Table of Contents
1. टॉपर्स के पढ़ने का क्या तरीका होता है??
दोस्तों अगर कोई टॉपर 95% से अधिक का स्कोर हासिल करता है तो आप जरूर सोचते होंगे कि वह बहुत ही ज्यादा मेहनत करता है| जबकि ऐसा बिल्कुल भी नहीं होता, यह तो सत्य है कि वह मेहनत करता है लेकिन उसके मेहनत करने का तरीका अन्य विद्यार्थियों से पूरी तरह भिन्न होता है| कुछ विद्यार्थियों को 10 घंटा, 15 घंटा पढ़कर भी 95% से अधिक का स्कोर लाना मुश्किल पड़ जाता है | दोस्तों आज हम इसी टॉपिक के बारे में आगे चर्चा करेंगे कि 95% से अधिक अंक हम कैसे ला सकते हैं|
Class 10th Math Viral Paper 2022 – Annual Paper 2022 Warshik Pariksha Paper Leak 2022
दोस्तों ! शायद आप लोगों ने सुना ही होगा कि जो IAS टॉपर्स होते हैं, उनमें से कुछ लोग पहले से ही कोई ना कोई जॉब कर रहे होते हैं | कई महिलाएं बच्चों के साथ-साथ घर भी संभालती हैं लेकिन फिर भी वह टॉप रैंक हासिल कर लेते हैं| अब आप सोचते होंगे कि कोई जॉब करने के बाद इतना टाइम कैसे पड़ सकता है कि टॉप आ जाए |कोई महिला इतना सब कुछ संभालने के बाद कैसे पढ़ती होगी कि टॉपर्स में आ जाती है|
Warshik Pariksha 2022 Class 10th Math Paper Download – कक्षा दसवीं पेपर लीक वार्षिक परीक्षा 2022 – बोर्ड परीक्षा 2022
तो चलिए दोस्तों आज हम बात करने वाले हैं कि ऐसा क्या करते हैं वह लोग जो टॉप आ जाते हैं | कैसे पढ़ते हैं ? क्या उनकी रणनीति रहती होगी? कितना समय देते हैं? इन सारी चीजों पर बात करते हैं|
दोस्तों आपने सुना ही होगा कि कभी-कभी कोई 21 साल की उम्र में भी IAS टॉप कर जाता है | और किसी – किसी को IAS की परीक्षा पास करने के लिए 26 से 27 साल की उम्र तक लग जाते हैं | कोई सालों मेहनत करता है तो कोई 2 साल में परीक्षा पास कर लेता है| तो दोस्तों परीक्षा की तैयारी कैसे करनी है, पढ़ने का तरीका क्या है , सारी बातों पर चर्चा करेंगे|
1. टॉपर बनने के लिए क्या जरूरी है-
टॉपर बनने के लिए किसी एक विषय में महारथ हासिल नहीं करनी होती किसी एक विषय में तो आप पीएचडी भी कर सकते हैं | लेकिन आपको टॉपर बनने के लिए उतना ही पढ़ना होता है जितना कि सिलेबस में होता है और सिलेबस में भी बहुत सी चीजें ऐसी होती हैं जिन पर आपको ज्यादा फोकस करना होता है| कई बार क्या होता है कि कुछ टॉपिक ऐसे होते हैं जो हमारी परीक्षा में हमेशा आते ही रहते हैं जहां से परीक्षा में हमेशा पूछा जाता है ऐसे टॉपिक को हमेशा पढ़ना होता है|
2. किसी एक विषय से लगाव-
किसी एक विषय पर लगाव आपको जरूर होगा जिसमें आपको बहुत ही इंटरेस्ट होगा आपकी रुचि होगी | आप उस विषय में आप बहुत अच्छा स्कोर कर सकते हैं लेकिन अगर आप केवल एक विषय में 100% अंक लाते हैं तो आप उस विषय में महारथ हासिल कर सकते हैं उस विषय में मास्टर हो सकते हैं| वहीं दूसरी ओर टॉपर्स बनने के लिए आपको उन सारी चीजों पर ध्यान देना होगा जो एक टॉपर्स के लिए बहुत ही जरूरी होती हैं|
3. किस विषय की क्या रणनीति होना चाहिए-
टॉपर बनने के लिए आपको हर एक विषय से लगाव होना चाहिए | लगाव होने के साथ-साथ आपको पता होना चाहिए कि किस तरह से हमें किताबों को पढ़ना है कब क्या पढ़ना है | सही स्ट्रैटेजी की बहुत जरूरत होती है एक अच्छी रणनीति से अगर आप पढ़ाई करते हैं तो कम समय में ज्यादा चीजों को याद कर सकते हैं कम समय में ज्यादा सिलेबस को पढ़ सकते हैं |
4. टॉपर्स करते क्या है?
जो लोग हमेशा टॉप करते हैं वह हमेशा पॉजिटिव व मोटिवेटेड रहते हैं | वह अपने दिमाग पर किसी प्रकार का तनाव या जल्दबाजी नहीं करते | वे धैर्य के साथ – साथ अच्छी रणनीति तैयार करते हैं और कम समय में स्मार्ट तरीके से पढ़ाई करते हैं और 95% से अधिक का स्कोर हासिल करते हैं|
5. टॉपर्स का व्यक्तित्व/ पर्सनालिटी-
अगर कोई टॉपर्स मोटिवेट होकर पढ़ता है और आप ऐसा सोच रहे हैं तो शायद आप गलत हैं ,क्योंकि टॉपर बनने के लिए आपको लंबे समय तक पढ़ने की आवश्यकता होती है | लंबे समय तक पढ़ने के लिए आपको धैर्य के साथ-साथ एक आदत की जरूरत होती है जो कि आपको पढ़ने की आदत होना चाहिए|
6. पढ़ने की आदत कैसे डालें-
दोस्तों अगर आप कम समय तक पढ़ पाते हैं तो स्वाभाविक है कि आपका ध्यान भटकता होगा और आप पढ़ाई को साइड में रख कर या कम करके अन्य चीजों में लग जाते होंगे दूसरी चीजों में अपना समय देते होंगे | दोस्तो टॉपर्स बनने के लिए आपको पढ़ाई करने की आदत होना चाहिए| अब पढ़ाई की आदत डालने के लिए आपको अच्छे अनुशासन की आवश्यकता है और धैर्य के साथ-साथ आपको पॉजिटिव रहने की ही आवश्यकता है ,ताकि आपका ध्यान दूसरी ओर ना जाए |
Class 10th All Papers 2022 Downloading Links
यह बिल्कुल सत्य है कि आपको हर एक विषय पसंद आ जाए ऐसा बिल्कुल भी नहीं हो सकता | लेकिन कोई एक विषय ऐसा जरूर होगा जो आपको अच्छे से आता होगा जिसमें आपकी बहुत अच्छी रुचि होगी आपको बहुत पसंद होगा आप जिस में महारथ हासिल कर सकते हैं| लेकिन दोस्तों यह भी सत्य है कि आपको टॉपर बनने के लिए वह सारी चीजें पढ़नी होगी जो कि एक सिलेबस में होती हैं|

7. क्या टॉपर्स पहले से ही बहुत बुद्धिमान होते हैं?
दोस्तों आपको लगता होगा कि जो लोग टॉप आते हैं वह बहुत स्मार्ट होते होंगे तो ऐसा बिल्कुल भी नहीं होता | जहां तक मेरा मानना है कि हर टॉपर्स बुद्धिमान होगा यह जरूरी नहीं होता | कोई टॉपर बुद्धिमान हो सकता है लेकिन अगर कोई टॉप करता है तो उसके टॉप करने के पीछे उसके पढ़ने का सही तरीका उसकी पढ़ने की अच्छी रणनीति और सिलेबस के अनुसार कब क्या पढ़ना है? कितना पढ़ना है? इन सारी चीजों की तैयारी जरूर ही होगी |
Download All Papers with PDF – Join Telegram
दोस्तों जरूरी नहीं कि जो लोग पहले से टॉप करते आ रहे हैं वही लोग हर बार टॉप करेंगे एक औसतन मार्क्स लाने वाला विद्यार्थी भी टॉप कर सकता है| बशर्ते उसे एक अच्छी रणनीति और पढ़ाई करने का अनुशासन इन सारी चीजों की जरूरत है | दोस्तों एक दिन के पढ़ने से कोई विद्यार्थी टॉप नहीं करता मगर लगातार बढ़ते रहने से कोई भी टॉप कर सकता है |

8. टॉपर्स का Mindset-
दोस्तों आपको बता दें कि जो लोग टॉप करने के लिए पढ़ते हैं वह औसतन अंको में कभी खुश नहीं होते क्योंकि उसने पहले माइंडसेट (सोच) कर रखा है कि उसे टॉप करने के लिए ही पढ़ना है ना की एवरेज (औसतन)अंकों के लिए | एक अच्छा टॉपर्स इस तरह की सोच रखता है कि उसे टॉप करने के लिए ही पढ़ना है | जिस तरह से पढ़ना होगा वह पढ़ेगा लेकिन टॉप आना उसकी आदत बन जाती है उसकी जरूरत बन जाती है वह सोचता है कि उसे बेस्ट बनना है औसतन तो सब विद्यार्थी होते हैं |
9. टॉपर्स के पढ़ने का तरीका-
आपने जरूर सोचा होगा कि जो लोग टॉप करते हैं उनके पढ़ने का कोई सीक्रेट तरीका होता होगा, तो दोस्तों उनका कोई सीक्रेट तरीका नहीं होता | बल्कि वह तो पूरे दिन पढ़ने में भी विश्वास नहीं रखते लेकिन पूरे दिन में 2 घंटा, 4 घंटा या इससे अधिक जितना भी पढ़ते हैं, पूरी लगन , रणनीति व फुल कंसंट्रेट अथवा ध्यान केंद्रित से जरूर पढ़ते होंगे |
दोस्तों अगर कोई पूरे दिन पढ़ने के बाद उस पढ़ाई का आउटपुट (परिणाम) थोड़ा सा निकले तो क्या होगा ऐसा पढ़ने से हमारा केवल ज्यादा समय और आउटपुट कम मिलेगा| दोस्तों एक टॉपर जितना आउटपुट 2 घंटे में लाता है वहीं दूसरी ओर एक एवरेज स्टूडेंट पूरे दिन में उतना ही आउटपुट लाता है | तो दोस्तों क्या फायदा इतना ज्यादा टाइम देकर पढ़ाई करने से दोस्तों यहां जरूरी है कि अगर आपको टॉपर बनना है तो पूरे फोकस के साथ पढ़ना बहुत जरूरी है | पूरे दिन एवरेज के साथ दोस्तों अगर आपको कोई चीज याद नहीं हो रही तो आप उसे एक शिक्षक की तरह समझने की कोशिश करें उसे सिंपलीफाई अथवा समझने की कोशिश करें तो ज्यादा समय तक चीजें याद रहती हैं|
Website Home ( वेबसाइट की सभी पोस्ट ) – | Click Here |
——————————————— | ————- |
Telegram Channel Link – | Click Here |
10. पढ़ाई के दौरान क्या रेस्ट लेना जरूरी है ?
दोस्तों हमारा माइंड कोई मशीन तो है नहीं कि जिसे चला दो तो वह बस चलता ही रहेगा |दोस्तों बात यह है कि हमारे दिमाग की भी एक क्षमता होती है कि एक निश्चित समय के बाद उसे ब्रेक की आवश्यकता होती है |यहां तक कि अगर किसी मशीन को भी एक निश्चित समय के बाद रेस्ट नहीं दिया जाए तो वह गर्म होने लगती है |ठीक इसी प्रकार से हमारे दिमाग को भी अगर रेस्ट नहीं दिया जाएगा तो वह गर्म होने लगेगा |
गर्म होने से तात्पर्य यह है कि, चीजें हम भूलने लगेंगे और हम चीजों को याद नहीं कर पाएंगे| अगर हम लगातार पढ़ते रहेंगे तो वह चीजें ठीक से याद नहीं रख पाएगा |अगर आप एक घंटा पढ़ते हैं तो उसके बाद आपको 20 मिनट का ब्रेक लेना चाहिए| ब्रेक इसलिए लेना चाहिए ताकि आप पूरी तरह रिफ्रेश हो जाएं, इस ब्रेक में आप अच्छे गाने सुन सकते हैं जो आपको पॉजिटिव रखें कहीं वॉक ( थोड़ा सा घूमना )पर जा सकते हैं और अन्य चीजें कर सकते हैं |
11. पढ़ाई का शेड्यूल –
पूरे दिन में एक समय ऐसा भी होता है जब आप ज्यादा चीजों को फोकस कर सकते हैं अच्छे से याद कर सकते हैं ज्यादा अच्छा पढ़ सकते हैं | आपको उसी शेड्यूल के अनुसार पढ़ना है और पूरे अनुशासन के साथ ऐसा कि आपको वह रोज करना है| जैसे कि सुबह के समय ज्यादातर चीजें याद हो जाती हैं तो आपको उस समय याद करने वाली चीजें आप पढ़ सकते हैं|
12. क्या रिवीजन करना जरूरी है?
दोस्तों टॉपर्स का मतलब चीजों को पढ़ना नहीं होता उनका लक्ष्य होता है बेस्ट अंको को लाना | अब दिमाग कोई कंप्यूटर तो है नहीं कि अगर कोई चीज एक बार पढ़ ली जाए तो फिर वह कभी नही भूलेगी | इसलिए चीजें ( सिलेबस अथवा पुस्तकें) हमेशा रिवीजन करना मांगती हैं तो हमें रिवीजन करते रहना चाहिए| तब तक सारी चीजें अपडेट रखना है जब तक की हमारी परीक्षा नहीं हो जाती | ऐसा करने से आप परीक्षा में अच्छा परफॉर्मेंस कर पाएंगे और परीक्षा से पहले जितनी बार हो सके आपको उतनी बार रिवीजन करना चाहिए |
13. पढ़ाई के दौरान हेल्थ पर विशेष ध्यान देना चाहिए-
दोस्तों जितनी चीजें मैंने अभी तक आपको बताई हैं उन सब को आप तभी कर सकते हो जब आप पूरी तरह से स्वस्थ होंगे | इसलिए शारीरिक और मानसिक एक्टिविटी भी जरूरी है आपको हेल्थ पर विशेष ध्यान देना चाहिए क्योंकि 1 दिन की हेल्थ खराब होने से भी आपके परफॉर्मेंस में कमी हो सकती है| आपका रिजल्ट खराब आ सकता है पेपर अच्छी तरीके से आप दे नहीं पाएंगे इसीलिए सबसे महत्वपूर्ण है कि आप हेल्थ पर विशेष ध्यान दें|
Website Home ( वेबसाइट की सभी पोस्ट ) – | Click Here |
——————————————— | ————- |
Telegram Channel Link – | Click Here |