Class 11th Hindi अर्धवार्षिक परीक्षा 2023-24 एमपी बोर्ड

अर्धवार्षिक परीक्षा 2023-24
कक्षा – 11 वीं
विषय – हिंदी

समय -3 घण्टे

पूर्णांक 80

निर्देश – 1. सभी प्रश्न अनिवार्य हैं | प्रश्न क्रमांक 5 से प्रत्येक प्रश्न में आंतरिक विकल्प दिए गए हैं |

2. प्रश्न क्रमांक 1 से 4 तक प्रत्येक प्रश्न पर बहु विकल्पीय प्रश्न हैं |

3. प्रश्न क्रमांक 5 से 14 तक प्रत्येक प्रश्न पर 2 अंक आबंटित है | शब्द सीमा 30 शब्द

4. प्रश्न क्रमांक 15 से 18 तक प्रत्येक प्रश्न पर 3 अंक आबंटित है | शब्द सीमा 75 शब्द

5. प्रश्न क्रमांक 19 से अंत तक प्रत्येक प्रश्न पर 4 अंक आबंटित है | शब्द सीमा 120 शब्द

प्रश्न 1 सही विकल्प चुनकर लिखिए –

विकल्प का चयन कीजिये

1. लता मंगेशकर जी के पिताजी का नाम
(अ) दीनानाथ मंगेशकर
(ब) अमरनाथ मंगेशकर
(स) रामनाथ मंगेशकर
(द) उमानाथ मंगेशकर

ii. प्रेमचंद जी का मूल नाम था

(अ) धनपत राय (ब) गणपत राय (द) कृपाल राय
(स) रामदास राय

iii. मीरा के आराध्य प्रभु हैं
(अ) राम
(ब) कृष्ण
(स) बलराम
(द) शिव

iv. अलोपीदीन कथा का पात्र है
(अ) नमक का दारोगा (स) स्पीति में बारिश
(ब) गलत लोहा (द) रजनी

v. हजारी प्रसाद द्विवेदी ने ‘वाणी
का डिक्टेटर’ किसको कहा –

(अ) कबीर दास को (ब) सूरदास को (द) तुलसीदास को

vi. ‘राजस्थान की रजत बूंदें अध्याय में किसके निर्माण पर व्याख्या प्रस्तुत की गई है
(अ) कुंई का निर्माण (ब) दीवारों का निर्माण निर्माण
(स) घरों का
(द) चौपाल का निर्माण

प्र.2. रिक्त स्थान में सही शब्द चुनकर लिखिए

1. मियाँ नसीरूद्दीन- -तरह की रोटियाँ बनाने के लिए प्रसिद्ध हैं। (56/36)

ii. मन्नू भंडारी द्वारा रचित पटकथा एक बहुचर्चित-है। (टी.वी.धारावाहिक/रंगमंच नाटक)

iii. भारतीय गायिकाओं में- ——— को बेजोड़ गायिका कहा गया है। (लता मंगेशकर/आशा भोंसले)

iv. अर्थ की दृष्टि से वाक्य के——–भेद हैं। (6/8)

v. काव्य की शोभा बढ़ाने वाले तत्व———–कहलाते है। (अलंकार/रस)

vi. भारत में पहली मूक फिल्म बनाने का श्रेय- ———-को जाता है। (दादा साहेब फालके/आर.डी.वर्मन)

vii. जिसके समान कोई दूसरा ना हो——— -कहलाता है। (अद्वितीय/अविश्वसनीय)

प्र.3 सही जोड़ी बनाइए

i. ‘राजस्थान की रजत बूंदे’          (क) विधि वाचक
ii. जनसंचार का माध्यम                  (ख) गजानन माधव मुक्तिबोध
iii. “एक साहित्यिक की डायरी’           (ग) धीरे-धीरे
iv. वे ऑंखें             (घ) अनुपम मिश्र
v. वाक्य का प्रकार             (ड.) इंटरनेट
vi. पुनरूक्ति प्रकाश अलंकार        (च) सुमित्रानंदन
                                                  (छ) शेखर जोशी
                                              (ज) संपादन

प्रश्न 4 सत्य/ असत्य लिखिए-

i. स्पीति हिमाचल प्रदेश के लाहुल-स्पीति जिले की तहसील है।

ii. ‘बीजक’ सूरदास जी की रचना है।

iii. सुमित्रानंदन पंत छायावाद के महत्वपूर्ण स्तंभ हैं।

iv. भारत में टेलीविजन की शुरूआत 15 सितंबर 1959 को हुई।

v. भागीरथी, मंदाकिनी, सुरसारि इत्यादि शब्द “गंगा” के पर्यायवाची हैं

vi ‘अश्रु’ शब्द का तद्भव ऑख हैं।

प्र.5. एक वाक्य में उतर लिखिए

i. पालर पानी और पातालपानी के बीच का तीसरा रूप कौन सा है ?

ii. छंद कितने प्रकार के होते है ?
iii. रस के कितने अंग है ?
iv. जनसंचार के कोई तीन माध्यम लिखिए।

v. “मेरे तो गिरधर गोपाल” पंक्ति किस कवयित्री की है ?

vi. ‘गलता लोहा’ गद्य की कौन सी विधा है ?

vii. दोहा में कुल कितनी मात्राएँ होती हैं ?

प.6. मीरा कृष्ण की उपासना किस रूप में करती थीं ?

अथवा

सूर्योदय वर्णन के लिए किस तरह के बिंबो का प्रयोग हुआ
है ?

(प्र.7 भक्तिकाल की दो विशेषताएँ लिखिए।

अथवा आदिकाल (वीरगाथा काल) की दो विशेषताएँ लिखिए।

प्र.8 धनराम मोहन को अपना प्रतिद्वन्दी क्यों नहीं समझता था ?

अथवा इतिहास में स्पीति का वर्णन नहीं मिलता। क्यों ?

प्र.9. कहानी के तत्वों के नाम लिखिए।

अथवा गव्य की कोई चार विधाओं के नाम लिखिए ।

प्र.10. लता जी की गायकी की किन्हीं दो विशेषताओं का वर्णन कीजिए।

अथवा राजस्थान में कुंई किसे कहा जाता है ?

.11. जनसंचार माध्यम किसे कहते है ? अथवा

पत्रकारिकता क्या है ? स्पष्ट कीजिए।

प्र.12. छंद की परिभाषा उदाहरण सहित लिखिए

अथवा

अलंकार कितने प्रकार के होते है ? नाम लिखिए । प्र

.13. वाक्य शुद्ध करके लिखिए

(क) गीता सबसे श्रेष्ठतम धर्म ग्रंथ है। (ख) मेरे को आपकी परीक्षा लेना है।

अथवा रचना की दृष्टि से वाक्य के कितने भेद है ? नाम लिखिए ।

प्र.14. शब्द शक्ति कितने प्रकार की होती है ? उदाहरण सहित लिखिए।

अथवा शब्द गुण किसे कहते है ? उदाहरण सहित लिखिए।

प्र.15. निर्देशानुसार वाक्य परिवर्तित कर लिखिए। (क) सचिन आज मथुरा जाएगा। (निषेधवाचक) (ख) दरवाजे पर शायद कोई आया है। (प्रश्नवाचक)

Class 11th MP Board अर्धवार्षिक परीक्षा परीक्षा पेपर 2023-24Related Links
Class 11th Chemistryक्लिक करें
Class 11 Mathक्लिक करें
Class 11th Accounting लेखाशास्त्रक्लिक करें
Class 11th Economics अर्थशास्त्रक्लिक करें
कक्षा 11 फसल उत्पादनक्लिक करें
कक्षा 11 कृषि विज्ञान एवं गणित के मूल तत्वक्लिक करें
कक्षा 11 पशुपालनक्लिक करें
Class 11 Political Scienceक्लिक करें
कक्षा 11 सौंदर्य और प्रसाधन Beauty & Wellnessक्लिक करें
Class 11th Physicsक्लिक करें
Class 11th Historyक्लिक करें
Class 11th Geographyक्लिक करें
Class 11th Biologyक्लिक करें
Class 11th Englishक्लिक करें
Class 11th Hindiक्लिक करें

प्रश्न 16 संस्मरण और रेखाचित्र में अंतर लिखिए?
अथवा
गद्म काव्य किसे कहते हैं? इसकी विशेषताएं लिखिए?

प्रश्न 17 भारतेंदु युग के चार लेखकों के नाम लिखिए?
अथवा
शांत रस की परिभाषा देकर एक उदाहरण लिखिए?

प्रश्न 18 छप्पय छंद की परिभाषा उदाहरण सहित लिखिए?
अथवा
विभावना अलंकार की परिभाषा तथा एक उदाहरण लिखिए?

प्रश्न 19 लेखक ने पाठ में गानपन का उल्लेख किया   है | पाठ के संदर्भ में स्पष्ट करते हुए बताएं कि आपके विचार में इसे प्राप्त करने के लिए किस प्रकार के अभ्यास की आवश्यकता है?
अथवा
चेजारो के साथ गाँव समाज के व्यवहार में पहले की तुलना में आज क्या फर्क आया है? पाठ के आधार पर बताइये?

प्रश्न 20. अपने परिवार से तातुश के घर तक के सफर में बेबी के सामने रिश्तो की कौन सी सच्चाई उजागर होती है?
अथवा
तुम दूसरी आशापूर्णा देवी बन सकतीं हो – जेठू का यह कथन रचना संसार के किसी सत्य को उद्घाटित करता है?

प्रश्न 21. कबीरदास अथवा तुलसी  का साहित्यिक परिचय निम्नलिखित बिंदुओ के आधार पर लिखिए?
1. दो रचनाएँ
2. भाव पक्ष कला पक्ष
3. साहित्य में स्थान

प्रश्न 22. भारतेन्दु हरिश्चन्द्र अथवा  शरद जोशी  का साहित्यिक परिचय निम्नलिखित बिंदुओ के आधार पर लिखिए-
1. दो रचनाएँ
2. भाषा शैली
3 साहित्य में स्थान

प्रश्न 23. निम्नलिखित गद्मांंश की संदर्भ प्रसंग सहित व्याख्या कीजिए-
“मार दिया तो कुछ नहीं, बड़े हैं, और मार दें, पर मेरा कसूर तो बताएँ। बप्पा को कारखाने में यूनियन वालों ने मारा; वे अस्पताल में पड़े हैं। उनका कोई कसूर होगा, पर मुझे क्यों मारा। मेरी क्या गलती थी? क्या कसूर था?”

प्रश्न 24. निम्नलिखित पद्मांश की संदर्भ- प्रसंग सहित व्याख्या कीजिये-

मेरौ मन अनत कहाँ सुख पावै।
जैसे उड़ि जहाज को पंछी, फिरि जहाज पर आवै। कमल-नैन को छाँड़ि महातम और देव को ध्यावै?
परम गंग को छाँड़ि पियासौ, दुरमति कूप खनावै।

प्रश्न 25. निम्नलिखित अपठित गद्मांंश को पढकर दिये गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए-

सालिम अली का पूरा नाम सालिमाई मुईजुद्दीन अब्दुल अली था। वे असाधारण पक्षी-प्रेमी थे। बया पक्षी के अध्ययन के परिणाम के प्रकाशन से उन्हें बहुत प्रसिद्धि प्राप्त हुई। ‘फिन’ बया पक्षी की खोज उनकी महत्त्वपूर्ण देन है। उन्होंने ‘बुक ऑफ इंडियन बर्ड्स’ लिखी, जिसमें पक्षियों के रोचक वर्णन के साथ उनके सुंदर चित्र भी थे। उन्होंने पक्षी प्रेमी एस. डिलन रिप्ले के साथ ‘हैण्ड बुक ऑफ द बर्ड्स इंडिया एण्ड पाकिस्तान’ लिखी। सालिम अली को पक्षी संरक्षण के लिए ‘जे. पॉल वाइल्ड लाइफ कंजरवेशन पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उन्हें कई राष्ट्रीय सम्मान और पुरस्कार मिले।

प्रश्न – 1. सलीम अली का पूरा नाम बताइए
2. सलीम अली द्वारा पक्षियों पर रचित चर्चित पुस्तक का नाम लिखिए |
3. उपरोक्त गद्यांश का सारांश लिखिए |

प्रश्न 26. अपने प्राचार्य को चरित्र प्रमाण पत्र प्रदान करने हेतु आवेदन पत्र लिखिए |

अथवा

अपने विद्यालय के प्राचार्य को निर्धन छात्र कोष से छात्रवृत्ति प्रदान करने हेतु आवेदन पत्र लिखिए-

प्रश्न 27 . (अ)  निम्नलिखित में से किसी एक विषय पर लगभग 250 शब्दों में निबंध लिखिए-
1. अनुशासन
2. नारी का महत्व
3. महंगाई की समस्या
4. विज्ञान और मानव

(ब) निम्नलिखित में से किसी एक विषय पर रूपरेखा लिखिए-
1. लोकप्रिय नेता
2. लोकतंत्र
3. वृक्षारोपण
4. मेरा प्रिय त्यौहार

Join telegram

Leave a Comment