अर्धवार्षिक परीक्षा – 2023-24
कक्षा – 10वीं
विषय – सामाजिक विज्ञान
समय -2:30 घण्टे
पूर्णांक 80
निर्देश – 1. सभी प्रश्न अनिवार्य हैं | प्रश्न क्रमांक 5 से प्रत्येक प्रश्न में आंतरिक विकल्प दिए गए हैं |
2. प्रश्न क्रमांक 1 से 4 तक प्रत्येक प्रश्न पर बहु विकल्पीय प्रश्न हैं |
3. प्रश्न क्रमांक 5 से 14 तक प्रत्येक प्रश्न पर 2 अंक आबंटित है | शब्द सीमा 30 शब्द
4. प्रश्न क्रमांक 15 से 18 तक प्रत्येक प्रश्न पर 3 अंक आबंटित है | शब्द सीमा 75 शब्द
5. प्रश्न क्रमांक 19 से अंत तक प्रत्येक प्रश्न पर 4 अंक आबंटित है | शब्द सीमा 120 शब्द
प्रश्न 1. सही जोड़ी मिलाइए’
(1) संविधान सभा के अध्यक्ष (क) सेठ गोविन्द दास
(2) संविधान की विशेषता (ख) पंथ-निरपेक्षता
(3) संविधान की प्रारूप समिति के अध्यक्ष (ग) मौलिक कर्तव्य
(4) मध्य प्रदेश से संविधान सभा के सदस्य (घ) डॉ. राजेन्द्र प्रसाद
(5) सार्वजनिक सम्पत्ति को सुरक्षित रखना (ङ) डॉ. अम्बेडकर।
उत्तर-(1) (घ), (2) (ख), (3) (ङ), (4) (क), (5) (ग)।
प्रश्न 2. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए
(1) संविधान सभा के ……….. अध्यक्ष थे।
(2) डॉ. बी. आर. अम्बेडकर संविधान की …………. के अध्यक्ष थे।
(3) भारत का नवनिर्मित संविधान सभा द्वारा को अंगीकृत किया गया।
(4) समानता का अधिकार संविधान में वर्णित …………. में से एक है।
उत्तर-(1) डॉ. राजेन्द्र प्रसाद, (2) प्रारूप समिति, (3) 26 नवम्बर, (4) मूल अधिकार।
प्रश्न 3. सही विकल्प चुनकर लिखिए
(1) संविधान है
(क) सरकार का गठन
(ख) देश का शासन
(ग) नियम व कानूनों का संकलित प्रलेख
(घ) मौलिक अधिकार।
(2) निम्न में से कौन-सी विशेषता भारतीय संविधान की नहीं है-
(क) संसदीय शासन प्रणाली
(ख) संघात्मक शासन
(ग) स्वतंत्र व निष्पक्ष न्यायपालिका
(घ) अलिखित संविधान।
(3) संविधान में कितने मौलिक कर्त्तव्य बताए गए हैं
(क)5 (ख) 14 (ग) 18 (घ) 11.
(4) अस्पृश्यता का अंत किया गया
(क) अनुच्छेद 15 (ख) अनुच्छेद 16 (ग) अनुच्छेद 17 (घ) अनुच्छेद 18.
(5) भारतीय संविधान में कितने अनुच्छेद हैं
(क) 395
(ख) 345
(ग) 370
(घ) 320.
(6) संविधान में मौलिक कर्त्तव्य हैं
(क)6 (ख) 14 (ग) 12 (घ) 11.
उत्तर-(1) (ग), (2) (घ), (3) (घ), (4) (ग), (5) (क), (6) (घ)।
प्रश्न 4. एक शब्द में उत्तर दीजिए –
(1) भारत का राष्ट्रध्वज है।
(2) भारत का राष्ट्रीय पशु है।
(3) निर्धनों व बच्चों को अत्याचार से बचाव हेतु मौलिक अधिकार है।
(4) लोकतांत्रिक शासन का अर्थ है।
(5) धर्म-निरपेक्षता का अर्थ है।
प्रश्न 4. एक वाक्य में उत्तर दीजिए –
(1) सन् 1857 के संग्राम के समय भारत के गवर्नर जनरल कौन थे ?
(2) ईस्ट इंडिया कम्पनी की स्थापना कब हुई थी ?
(3) “फूट डालो शासन करो की नीति” किसने चलायी थी? (4) सन् 1857 के विद्रोह का तात्कालिक कारण क्या था ?
उत्तर-(1) लॉर्ड कैनिंग, (2) सन् 1600, (3) लॉर्ड कर्जन, (4) चर्बी वाले कारतूस।
प्रश्न 1. सन् 1857 के स्वतन्त्रता संग्राम के प्रमुख नेताओं के नाम बताइए।
उत्तर-सन् 1857 के स्वतन्त्रता संग्राम के प्रमुख नेताओं के नाम निम्न थे(1) मंगल पाण्डे, (2) बहादुरशाह (जफर) द्वितीय, (3) अहमदुल्ला खाँ, (4) कुँवर सिंह, (5) बेगम हजरत महल, (6) नाना साहब, (7) तात्या टोपे, (8) रानी लक्ष्मीबाई।
प्रश्न 2. सन् 1857 की क्रांति के प्रमुख केन्द्र कौन-कौन से थे ?
उत्तर-सन् 1857 की क्रांति के प्रमुख केन्द्र निम्न थे(1) ग्वालियर, (2) मेरठ, (3) दिल्ली, (4) लखनऊ, (5) कानपुर, (6) इलाहाबाद।
प्रश्न 3. सन् 1857 की क्रांति की असफलता के दो कारण बताइए।
उत्तर-सन् 1857 की क्रांति की असफलता के प्रमुख कारण निम्न हैं(1) क्रांतिकारियों में संगठन एवं योग्य नेतृत्व का अभाव, (2) क्रांति का समय से पूर्व होना।
प्रश्न 4. हड़प नीति क्या थी?
उत्तर-हड़प नीति को विलय नीति भी कहा जाता है। लॉर्ड डलहौजी द्वारा कम्पनी के अधीन देशी राज्यों के सन्तानहीन शासकों को गोद लेने का अधिकार से वंचित कर उनके राज्य को हड़प लेना ही हड़प नीति थी।
प्रश्न 5. सहायक सन्धि व्यवस्था क्या थी ? इसको किसने लागू किया था ?
उत्तर–भारत के गवर्नर जनरल वेलेजली द्वारा लागू व्यवस्था को सहायक सन्धि व्यवस्था कहा जाता है। 20 इस व्यवस्था को, जो भारतीय नरेश स्वीकार करते थे, उन्हें अंग्रेजों के संरक्षण में रहकर कार्य करना पड़ता था।
प्रश्न 6. उग्र राष्ट्रवाद विचारधारा के दो नेताओं के नाम लिखिए।
उत्तर-उग्र राष्ट्रवाद विचारधारा नेताओं के नाम निम्न हैं9
(1) लाला लाजपतराय, (2) बालगंगाधर तिलक, (3) विपिन चन्द्रपाल।
प्रश्न 7. बहिष्कार का अर्थ स्पष्ट कीजिए।
उत्तर-बहिष्कार का अर्थ-बहिष्कार का अर्थ केवल विदेशी वस्तुओं के बहिष्कार से नहीं था अपितु इसका व्यापक अर्थ सरकारी सेवाओं तथा प्रतिष्ठानों, उपाधियों का बहिष्कार था।
प्रश्न 8. लॉर्ड कर्जन ने शासन की कौन-सी नीति अपनाई ?
उत्तर-लॉर्ड कर्जन ने 1905 में ‘फूट डालो और शासन करो’ की नीति अपनाई। उसने बंगाल के हिन्दुओं और मुसलमानों के बीच सदैव के लिए फूट डालने के उद्देश्य से विभाजन का कुटिल षड्यन्त्र रचा था। उससे बंगाल में विस्फोटक स्थिति उत्पन हो गई। –
- प्रश्न 9. 1857 के स्वतंत्रता का तत्कालीन कारण क्या था?
- उत्तर-बैरकपुर छावनी में 29 मार्च, 1857 में मंगल पाण्डे नामक सैनिक ने चर्बी वाले कारतूस को भरने से इंकार कर दिया और उत्तेजित होकर अंग्रेज अधिकारियों की हत्या कर दी। फलस्वरूप उसे बंदी बनाकर 8 अप्रैल, 1857 को फाँसी दे दी गयी। मंगल पाण्डे का बलिदान इस विद्रोह की पहली आहुति थी।
प्रश्न 10. ईस्ट इंडिया कंपनी क्या थी?
उत्तर-इंग्लैंड की रानी एलिजाबेथ प्रथम ने 1600 ई. में पूर्व से व्यापार करने के लिए ईस्ट इंडिया कंपनी प्र. 2020) को व्यापार का एकाधिकार प्रदान किया। –
प्रश्न 11. ब्रिटिश सरकार द्वारा उठाये गये समाज सुधार के कार्यों से भारतीय क्यों असंतुष्ट हुए?
उत्तर-ब्रिटिश सरकार ने सामाजिक कुरीतियों को समाप्त करने के लिए जो कदम उठाये तथा जिन कानूनों को लागू किया उन्हें भारतीयों ने अपने सामाजिक जीवन में हस्तक्षेप माना।
प्रश्न 12.खनिज पदार्थ किसे कहते हैं?
प्रश्न 13. मैगनीज को जैक ऑफ ट्रेडर्स क्यों कहते हैं?
शक्ति के साधन किसे कहते हैं?
प्रश्न 14. 1857 क्रांति के असफलता के कारण बताइए
खिलाफत आंदोलन का विवरण दीजिए।
प्रश्न 15. भारतीय नागरिकों के मौलिक अधिकार लिखिए।
प्रश्न 16. संसदीय शासन प्रणाली की पांच विशेषताएं लिखिए।
प्रश्न 17.जिलाधीश की शक्तियों एवं कर्तव्यों का वर्णन कीजिए।
प्रश्न 18. जनपद पंचायत की संरचना को समझाइए
प्रश्न 19.अशिक्षा स्वस्थ जीवन में बाधा है। समझाइए
प्रश्न 20.मादक पदार्थों के बढ़ते सेवन का क्या कारण है?
प्रश्न 21. मध्यप्रदेश के राष्ट्रीय चेतना की जागृति हेतु प्रकाशित समाचार पत्रों के नाम लिखिए। झंडा सत्याग्रह का वर्णन कीजिए।
प्रश्न 22. साइमन कमीशन के बारे में विस्तार से समझाइए
प्रश्न 23. स्वतंत्रता संग्राम में असहयोग आंदोलन का योगदान समझाइए।
प्रश्न 24. सुभाष चंद्र बोस और रानी लक्ष्मीबाई पर टिप्पणी लिखिए।
प्रश्न 25. बंगाल विभाजन क्या है? संक्षेप में वर्णन कीजिए आंदोलन।
प्रश्न 26. निम्न मौसमी दशाओं को स्पष्ट करने हेतु संकेत बनाइए –
शांत वायु , प्रबल समीर, कोहरा, वर्षा ,कोहासा, मंद समीर, धुंध, तड़ित झंझा, सूर्य का प्रकाश।