हेलो दोस्तों मैं आज आपको बुरहानपुर जिले के प्रमुख पर्यटक स्थलों के बारे में जानकारी देने जा रहा हूं। बुरहानपुर सन 2013 में खंडवा जिले से अलग होकर एक नया जिला बना था। ताप्ती नदी के किनारे स्थित बसा हुआ बुरहानपुर तीन ओर से महाराष्ट्र से घिरा हुआ जिला है। यह मध्य प्रदेश का सबसे दक्षिणी जिला है। बुरहानपुर और उसके आसपास के क्षेत्र को खानदेश कहा जाता था। इस खान देश की राजधानी असीरगढ़ का किला था असीरगढ़ के किले का निर्माण ताप्ती नदी के किनारे अहीर राजा आशा ने करवाया था। कालांतर में नासिर खान ने अपने पिता बुरहाउद्दीन खान के नाम पर इस किले के चारों ओर बुरहानपुर नामक नगर की स्थापना की थी । असीरगढ़ के किले को दक्षिण भारत का प्रवेश द्वार भी कहा जाता है।
बुरहानपुर जिले की प्रमुख पर्यटक स्थल | |
देश | भारत |
राज्य | मध्य प्रदेश |
संभाग | इंदौर |
जिला | बुरहानपुर |
जिला मुख्यालय | बुरहानपुर |
बुरहानपुर जिले को किस जिले से अलग किया गया और कब किया गया | खंडवा जिले से सन 2013 में |
असीरगढ़ का किला किस नदी के किनारे स्थित है | ताप्ती नदी |
दक्षिण का प्रवेश द्वार किस जिले को कहा जाता है | असीरगढ़ का किला |
गजेडियो का स्वर्ग किस जिले को कहा जाता है | बुरहानपुर |
मुमताज की कब्र | बुरहानपुर |
दौलत लोधी का मकबरा | बुरहानपुर |
राजा जयसिंह की छतरी | बुरहानपुर |
मोती महल | बुरहानपुर |
शाही किला | बुरहानपुर |
तहसील | 3 |
विधानसभा | 2 |
Table of Contents
➡️ शाहजहां की पत्नी मुमताज बेगम का इतिहास
शाहजहां की पत्नी मुमताज बेगम की मृत्यु बुरहानपुर जिला में हुई थी तथा यही इन्हें दफनाया गया था। इनके मकबरे का नाम अबु खाना था । बाद में इसी को काला ताजमहल कहा गया । कई वर्षों के बाद इनके अवशेषों को ले जाकर ताजमहल में रख दिया गया था। बुरहानपुर में मुगलों ने एक बहुत अच्छी जल निकासी व्यवस्था का निर्माण कराया था। जिसे खूनी भंडारा कहा गया। आदिल शाह का मकबरा बुरहानपुर में ही स्थित है । असीरगढ़ का किला 3 किलो से मिलकर बना है असीरगढ़, कमलगढ़ और मलाईगड। मध्य प्रदेश का पहला कागज कारखाना बुरहानपुर में स्थापित किया गया था। इसी कारखाने को बिजली देने के लिए मध्यप्रदेश के पहले ताप विद्युत गृह चांदनी ताप विद्युत गृह की स्थापना की गई।
➡️ प्रसिद्ध सिक्ख गुरु गोविंद सिंह
सिक्खों के प्रसिद्ध गुरु गुरु गोविंद सिंह ने अपने जीवन का एक लंबा समय बुरहानपुर में रहकर बिताया । ब्रिटेन की महारानी विक्टोरिया का राजदूत टॉमसो जहांगीर के दरबार में उपस्थित होने से पहले बुरहानपुर जिले में शहजादा परवेज के दरबार में हाजिर हुआ था। बुरहानपुर मध्य प्रदेश का सर्वाधिक केला उत्पादन करने वाला जिला है। बुरहानपुर जिले के अंतर्गत 3 तहसील और 2 विधानसभा आती है।
🔘 बुरहानपुर को गंजेडियो का स्वर्ग भी कहते हैं
बुरहानपुर को गंजेडियो का स्वर्ग कहते हैं। ऐसे बुनकरों का शहर भी कहते हैं। बुरहानपुर में मुमताज की कब्र और दौलत हां लोदी का मकबरा स्थापित किया गया है। बुरहानपुर में सन 1631 में मुमताज की मृत्यु 14 वें प्रसव के दौरान हुई थी। बुरहानपुर में असीरगढ़ का किला स्थित है । जिसे अजेय किला के नाम से जाना जाता है । असीरगढ़ के किले को 250 मीटर ऊंचा अजेय दुर्ग कहते हैं।

असीरगढ़ के किले में आशा रानी की प्रतिमा स्थापित है। सन 1601 ईस्वी में महान मुगल बादशाह अकबर की अंतिम विजय असीरगढ़ का किला था। बुरहानपुर में बीवी मस्जिद, जामा मस्जिद स्थापित की गई है तथा यहीं पर इच्छा देवी का मंदिर स्थित है। इंदौर के बाद मध्य प्रदेश की सबसे ज्यादा सूती वस्त्रों के कारखाने बुरहानपुर में स्थापित किए गए हैं। बुरहानपुर में यूनानी चिकित्सा महाविद्यालय सन 2013 में स्थापित किया गया था।
🔘 बुरहानपुर जिले के प्रमुख पर्यटक स्थल
बुरहानपुर जिले के प्रमुख पर्यटक स्थल निम्न है
- 🔵 शाहनवाज खां का मकबरा
- 🔵 जामा मस्जिद
- 🔵 असीरगढ़ का किला
- 🔵 अकबरी सराय
- 🔵 महल गुलारा
- 🔵 राजा जयसिंह की छतरी
- 🔵 खूनी भंडारा या कुंडी भंडारा
- 🔵 ताप्ती नदी घाट
- 🔵 मोतीमहल
- 🔵 शाही किला
- 🔵 आहू खाना
- 🔵 शाही हमाम
▶️ शाहनवाज खां का मकबरा बुरहानपुर
शाहनवाज खां का मकबरा बुरहानपुर के उत्तर में 2 किलोमीटर की दूरी पर उतावली नदी के किनारे काले पत्थर से निर्मित मुगल शासन काल का एक दर्शनीय भव्य मकबरा है । शाहनवाज खान का असली नाम ईरत था । यह मकबरा इतने वर्ष बीत जाने के बाद भी अच्छी स्थिति में है। यह स्थान शहरवासियों के लिए सर्वोत्तम पर्यटक स्थल माना जाता है।
🟣 जामा मस्जिद
बुरहानपुर दक्षिण भारत का प्राचीन नगर है जिसे नसरुद्दीन फारुकी बाद शाह ने सन 1406 ईसवी में बनवाया था। फारुकी शासनकाल में अनेक मस्जिद और इमारतें बनाई गई थी। इनमें सबसे सर्वश्रेष्ठ मस्जिद जामा मस्जिद है। यह सारे भारत में अपनी सुंदरता के लिए विशेष स्थान एवं महत्व रखती हैं। यह मस्जिद कला की दृष्टि से एक सर्वोत्तम उदाहरण है।
➡️ असीरगढ़ का किला बुरहानपुर Asirgarh Fort Burhanpur
असीरगढ़ का किला बुरहानपुर में खंडवा बुरहानपुर रोड पर स्थित है। इसे दक्षिण की प्रवेश कुंजी दक्षिण का द्वार तथा दक्कन का दरवाजा भी कहा जाता है। क्योंकि मध्य काल में इस दुर्गम एवं अवैध किले को जीते बिना दक्षिण भारत में कोई भी शक्ति प्रवेश नहीं कर सकती थी। इस किले को तीन अलग-अलग स्तर पर बनाया गया है इसमें सबसे ऊपर वाला परकोटा असीरगढ़ कहलाता है एवं अन्य परकोटे कमलगढ़ एवं मलयगढ़ कहलाते हैं इस किले के अंदर भगवान शिव का मंदिर बना हुआ है। यहां पर आशा देवी का प्रसिद्ध मंदिर भी है।

*️⃣ अकबरी सराय
यह बुरहानपुर जिले के मोहल्ला किला बाजार की तादा गुजारी मस्जिद के उत्तर में मुगल युग की प्रसिद्ध यादगार अकबरी सराय है । जिसे अब्दुल रहीम खानखाना ने बनवाया था। इस समय खानखाना शोगा खान देश के सूबेदार थे। बादशाह जहांगीर का शासन था और निर्माण उन्हीं के आदेश से हुआ था । बादशाह जहांगीर के शासनकाल में इंग्लैंड के बादशाह जेम्स प्रथम का राजदूत सर टॉमस रो यहां आया था। वह इसी सराय में ठहरा था।
🌐 महल गुलआरा
महल गुलारा बुरहानपुर से लगभग 21 किलोमीटर की दूरी पर अमरावती रोड पर स्थित ग्राम सिंगा खेड़ा से उत्तर दिशा में स्थित है। फारुकी बादशाही ने पहाड़ी जल का संग्रह कर एक जलाशय बनवाया था ।
🔲 राजा जय सिंह की छतरी बुरहानपुर Raja Jai Singh’s Chhatri Burhanpur
बुरहानपुर से 4 मील दूर पर ताप्ती नदी के किनारे स्थित है। ऐसा कहा जाता है कि मुगल सम्राट औरंगजेब के आदेश से राजा जयसिंह के सम्मान में इस छतरी का निर्माण हुआ था। दक्कन में राजा जयसिंह मुगल सेना के सेनापति थे। दक्कन अभियान से लौटते समय बुरहानपुर में राजा जयसिंह की मृत्यु हो गई थी। कहा जाता है कि इस स्थान पर उनका दाह संस्कार किया गया था।

🔘 खूनी भंडारा या कुंडी भंडारा
यह रेलवे लाइन के पार बुरहानपुर के उत्तर दिशा की ओर स्थित है। खूनी भंडारा का निर्माण 1615 ईस्वी में मुगल बादशाह अकबर के शासनकाल में अब्दुल रहीम खाने खाना ने करवाया था । यह कुंडली 100 फीट तक गहरी है । यहां का पानी का कभी खत्म नहीं होता है।सोडा की पहाड़ियों से रेस कराया हुआ पानी भूमिगत कुंडलियों के माध्यम से शहर में सप्लाई होता है।
♦️ शाही हमाम
यह स्मारक फारुकी किले के अंदर स्थित है। यह मुगल बादशाह शाहजहां द्वारा बनवाया गया था। इस स्मारक के बीचो-बीच अष्टकोण कुंड है । इस स्मारक के छत पर रंगीन मुगल चित्रकला दर्शनीय है।
✔️आहू खाना बुरहानपुर
यह बुरहानपुर की जोना खान में स्थित है। यह वही स्थान है जो मध्यकाल में बादशाहों के लिए और सुल्तानों के लिए शिकारगाह के लिए प्रसिद्ध था । ऐतिहासिक दस्तावेजों के मुताबिक बुरहानपुर में मुगल बादशाह की बेगम मुमताज महल के निधन के बाद उसके शव को 6 महीने तक इसी जगह पर सुरक्षित रखा गया था।

▶️ शाही किला
शाही किला ताप्ती नदी के पूर्व में स्थित बुरहानपुर का एक राजस्वी महल था । शाहजहां इस किले में 3 साल तक रहे। इसी किले में शाहजहां ने दीवाने आम दीवाने घास का निर्माण करवाया था। इसी महल में मुमताज महल ने अपने 14 वें बच्चे को जन्म दिया और यही 7 जून 1631 ईसवी को प्रातः 4:00 बजे शाहजहां की गोद में अपनी अंतिम सांस ली थी।
🔶 मोती महल
मोती महल बुरहानपुर में असीरगढ़ के किले के दूसरी तरफ राजमार्ग से 3.5 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है यह असीरगढ़ के पास पंडारी नदी के तट पर स्थित है शाहजहां ने अपनी पत्नी मोती बेगम के लिए बनवाया था।
🟪 ताप्ती नदी घाट बुरहानपुर Tapti River Ghat Burhanpur
बुरहानपुर में ताप्ती नदी बहती है तथा यह घाट ताप्ती नदी पर स्थित है। बुरहानपुर में ही गुरुद्वारा भी स्थित है। ताप्ती नदी किनारे पर इस गुरुद्वारे को बनाया गया है यह गुरुद्वारा लगभग 400 वर्ष पुराना है। बुरहानपुर में ही दरगाह ए हकीमी बनी हुई है । दरगाह ए हकीमी बुरहानपुर से 2 किलोमीटर दूर लोधी पुरा ग्राम में स्थित है।

बुरहानपुर जिले के प्रमुख पर्यटक स्थल , History,GK FAQ’S [ Major tourist places in Burhanpur district, History, GK FAQ’S ]
☑️ शाही किला मध्य प्रदेश के किस जिले में स्थित है?
उत्तर बुरहानपुर।
☑️ मोती महल मध्य प्रदेश के किस जिले में स्थित है?
उत्तर बुरहानपुर।
☑️ गंजी वीडियो का स्वर्ग मध्य प्रदेश के किस जिले को कहा जाता है?
उत्तर बुरहानपुर।
☑️ काला ताजमहल किसे कहा जाता है?
उत्तर आहू खाना
☑️ आहू खाना मध्य प्रदेश के किस जिले में स्थित है?
उत्तर बुरहानपुर।
☑️ शाहजहां की पत्नी मुमताज बेगम की मृत्यु किस जिले में हुई थी.
उत्तर बुरहानपुर।
☑️ मध्य प्रदेश का दक्षिणी जिला किसे कहते है?
उत्तर बुरहानपुर।
☑️ बुरहानपुर में कितनी तहसीलें हैं?
उत्तर तीन तहसील।
☑️ बुरहानपुर में कितनी विधानसभा हैं?
उत्तर 2 विधानसभा।
☑️ असीरगढ़ का किला किस जिले में स्थित है?
उत्तर बुरहानपुर।
☑️ आशा देवी का प्रसिद्ध मंदिर मध्य प्रदेश के किस जिले से संबंधित है?
उत्तर बुरहानपुर।
☑️ बुरहानपुर को नए जिले का दर्जा कब दिया गया था?
उत्तर 2013।
☑️ बुरहानपुर किस जिले से अलग होकर के एक नया जिला बना था?
उत्तर खंडवा जिले से।
☑️ मुमताज बेगम की मृत्यु कब हुई थी?
उत्तर 7 जून 1931 को 14 वें प्रसव के दौरान।
☑️ दक्षिण भारत का प्रवेश द्वार किस किले को कहा जाता है?
उत्तर असीरगढ़ के किले को।

Website Home ( वेबसाइट की सभी पोस्ट ) – | Click Here |
——————————————— | ————- |
Telegram Channel Link – | Click Here |