बागेश्वर धाम सरकार 2024 की कथा सुनने के फायदे Bageshwar Dham Sarkar

कथा सुनने के फायदे, बागेश्वर धाम सरकार की कथा, बागेश्वर धाम सरकार की कथा सुनने के फायदे Bageshwar Dham Sarkar, (All Queries Covered)

बागेश्वर धाम सरकार के द्वारा बताए गए कुछ फायदों के बारे में आज हम बातें करने वाले हैं।
बागेश्वर धाम सरकार ने बताएं कथा सुनने के फायदे जो बड़े ही अद्भुत और विश्वसनीय हैं। आप एक बार पढ़ करके अपने जीवन में आने वाली समस्याओं को दूर कर सकते हैं।

जय श्री बागेश्वर धाम कथा सुनने के फायदे 
बागेश्वर धाम ने बताएं कथा सुनने के फायदे 
प्रथम फायदा व्यक्ति मानव बन जाता है।
दूसरा फायदा शांति, धन, बुद्धि, विवेक प्राप्त होता है।
तीसरा फायदा बुरी आदतों को छोड़ देते हैं।
कथा से लाभ भगवान में समर्पित होने की शक्ति 
कोन सी कथाएं सुननी चाहिए सभी प्रकार की 
बागेश्वर धाम में मंदिर किसका है बालाजी सरकार का 

ऐसे हर लेते है भक्तो के दुखों को, बागेश्वर धाम सरकार

बागेश्वर धाम सरकार के बारे में आप सभी लोग भली भांति परिचित होंगे उनके चर्चे दूर-दूर तक विख्यात है। वे इस संसार में एक दिव्य पुरुष की भांति लोगों के दुखों को दूर करने के लिए आए हैं। उनकी कृपा से लोगों के दुखों को आसानी के साथ हर लिया जाता है। वे कथाओं के माध्यम से सभी भक्तों के दुखों को भगा रहे हैं।

कथा में बताएं फायदों का करें उपयोग

हर व्यक्ति को कथा में बताएं गए फायदों का एक बार अपने जीवन में उपयोग करके अवश्य देखना चाहिए। ताकि वह जान सके कि यह कितने हद तक सही है, या फिर ए सभी कथाएं झूठ फरेब हैं इस को परखने के लिए आपको एक बार अवश्य इन फायदों को अपने जीवन मे उतारना चाहिए।

अब हम बागेश्वर धाम के पंडित श्री धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की द्वारा बताए गए नियमों को और कथा के फायदों को आपके समक्ष एक-एक करके रखने वाले हैं। आप उन्हें एक बार अवश्य पढ़ें। और अपने अनुभव को कमेंट करके हमें जरूर भेजें ताकि हम आगे भी इसी तरह की पोस्ट लिखते रहे।
और आपके सामने ऐसी ही और पोस्ट को रखें जिससे कि व्यक्ति के जीवन को निर्मल सहज बनाया जा सके।

प्रथम फायदा

कथा को सुनने का प्रथम फायदा यही होता है कि कथा सुनने से व्यक्ति मानव बन जाता है। मानव बनने से तात्पर्य वह व्यक्ति किसी के बारे में गलत नहीं सोचता है, झूठ नहीं बोलता है, बड़ों का सम्मान करने लगता है, छोटो को आदर्शों का पालन कराने लगता है। और स्वयं बहुत ही सरल और सहज हो जाता है, इसे ही मानव कहा जाता है।

दूसरा फायदा

बागेश्वर धाम सरकर दूसरा फायदा यह बताया कि अगर व्यक्ति प्रतिदिन कुछ समय के लिए भगवान में समर्पित होता है तो उसके मन को शांति धन की प्राप्ति और बुद्धि विवेक आदि प्राप्त होता है जो व्यक्ति के जीवन को बहुत साक्षर बनाता है उन्होंने कहा है कि काम तो पूरी जिंदगी करना है परंतु अगर कुछ समय के लिए भगवान का भजन किया जाए तो व्यक्ति का जीवन तरने योग्य बन जाता है।

तीसरा फायदा

समय का सदुपयोग करना भी एक बहुत बड़ा फायदा होता है। अगर व्यक्ति फ्री होता है, तो वह इधर उधर की उलझन में फंस जाता है। इन सबसे बचने के लिए उसे समय का उपयोग बहुत अच्छे ढंग से करना है। फ्री समय में वह भगवान की भक्ति में लीन हो जाए तो उसके दो कार्य हो सकते है। एक तो वह समय का सही उपयोग कर पाएगा और दूसरा आने वाली उलझनों से भी बच सकता है।

चौथा फायदा

जिस तरह कंप्यूटर में वायरस आ जाता है, तो उसे हटाने के लिए एंटीवायरस का उपयोग किया जाता है। उसी तरह मनुष्य के मस्तिष्क में भी बुरी आदतों आ जाती हैं, जिसको हटाने के लिए कथा रूपी एंटीवायरस का उपयोग किया जाता है। इससे मनुष्य के दिमाग से सारी बुरी आदतें खत्म होने लगती हैं। और वह अच्छी आदतों को धारण करने लगता है।

पांचवा फायदा

जीवन को व्यवस्थित ढंग से जीना है, तो आध्यात्मिक होना बहुत जरूरी है। बिना आध्यात्मिक होने पर व्यक्ति अधूरा रहता है, और वह अपने जीवन को व्यवस्थित ढंग से नहीं जी पाता।
अगर व्यक्ति को व्यवस्थित ढंग से नहीं जीना है तो फिर कोई प्रश्न ही नहीं बचता की उसे किस तरह से अपने जीवन को काटना है।

⚫️बागेश्वर धाम की महिमा : घर बैठे अर्जी कैसे लगाएं? टोकन कब मिलेगा?क्लिक करें
⚫️Bageshwar Dham के नाम पर Fraud धोखाधड़ी : बागेश्वर धाम गढ़ागंजक्लिक करें
⚫️Bageshwar Dham Contact No : Bageshwar Dham Toll free noक्लिक करें
⚫️बागेश्वर धाम कहाँ है? : Bageshwar Dham Kahan Hai? – जाने का रास्ताक्लिक करें
⚫️बागेश्वर धाम : कथा भजन – Bageshwar Dham Katha Bhajan Chhatarpurक्लिक करें
⚫️छतरपुर, पन्ना, दमोह एवं सागर से बागेश्वर धाम गढ़ा की दूरीक्लिक करें
⚫️छतरपुर से बागेश्वर धाम गढ़ा की दूरीक्लिक करें
⚫️बागेश्वर धाम मध्यप्रदेश प्रसिद्ध धार्मिक स्थल – Bageshwar Dham MPक्लिक करें

बागेश्वर धाम महाराज ने कहीं यह अनोखी बात

बागेश्वर धाम महाराज ने अंत में अपने विचारों को प्रकट करते हुए कहा है, कि व्यक्ति को सनातन धर्म अपनाना चाहिए। गौ माता की रक्षा करनी चाहिए।
जीवन जीने के लिए सनातन धर्म बहुत जरूरी है।

अगर परेशानियों से छुटकारा पाना है तो माने यह नियम

बागेश्वर धाम द्वारा बताए गए इन नियमों का पालन करके आप अपने जीवन को सफल बना सकते हैं और उनके कहे अनुसार चलने वाले व्यक्ति को कभी भी विपत्ति का सामना नहीं करना पड़ेगा।

बागेश्वर धाम सरकार का जन्म हुआ इस कार्य के लिए

बागेश्वर धाम सरकार का जन्म सनातन धर्म को फैलाने के लिए ही हुआ है। जो वे इस कार्य को भली-भांति कर रहे हैं। और लोगों को सनातन धर्म से जोड़ रहे हैं। ताकि आने वाले समय में व्यक्ति को किसी भी परेशानी का सामना ना करना पड़े और उसका जीवन हंसते खेलते हुए कट जाए।

जिसे नहीं पता कि बागेश्वर धाम कौन है तो इसे जरूर पढ़ें।

बागेश्वर धाम नाम से विख्यात एक छोटा हनुमान मंदिर जिनके पंडित श्री धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी हैं। जो अनेक विद्याओं और अनेक शक्तियों के ज्ञाता हैं। उनके पास हनुमान जी महाराज के द्वारा दी हुई शक्तियां हैं। जिनका प्रयोग करके वे आज सारे संसार में ख्याति प्राप्त कर रहे हैं। सभी धर्म के लोगों को बता रहे हैं कि आपको सनातन धर्म स्वीकार करना चाहिए।

मेरे द्वारा लिखी गई इस पोस्ट में अगर आपको कोई भी बात गलत लगे तो छोटा समझ कर माफ कर दे। और कमेंट बॉक्स में अपने सुझाव रखें। ताकि हम अपनी गलतियों को सुधार करके और बेहतर तरीके से आपको पोस्ट दे सकें।

जय श्री बाला जी सरकार की जय श्री बागेश्वर धाम की।

visit mp yojana related website – Online Sujhav Hindi

मुख्यमंत्री लाडली बहना आवास योजना का स्टेटस चेक करें आप अपने मोबाइल से फॉर्म भरा है या नहीं अभी पता करें

बागेश्वर धाम सरकार

Join telegram

Leave a Comment