बच्चों को जिस अध्ययन सामग्री का सबसे अधिक इंतजार था, वह अध्ययन सामग्री यहां पर आ चुकी हैं। आप सभी के 2022 के कक्षा दसवीं मॉडल पेपर आ चुके हैं | आप इस वेबसाइट पर कक्षा दसवीं के सभी विषयों के मॉडल पेपर देख सकते हैं और इन्हीं मॉडल पेपर के आधार पर आपको परीक्षा में तैयारी करना है। इन्हीं मॉडल पेपर के आने की पूरी पूरी संभावना है, जो प्रश्न इन मॉडल पेपर्स में दिए गए हैं वही क्वेश्चन आपकी परीक्षा में लगभग लगभग आएंगे। इस बार कोरोना वायरस की वजह से जो परीक्षा सीमित तरीके से होनी है और बच्चों को सीमित कोर्स उपलब्ध कराया जाएगा और विकल्पों की संख्या भी अधिक कर दी गई है, तो इन मॉडल पेपर को आपको अच्छी तरह से याद कर लेना है। इन्हीं मॉडल पेपर्स के क्वेश्चन आपको परीक्षा में पूछे जाएंगे
कक्षा 10 हिंदी मॉडल पेपर
प्रश्न 1. निम्नलिखित में से सही विकल्प चुनकर लिखिए –
- प्रमुख प्रेमाश्रयी कवि कौन है |
(अ) कबीर
(ब) सूरदास
(स) तुलसीदास
(द) जायसी
उत्तर – (द) जायसी - कामायनी किसका महाकाव्य है |
(अ) महादेवी वर्मा
(ब) जय शंकर प्रसाद
(स) निराला
(द) पंत
उत्तर- (ब) जय शंकर प्रसाद - प्रकृति के सुकुमार कवि कहलाते हैं |
(अ) निराला
(ब) पंत
(स) प्रसाद
(द) महादेवी वर्मा
उत्तर – (ब) पंत - मैथिलीशरण गुप्त की रचना है |
(अ) सुमन
(ब) पंचवटी
(स) समर्पण
(द) मंजूषा
उत्तर – (ब) पंचवटी - सूर के पदों की भाषा है
(अ) ब्रज
(ब) अवधि
(स) हिंदी
(द) बुंदेलखंडी
उत्तर- (ब) अवधि - जो दूसरों का उपकार मानता हो, के लिए एक शब्द है –
(अ) कृतध्न
(ब) उदार
(स) निष्ठुर
(द) कृतज्ञ
उत्तर- (द) कृतज्ञ - रक्षाबंधन पाठ की विधा है –
(अ) कविता
(ब) कहानी
(स) आत्मकथा
(द) संस्मरण
उत्तर – (ब) कहानी
प्रश्न 2 . रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिये |
- पंजाब केसरी …….. को कहते हैं |
उत्तर- लाला लाजपतराय - कहानी सम्राट …… को कहा जाता है |
उत्तर- जय शंकर प्रसाद - ……. हम खाते है, गुलाब सूंघते है |
उत्तर- गेहूँ - बैल बेचने के लिए गया |
उत्तर- शिबू - सच्चा धर्म एकांकी के लेखक……… है |
उत्तर- सेठ गोविंददास - युधिष्ठिर की माँ का नाम…….है |
उत्तर- कुंती
प्रश्न 3. एक वाक्य में उत्तर लिखिए –
- साधु से क्या नही पूछना चाहिए |
उत्तर- जाति - जिसके समान कोई दूसरा न हो |
उत्तर- अद्वितीय - शल्य चिकित्सा के प्रवर्तक है |
उत्तर- सुश्रुत - तुलसीदास की काव्य भाषा क्या थीं |
उत्तर- अवधि - पुरुषोत्तम कौन है |
उत्तर- एक महा राष्ट्रीय ब्राह्मण - कांटे की मर्यादा क्या है?
उत्तर- सख्त और तेज
प्रश्न 4. निम्नलिखित में से सत्य असत्य लिखिए –
- एकांकी गद्य विधा है |
उत्तर- सत्य - शिबू मोहन का लड़का हैं |
उत्तर- सत्य - कमाल पाशा तुर्की के राष्ट्रपति थे |
उत्तर- सत्य - शमेशर्म भवेत्तात कृष्ण ने अर्जुन से कहा था |
असत्य - पहली चूक व्यंग्य में बाजरा व्यक्ति था |
उत्तर- असत्य - माई की बगिया पहाड़ी ढलान पर है |
उत्तर- सत्य
प्रश्न 5. सही जोड़ी बनाइये –
- रामचरितमानस – महाकाव्य
- गेहूँ और गुलाब – रामवृक्ष बेनीपुरी
- रीतिकाल – श्रृंगार काल
- आधुनिक काल – गद्दकाल
- निंदा रस – हरिशंकर परसाई
- द्विवेदी युग – महावीर प्रसाद द्विवेदी
- सच्चा धर्म – सेठ गोविंददास
प्रश्न 6. पद में मीठे फल का आनंद लेने वाला कौन है ?
अथवा
सखी प्रातः काल किसके द्वार पर जाती है |
प्रश्न 7. गिरिधर के अनुसार हमें क्या भूल जाना चाहिए?
अथवा
धन दौलत का अभिमान क्यों नहीं करना चाहिए?
प्रश्न 8. सभी दिशायें क्या पूछ रहीं हैं?
अथवा
लोहा किसकी स्वांस से भस्म हो जाता है?
प्रश्न 9. कबीर ईश्वर से क्या मांगते है?
अथवा
कवि को रुकने को किसका प्रतीक माना है?
प्रश्न 10. तितलियों के रंग से कवि का क्या तात्पर्य है?
अथवा
आसमान में किस तरह के बादल उड़ रहे हैं?
प्रश्न 11. बूढ़े किसान ने राष्ट्रपति को कौन- सा उपहार दिया?
अथवा
गीताशास्त्र के महान् उपदेशक कौन थें?
प्रश्न 12. परंपरा क्या है?
अथवा
मानव को मानव किसने बनाया?
प्रश्न 13. रामचरन ने किसानों को पुकारते हुए क्या कहा?
अथवा
लेखक ग्रामीण समूचे गाँव को किस रूप में मानता आया है?
प्रश्न 14. छात्रों की समस्या क्या है?
अथवा
मोहन रामधन के साथ कहाँ गया ?
प्रश्न 15. विषैले तालाब के नजदीक युधिष्ठिर ने क्या देखा?
अथवा
ज्ञान और दीपक के आपसी संबंध को स्पष्ट कीजिए?
प्रश्न 16. अमरनाथ एक सच्चा मित्र हैं | क्यों कहा गया है |
अथवा
नर्मदा और सोन से संबंधित लोक- कथा लिखिए?
प्रश्न 17. श्रृंगार रस की परिभाषा उदाहरण सहित लिखिए?
अथवा
रस की निष्पत्ति लिखिए |
प्रश्न 18. निम्नलिखित में मुहावरों का अर्थ लिखकर वाक्य में प्रयोग कीजिए –
1 . नौ दो ग्यारह होना
- अंगूठा दिखाना
- ऊंट के मुंह में जीरा
अथवा
निम्नलिखित वाक्य के लिए एक शब्द लिखिए? - वह बच्चा जिसके माता पिता न हो |
- उपासना करने वाला कहलाता है |
- जो अधिक बोलता हो |
प्रश्न 19. श्लेष अलंकार और यमक अलंकार में कोई तीन अंतर लिखिए?
अथवा
अलंकार की परिभाषा लिखिए?
प्रश्न 20. आधुनिक काल की चार विशेषताएं लिखिए?
अथवा
एकांकी और कहानी में अंतर लिखिए
प्रश्न 21. प्रगतिवाद की चार विशेषताएं लिखिए?
अथवा
संस्मरण और रेखाचित्र में अंतर लिखिए?
प्रश्न 22. सूरदास अथवा बिहारी की काव्यगत विशेषताएं निम्नलिखित बिंदुओं के आधार पर लिखिए?
- दो रचनाएँ
- भाव पक्ष व कलापक्ष
- साहित्य में स्थान
प्रश्न 23. प्रेमचंद्र अथवा रामवृक्ष बेनीपुरी का साहित्यक परिचय निम्नलिखित बिंदुओं के आधार पर लिखिए?
- दो रचनाएँ
- भाषा शैली
- साहित्य में स्थान
प्रश्न 24. निम्नलिखित में से किसी एक पद्यांश की सप्रसंग व्याख्या कीजिए –
ये ख्याल इन दुनियादारी की
लपटों से झुलस गए
पहाड़ से टकराती नाव से
नाकामयाबी की चोट से
ये लहूलुहान है |
अथवा
फिरि- फिरि उत हीं रहतु, टुटी लाज की लाव |
अंग – अंग- छिव- झौर मुझे, भयों भौंर की नाव
प्रश्न 25. निम्नलिखित में से किसी एक गद्यांश की व्याख्या संदर्भ, प्रसंग सहित लिखिए –
ईश्वर ने उसके स्वच्छंद विचरण के पथ में एक सुविधा और कर रखी थीं | घर वालों के साथ उसका वहीं संबंध जान पड़ता है | जो खेती के साथ उन बादलों का होता है | जिनके दर्शन हीं नहीं होतें | यदि कभी होतें भी है तो आए हुए धान्य को सडा़ देने के लिए |
अथवा
हमारा सोने का हिंदुस्तान – यह गीत गाइए, किंतु यह न भूलिए कि यहाँ एक सोने की नारी थीं, जिसमें राक्षसता वास करतीं थीं | राक्षसता जो रक्त पीती थीं, अभक्ष्य खाती थी, जिनके अकाय शरीर थे, दस सिर थे, जो छ: महीने सोती थी, जिसे दूर की बहु- बेटियां को उड़ा ले जाने में तनिक भी झिझक नहीं थी |
- अरोमाथैरेपी क्या है? ब्यूटी एंड वैलनेस फ्री कोर्स इन हिंदी ( Beauty and wellness )
प्रश्न 26. निम्नलिखित अपठित गद्यांश को पढ़कर नीचे लिखें प्रश्नों के उत्तर लिखिए –
व्यक्ति का मन शक्ति संपन्न हैं | व्यक्तियो को अपना लक्ष्य सदा ऊंचा रखना चाहिए | हमारा मन दर्पण है, मन में मनन करने की शक्ति होती है | मन चंचल है, वह प्रतिपल कुछ न कुछ सोचता रहता है | मन हमें निष्क्रिय होकर नहीं बैठने देता | दृढ़ इच्छाशक्ति से कठिन- से कठिन कार्य पूर्ण हो जाता है |
प्रश्न –
- उक्त अवतरण का शीर्षक बताइये |
- उक्त गद्दांश का सारांश लिखिए |
- यथार्थ मनुष्य किसे कहा गया है?
प्रश्न 27. अपने पिताजी को परीक्षा की तैयारी के विषय में पत्र लिखिए –
अथवा
अपने मित्र को हाई स्कूल परीक्षा प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण करने पर एक बधाई पत्र लिखिए –
प्रश्न 28. (अ) निम्नलिखित में से किसी एक विषय पर 200 से 250 शब्दों में सारगर्भित निबंध लिखिए –
- कोरोना वायरस
- विज्ञान के चमत्कार
- आतंकवाद
- जल ही जीवन
- भारतीय समाज में नारी का स्थान
(ब) निम्नलिखित में से किसी एक विषय की 50 शब्दों में रूपरेखा लिखिए –
- दहेज प्रथा एवं नारी
- जीवन में खेलों का महत्व
- राष्ट्रीय पर्व
- बेटी बचाओ
- समाचार पत्र की उपयोगिता
MODEL PAPERS DOWNLOAD LINKS
विषय | डाउनलोड लिंक्स |
कक्षा 10 हिंदी | Download now |
कक्षा 10 अंग्रेजी | Download now |
कक्षा 10 गणित | Download now |
कक्षा 10 सामाजिक विज्ञान | Download now |
कक्षा 10 संस्कृत | Download now |
कक्षा 10 विज्ञान | Download now |
Beauty and wellness –