हेलो दोस्तों आज हम आपको मध्य प्रदेश के अलीराजपुर जिले के प्रमुख पर्यटक स्थलों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। अलीराजपुर वर्तमान में मध्य प्रदेश का सबसे पश्चिमी जिला है। अलीराजपुर को 17 मई सन 2008 में झाबुआ से अलग करके 49 वा एक नया जिला बनाया गया था। क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद का जन्म अलीराजपुर जिले के भाभरा नामक ग्राम में हुआ था। वर्तमान में भाभरा का नाम बदलकर चंद्रशेखर आजाद नगर कर दिया गया है।
Table of Contents
⚫️अलीराजपुर जिले के प्रमुख पर्यटक स्थल Major Tourist Places of Alirajpur District
अलीराजपुर मध्य प्रदेश में न्यूनतम साक्षरता दर वाला जिला है। मध्यप्रदेश में आदिवासी खेल विद्यालय अलीराजपुर में ही बनाया गया है। आम की नूरजहां किस्म सर्वाधिक मात्रा में अलीराजपुर में ही होती है। मध्य प्रदेश में सबसे ज्यादा डोलोमाइट खनिज इसी जिले में पाया जाता है । मध्य प्रदेश में सबसे ज्यादा ताड़ी का उत्पादन किस जिले में होता है।
अलीराजपुर जिले के प्रमुख पर्यटक स्थल | |
देश | भारत |
राज्य | मध्य प्रदेश |
संभाग | इंदौर |
जिला मुख्यालय | अलीराजपुर |
जिला | अलीराजपुर |
अलीराजपुर जिला एक नए जिले के रूप में कब उभरा | 17 मई सन 2008 को |
तहसीलें | 5 |
विधानसभा | 3 |
अलीराजपुर जिला किस जिले से अलग हुआ | झाबुआ |
आम की नूरजहां प्रजाति किस जिले में पाई जाती है | अलीराजपुर |
मध्य प्रदेश का आदिवासी खेल विद्यालय | अलीराजपुर |
ताड़ी उत्पादक जिला | अलीराजपुर |
मध्यप्रदेश का कश्मीर किसे कहा जाता है | कट्ठीवाड़ा अलीराजपुर |
जोबट मान परियोजना | अलीराजपुर |
विक्टोरिया ब्रिज | अलीराजपुर |
प्रसिद्ध क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद का जन्म | भाभरा अलीराजपुर |
भगोरिया मेला | अलीराजपुर |
पिथौरा चित्रकला | अलीराजपुर |
मध्य प्रदेश में न्यूनतम साक्षरता दर वाला जिला | अलीराजपुर |
🔲 जोबट मान परियोजना
मध्य प्रदेश की प्रसिद्ध जोबट मान परियोजना इसी अलीराजपुर जिले के अंतर्गत आती है। इस जिले के कट्ठीवाड़ा में मयूर अभ्यारण स्थापित किया गया है। विश्व का पहला सामुदायिक जनजातीय रेडियो केंद्र अलीराजपुर में ही बनाया गया है। अलीराजपुर में स्थित विक्टोरिया ब्रिज अंग्रेजी शासन में बना है। अलीराजपुर के कट्ठीवाड़ा को मध्य प्रदेश का कश्मीर कहां गया है। अलीराजपुर जिले के अंतर्गत कुल 5 तहसीलें और 3 विधानसभा में आती हैं। अलीराजपुर मध्य प्रदेश के साथ संपूर्ण भारत देश का सबसे अशिक्षित जिला है। अलीराजपुर महुआ के उत्पादन में अपना प्रथम स्थान रखता है और यहां पर सबसे ज्यादा भील जनजाति के लोग पाए जाते हैं |
✔️अलीराजपुर में भील जनजाति के लोग लगभग 89% पाए जाते हैं। अलीराजपुर इंदौर संभाग का एक जिला है इंदौर संभाग में 8 जिले आते हैं ।
✔️अलीराजपुर के साथ बड़वानी धार और झाबुआ जिले की सीमाएं लगती हैं।
✔️ मध्य प्रदेश के दक्षिण में महाराष्ट्र, पश्चिम में गुजरात, उत्तर पश्चिम में राजस्थान, उत्तर में उत्तर प्रदेश , पूर्व में छत्तीसगढ़ स्थित है ।
✔️ अलीराजपुर जिले में भील, भिलाला, बरेला, मानकर, धारक व कोटवाल जनजाति के लोगों की बहुलता है।
अलीराजपुर के प्रमुख पर्यटक स्थल
अलीराजपुर के प्रमुख पर्यटक स्थल निम्न है
- 💟 विक्टोरिया ब्रिज
- 💟 कट्ठीवाड़ा
- 💟 चंद्रशेखर आजाद नगर
- 🔶 लखमनी ग्राम
- 🔶 नूरजहां
- 🔶 शिव मंदिर मालवाई
- 🌏 अकूत गांव
- 🌏 लक्ष्मण तीर्थ
- 🌏 काजल रानी मंदिर
- *️⃣ पिथौरा चित्रकला
- *️⃣ भगोरिया उत्सव
▶️ कट्ठीवाड़ा अलीराजपुर
कट्ठीवाड़ा अलीराजपुर जिले की एक तहसील है । यह अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए प्रसिद्ध है । जिले में कट्ठीवाड़ा क्षेत्र में सबसे अधिक वर्षा होती है। यह अलीराजपुर से 45 किलोमीटर दूर उत्तर पश्चिम में स्थित है। कट्ठीवाड़ा बहुत ही सुंदर एवं रमणीक गांव है। जो विंध्य श्रृंखला के तट पर बसा हुआ है । यहां अलीराजपुर झाबुआ के अन्य स्थानों से अधिक बारिश होती है।

यहां पर एक झरना है जो काफी सुंदर दृश्य प्रस्तुत करता है। काफी लोग यहां का प्राकृतिक नजारा देखने के लिए इस झरने में आते हैं और स्नान करने इस झरने में पहुंचते हैं। यहां डूंगरी माता मंदिर, हनुमान मंदिर प्रमुख दर्शनीय स्थल है। यहां कट्ठीवाड़ा नूरजहां प्रजाति का काम होता है। जो 2 किलो से 5 किलो तक का हो सकता है। इस आम की मांग इतनी ज्यादा होती है कि एक आम की कीमत ₹500 से लेकर ₹1500 तक का बिक जाता है। आम खाने की शौकीन लोग इसे बहुत ही पसंद करती हैं।
➡️ लखमनी ग्राम
अलीराजपुर से लगभग 8 किलोमीटर दूर पूछी रोड पर स्थित यह सूकन नदी के किनारे बसा है। यह गांव अपने जैन मंदिरों के लिए प्रसिद्ध है । जिनमें सफेद संगमरमर और काली संगमरमर पत्थर स्थापित है। यहां कुछ हिंदू मंदिर का भी पता चला है यह मंदिर 10वीं और 11वीं शताब्दी के माने जाते हैं । पूर्व में धार और बड़वानी, पश्चिम में गुजरात , उत्तर में झाबुआ , दक्षिण में महाराष्ट्र स्थित है।
*️⃣ चंद्रशेखर आजाद नगर भाभरा Chandrashekhar Azad Nagar Bhabhra
अलीराजपुर जिले की भाभरा तहसील में एक प्रसिद्ध क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद जी का जन्म स्थान है। भाभरा तहसील का नाम बदल दिया गया है अब इस तहसील को चंद्रशेखर आजाद नगर कहा जाता है । इस शहर में प्रमुख आकर्षक महान क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद जी का घर है। यह स्थान जिला मुख्यालय 40 किलोमीटर दूर हैं।
⚫ भगोरिया उत्सव
भगोरिया उत्सव में युवा लड़की और लड़कियां चमकती हुई कपड़े और गहनों को पहनते हैं। भगोरिया मेले के दौरान गांव के लोग इस मेले में भाग लेते हैं परंपरा के अनुसार लड़कियां लड़कों के सिर पर गुलाल फेकती हैं जिससे वह अपने दूल्हे के रूप में चुनती हैं। यह त्योहार प्रेम संगीत और रंगों का त्योहार है। इस त्यौहार का मध्यप्रदेश के आदिवासी समुदाय के बीच विशेष स्थान है।

🟣 पिथौरा चित्रकला
मध्यप्रदेश की जादुई भूमि स्थित कई पर्यटन स्थलों के साथ अलीराजपुर का एक महत्वपूर्ण गंतव्य स्थान है। यह लकड़ी की नक्काशी के लिए प्रसिद्ध है पिथौरा चित्रकला भी यहां की प्रमुख चित्रकला में से एक है।
💟 नूरजहां Alirajpur
दोस्तों अलीराजपुर में उत्पन्न होने वाली नूरजहां आम प्रजाति के असाधारण असामान्य वर्गीकरण देखे जा सकते हैं। इस किस्म की अब कुछ ही पेड़ बचे हैं जो इस क्षेत्र में देखने को मिलते हैं विशेष रूप से कट्ठीवाड़ा गांव में जो कि अलीराजपुर से लगभग 1 घंटे की दूरी पर स्थित है। राजवाड़ा अलीराजपुर की शान है जो कि राजा महाराजाओं के जमाने से यहां पर बना हुआ है यह स्थान अलीराजपुर के वर्तमान का आतीत से गौरवशाली परिचय करवाता है।

🌏 शिव मंदिर मलवाई
यह अलीराजपुर से लगभग 3 किलोमीटर दूरी पर स्थित है । यहां सड़क मार्ग से आसानी से पहुंचा जा सकता है। इस दिव्य मंदिर में विभिन्न चित्रों की मूर्तियों को आज भी देखा जा सकता है।
🌏 आकूत गांव
अकूत गांव अलीराजपुर से 24 किलोमीटर दूर पर स्थित है । यह स्थान अलीराजपुर कट्ठीवाड़ा जेदर मेयर रोड पर मौजूद है। यह स्थान विंध्याचल श्रेणी के बीच बसा हुआ है और यहां प्राकृतिक सुंदरता तथा शांत जलवायु का आनंद लिया जा सकता है।

सागर जिले के प्रमुख पर्यटक स्थल History & Competitive GK
पन्ना जिला [एमपी] इतिहास, दर्शनीय स्थल Competitive GK Panna
इंदौर जिले के प्रमुख पर्यटन स्थल, इतिहास, जनरल नॉलेज GK
✉️ कट्ठीवाड़ा झरना
यह अलीराजपुर जिले का एक प्राकृतिक स्थान है । यह बरसात के मौसम में और भी अधिक खूबसूरत एवं मनमोहक नजर आता है।
👉 लक्ष्मण तीर्थ
यह तीर्थ स्थान उत्तम और सुंदर शिल्प कौशल को प्रदर्शित करता है । यह लगभग 2000 साल पुराना प्राचीन मंदिर है। जो 140 रंग के पत्थरों के कलात्मक अभिलेखाकार कार्य में मौजूद है । मंदिर के देवता श्री पदम नाथ भगवान है। यहां पदमनाथ पद्मासन की मुद्रा में विराजमान है।

🔘 काजल रानी मंदिर
अलीराजपुर जिले में प्रसिद्ध काजल रानी का मंदिर बना हुआ है। अलीराजपुर की सबसे बड़ी नदी नर्मदा नदी है ।
नर्मदा नदी का उद्गम स्थल मध्यप्रदेश के शहडोल जिले में है । समुद्री तट से 257 मीटर की ऊंचाई से शहडोल जिले के अमरकंटक से निकली है । इसकी कुल लंबाई 1312 किलोमीटर है। यह अलीराजपुर से होते हुए गुजरात के भरूच में मिलती है । अलीराजपुर जिले का लिंगानुपात 1009 है। अलीराजपुर जिले का जनसंख्या घनत्व 229 वर्गकिलोमीटर है। अलीराजपुर जिले के अंतर्गत अलीराजपुर भाबरा जावरा तहसीलें आती हैं।
☑️ विक्टोरिया ब्रिज अलीराजपुर Victoria Bridge Alirajpur
विक्टोरिया ब्रिज अलीराजपुर जिले में स्थित है। विक्टोरिया ब्रिज अलीराजपुर जिले का प्रमुख पर्यटक स्थल है।अलीराजपुर जिले की प्रमुख नदियां हथिनी सुक्कड़ है। अलीराजपुर जिले में डोलोमाइट के पत्थर अधिक मात्रा में पाए जाते हैं । अलीराजपुर जिले की आबादी के 87 पर्सेंट जनजाति निवास करती हैं। सर्वाधिक अनुसूचित जाति वाला जिला अलीराजपुर हैं।
अलीराजपुर जिला का जोबट बाध नर्मदा नदी की सहायक नदी हथिनी पर बनाया गया है। विश्व का पहला जनजाति सामुदायिक रेडियो केंद्र अलीराजपुर जिले में खोला गया है । भगोरिया उत्सव का आयोजन होली पर किया जाता है। कट्ठीवाड़ा तहसील में एक अभ्यारण भी प्रस्तावित है। अलीराजपुर जिले में मालवाई माता का मंदिर, झोटराडा का शिव मंदिर, सेजगांव गांव का शिव मंदिर, लक्ष्मी जैन तीर्थ, काजल रानी मंदिर, विक्टोरिया ब्रिज, विंध्य पर्वत आदि प्रमुख पर्यटक स्थल है।

अलीराजपुर के प्रमुख पर्यटक स्थल, जीके एवं इतिहास संबंधित FAQ’S [ Alirajpur’s main tourist places, GK and history FAQ’S ]
1️⃣ काजल रानी मंदिर मध्य प्रदेश के जिले में स्थित है?
उत्तर- अलीराजपुर
2️⃣ प्रसिद्ध विक्टोरिया ब्रिज मध्य प्रदेश के किस जिले में
स्थित है?
उत्तर- अलीराजपुर
3️⃣ अलीराजपुर जिले में कितनी तहसीलें हैं?
उत्तर- 5
4️⃣ अलीराजपुर जिले में कितनी विधानसभा हैं ?
उत्तर- 3
5️⃣ अलीराजपुर जिले का जनसंख्या घनत्व कितना है?
उत्तर- 229 वर्ग किलोमीटर
6️⃣ अलीराजपुर जिले का लिंगानुपात कितना है ?
उत्तर- 1009
7️⃣ अलीराजपुर जिले में किस किस्म आम पाया जाता है?
उत्तर – नूरजहां प्रजाति
8️⃣ भगोरिया उत्सव का आयोजन किस जिले में किया जाता है ?
उत्तर- अलीराजपुर
9️⃣ प्रसिद्ध क्रांतिकारीचंद्रशेखर आजाद का जन्म किस जिले में हुआ था?
उत्तर- भाभरा अलीराजपुर
🔟 भाभरा का नया नाम क्या रखा गया है?
उत्तर- चंद्रशेखर आजाद नगर

Website Home ( वेबसाइट की सभी पोस्ट ) – | Click Here |
——————————————— | ————- |
Telegram Channel Link – | Click Here |