अशोकनगर जिले के प्रमुख पर्यटक स्थल
सन 2003 में गुना से अलग करके अशोकनगर को मध्यप्रदेश का नया जिला बनाया गया था । अशोकनगर मे चंदेरी के किले का निर्माण 11वीं शताब्दी में प्रतिहार शासक कीर्ति पाल के द्वारा कराया गया था। चंदेरी की साड़ियां मध्यप्रदेश के साथ पूरे भारत देश में अत्यधिक प्रसिद्ध हैं क्योंकि यहां की साड़ियों की बुनाई या कढ़ाई हाथों से की जाती है। चंदेरी के किले में ही हवा महल, नोखड़ा महल स्थित है ।
Table of Contents
👉 अशोकनगर जिले का इतिहास
चंदेरी के किले में खूनी दरवाजा और जौहर कुस्थित है सन 1528 ईसवी में मुगल शासक बाबर के द्वारा चंदेरी के राजपूत शासक मेदनी राय राजपूत से चदेरी का युद्ध लड़ा गया था । चंदेरी के युद्ध में बाबर और इसी युद्ध के दौरान इतने राजपूतों के सिर काटे कि एक मीनार खड़ी हो गई थी।
अशोक नगर के भूनानगर में खुली जेल स्थापित की गई है। वर्तमान में अशोक नगर उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले की सीमा से सटा हुआ ग्वालियर संभाग के अंतर्गत आने वाला जिला है । ऐसा माना जाता है उज्जैन को जीतने के बाद सम्राट अशोक और उनकी सेना ने यही पर विश्राम किया था। इसलिए इस जगह का नाम अशोक नगर पड़ा पड़ गया।
अशोकनगर जिले के प्रमुख पर्यटक स्थल | |
देश | भारत |
राज्य | मध्य प्रदेश |
संभाग | ग्वालियर |
जिला | अशोक नगर |
जिला मुख्यालय | अशोकनगर |
तहसील | 6 |
विधानसभा | 3 |
अशोकनगर जिला कब अस्तित्व में आया | 2003 |
अशोकनगर जिला किस जिले से अलग करके एक नया जिला बना | गुना |
खूनी दरवाजा | चंदेरी अशोकनगर |
चंदेरी का किला | चंदेरी अशोकनगर |
जागेश्वरी देवी मेला | चंदेरी अशोकनगर |
नौखंडा महल | चंदेरी अशोकनगर |
हवा महल | चंदेरी अशोकनगर |
चंदेरी के किले का निर्माण किन शासकों ने करवाया था | गुर्जर प्रतिहार शासक कीर्तिपाल के द्वारा |
👉 कृषि उपज मंडी शरबती गेहूं की किस्म के लिए प्रसिद्ध अशोकनगर
वर्तमान में अशोकनगर की कृषि उपज मंडी शरबती गेहूं की किस्म के लिए प्रसिद्ध है। अशोकनगर के अंतर्गत चंदेरी नामक स्थान आता है ।वर्तमान में चंदेरी अपनी साड़ी उद्योग के लिए प्रसिद्ध है। चंदेरी पर राजपूत राजा मेदनी राजा का शासन था ।जिसका युद्ध बाबर से हुआ था इस युद्ध के दौरान मध्यप्रदेश में सर्वप्रथम जौहर की घटना देखी गई थी।
अशोकनगर जिले के प्रमुख पर्यटक स्थल निम्न है
- ⏹️ चंदेरी के किले का खूनी दरवाजा और जौहर कुंड
⏹️ जागेश्वरी देवी का मेला
⏹️ विंध्यवासिनी माता का मंदिर
⏹️ बैजू बाबरा की समाधि
⏹️ चंदेरी
⏹️ चंदेरी दुर्ग - ⏹️ पुरातत्वीय संग्रहालय
- ⏹️ काटी घाटी गेट
- ⏹️ चंदेरी संग्रहालय
- ⏹️ बादल महल
- ⏹️ कौशिक महल
- ⏹️ परमेश्वर तालाब
- ⏹️ ईसागढ़
- ⏹️ बूढ़ी चंदेरी
- ⏹️ शहजादी का रोजा
- ⏹️ जामा मस्जिद
- ⏹️ देवगढ़ का किला
- ⏹️ जौहर स्मारक
👉 चंदेरी के किले का खूनी दरवाजा और जौहर कुंड
चंदेरी का किला जिस पहाड़ पर बना है उसे कट्टी घट्टी का पहाड़ कहा जाता है। इस किले के अंदर प्रसिद्ध जौहर कुंड है इसके अलावा खूनी दरवाजा इस किले की विशेषता है। कोशक महल का निर्माण मालवा की ओर जाते समय महमूद शाह खिलजी ने करवाया था । यह एक 7 मंजिला महल है। चंदेरी के किले का निर्माण कराने का श्रेय गुर्जर प्रतिहार शासक कीर्तिपाल को जाता है ।
👉 जागेश्वरी देवी का मेला
हर साल चंदेरी में मां जागेश्वरी देवी के मेले का आयोजन होता है। चंदेरी के निकट ईसागढ़ नामक स्थान है जहां प्राचीन कालीन मंदिरों के समूह प्राप्त हुए हैं।
अशोकनगर जिले का एक अन्य नाम प्रमुख स्थल तुमैन है जिस का पुराना नाम तुम्बद है ।यह ऐसा स्थान है जहां से भारी मात्रा में प्राचीन काल के सिक्के, मूर्तियां आदि प्राप्त हुए हैं ।

👉 विंध्यवासिनी माता का मंदिर
प्रसिद्ध विंध्यवासिनी देवी का मंदिर तुमैन में ही स्थित है । अशोकनगर में जल की आपूर्ति करने वाला परमेश्वर ताल बुंदेला राजाओं के द्वारा बनवाया गया था। पूरा अशोकनगर जिला सिंधु और बेतवा नदी के अपरदन क्षेत्र पर बसा हुआ है। इस जिले में स्थित शहजादी का रोजा नामक इमारत पूर्णता ज्यामिति पर आधारित है। अशोकनगर में देवगढ़ का किला भी प्रसिद्ध है जहां पर भगवान विष्णु का दशावतार मंदिर बना हुआ है।
मध्य प्रदेश सरकार अपनी पहली खुली जेल मध्यप्रदेश के अशोकनगर के मुंगावली में थी।
👉 बैजू बाबरा की समाधि
प्रसिद्ध संगीतकार बैजू बाबरा की समाधि अशोकनगर जिले में स्थित हैसिख संप्रदाय का प्रसिद्ध आनंदपुर साहित्य इसी जिले के अंतर्गत आता है। मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध मोल और पोछ बांध इसी जिले के अंतर्गत आते हैं। अशोकनगर जिले के अंतर्गत 6 तहसीलें और 3 विधानसभा आती है।
👉 चंदेरी
चंदेरी एक ऐतिहासिक नगर है बेतवा नदी के पास बसा चंदेरी पहाड़ी पर बना एक शांत नगर है। जहां सुकून से कुछ समय गुजारने के लिए लोग आते हैं। वर्तमान में बुंदेलखंड शैली में बनी हस्त निर्मित साड़ियां के लिए चंदेरी काफी प्रसिद्ध है । चंदेरी में घूमने के लिए कई पर्यटन स्थल है।

👉 चंदेरी दुर्ग
यह किला चंदेरी का प्रमुख आकर्षण है। यह बुंदेला राजपूत राजाओं के द्वारा बनवाया गया यह विशाल किला उनकी स्थापत्य कला की जीवंत मिसाल है। यह किला पहाड़ी की एक चोटी पर बना हुआ है । यह चंदेरी से 71 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है । इस किले में तीन प्रवेश द्वार है सबसे ऊपर के द्वार को हवापुर दरवाजा और सबसे नीचे के दरवाजे को खूनी दरवाजा कहा जाता है। किले के दक्षिण पश्चिम में एक रोचक दरवाजा है जिसे काटी घाटी कहा जाता है। चंदेरी दुर्ग के अंदर नौखंडा महल, खिलजी मस्जिद , अब्दुल रहमान की कब्र आदि।
👉 पुरातत्वीय संग्रहालय
यह संग्रहालय मध्य प्रदेश के अशोकनगर जिले के चंदेरी में स्थित है। यह एक एस आई संग्रहालय में से एक है। इसमें कुछ दुर्लभ मूर्तियां हैं जो इस स्थान की हिंदू जैन विरासत को समर्पित करती हैं।
👉 काटी घाटी गेट
यह गेट अशोकनगर जिले के चंदेरी में दक्षिण में स्थित है। काठी घाटी गेट को ठोस चट्टाने काट कर बनाया गया था। काटी घाटी एक प्रभावशाली प्रवेश द्वार है यह लगभग 30 फीट ऊंचा और 85 फीट चौड़ा है।
👉 चंदेरी संग्रहालय
यह संग्रहालय मध्य प्रदेश के अशोकनगर जिले के चंदेरी में स्थित है। इस संग्रहालय में आपको सिक्के एवं मूर्तिया देखने को मिल जाएगी। यहां पर आपको जैन मूर्तियां देखने के लिए मिल जाएंगी। जिन्हें औरंगजेब ने नष्ट कर दिया था।

👉 बादल महल
यह महल मध्य प्रदेश के अशोकनगर जिले चंदेरी में स्थित है। यह ऐतिहासिक महल चंदेरी के जामा मस्जिद के पास स्थित है। इस महल का निर्माण मालवा के राजा महमूद शाह खिलजी ने 15 वीं शताब्दी में करवाया था। बादल महल दरवाजे की ऊंचाई 100 फीट है।
👉 कौशिक महल
यह महल मध्य प्रदेश के अशोकनगर जिले के चंदेरी में स्थित है। इस महल को 1445 ईस्वी में मालवा के राजा महमूद खिलजी ने बनवाया था। यह महल 4 बराबर हिस्सों में बटा हुआ है कहा जाता है कि सुल्तान इस महल को सात खंडों बनवाना चाहते थे लेकिन मात्र तीन खंड ही बनवा सके। महल के हर खंड में बालकनी, खिड़कियों की कतारें और शानदार नक्काशी की गई है।
👉 परमेश्वर तालाब
यह तालाब मध्यप्रदेश के अशोकनगर जिले के चंदेरी में स्थित है। इस खूबसूरत तालाब को बुंदेला राजपूत राजाओं ने बनवाया था । तालाब के किनारे भगवान लक्ष्मण को समर्पित एक मंदिर है। यह तालाब चंदेरी से आधा किलो मीटर की दूरी पर स्थित है।
👉 ईसागढ़
यह मध्य प्रदेश के अशोकनगर जिले के चंदेरी में स्थित है। यह चंदेरी से लगभग 45 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। ईसागढ़ तहसील के गढ़वाया गांव में अनेक खूबसूरत मंदिर बने हुए हैं मंदिर का गर्भगृह और मंडप मुख्य आकर्षण के केंद्र है । इस गांव में एक क्षतिग्रस्त बौद्ध मठ भी देखा जा सकता है।

👉 बूढ़ी चंदेरी
नवमी और दशमी शताब्दियों बने यहां के जैन मंदिर बहुत ही प्रसिद्ध है इन्हें देखने के लिए जैन धर्म के अनुयायी आते हैं।
👉 शहजादी का रोजा
यह मध्यप्रदेश के अशोकनगर जिले के चंदेरी में स्थित है। यह स्मारक एक 12 फुट ऊंचे चबूतरे पर बनाया गया है। यह परमेश्वर तालाब के पास है।
👉 जामा मस्जिद
चंदेरी में बनी जामा मस्जिद मध्य प्रदेश की सबसे बड़ी मस्जिद में से एक है। मस्जिद में उठे हुए गुम्बद काफी
अच्छे लगते हैं।
👉 देवगढ़ का किला
यह मध्यप्रदेश के अशोकनगर जिले की चंदेरी से 25 किलोमीटर दूर दक्षिण पूर्व में देवगढ़ किला स्थित हैं। किले के भीतर नवमी और दशमी शताब्दी में बने जैन मंदिरों का समूह है । जिसमें प्राचीन काल की कुछ मूर्तियां देखी जा सकती हैं। किले के निकट पांचवी शताब्दी का विष्णु अवतार मंदिर बना हुआ है।
👉 जौहर स्मारक
जौहर स्मारक मध्य प्रदेश के अशोकनगर जिले की चंदेरी में स्थित है। इसे जौहर कुंड भी कहते हैं। यह जौहर कुंड चंदेरी के किले में स्थित है।

अशोकनगर जिले के पर्यटक स्थल FAQ’S [ Tourist Places in Ashoknagar District FAQ’S ]
☑️ अशोकनगर जिले में कितनी तहसील है?
उत्तर – 6
☑️ अशोकनगर जिले में कितनी विधानसभा है?
उत्तर – 3
☑️ देवगढ़ का किला मध्य प्रदेश के किस जिले में स्थित है?
उत्तर – अशोकनगर
☑️ कौशिक महल मध्य प्रदेश के किस जिले में स्थित है ?
उत्तर- अशोकनगर
☑️ परमेश्वरी तालाब मध्य प्रदेश के किस जिले में स्थित है ?
उत्तर- चंदेरी, अशोकनगर
☑️ बैजू बावरा की समाधि मध्य प्रदेश के किस जिले में स्थित है?
उत्तर- अशोकनगर
☑️ जागेश्वरी देवी का मेला किस जिले में लगता है?
उत्तर- अशोकनगर
☑️ चंदेरी दुर्ग मध्य प्रदेश के किस जिले में स्थित है?
उत्तर- चंदेरी , अशोकनगर
☑️ शहजादी का रोजा किस जिले से संबंधित है?
उत्तर- चंदेरी, अशोकनगर
☑️ अशोकनगर को किस जिले से अलग करके एक नया जिला बनाया गया था?
उत्तर- गुना
☑️ अशोकनगर जिला कब बना?
उत्तर- 2003

Website Home ( वेबसाइट की सभी पोस्ट ) – | Click Here |
——————————————— | ————- |
Telegram Channel Link – | Click Here |