Class 11th Physics त्रैमासिक परीक्षा पेपर 2022-23 MP Board

त्रैमासिक परीक्षा – 2022-23
कक्षा – 11 वीं
विषय – भौतिक शास्त्र

समय -2:30 घण्टे

पूर्णांक 75

निर्देश – 1. सभी प्रश्न अनिवार्य हैं | प्रश्न क्रमांक 5 से प्रत्येक प्रश्न में आंतरिक विकल्प दिए गए हैं |

2. प्रश्न क्रमांक 1 से 4 तक प्रत्येक प्रश्न पर बहु विकल्पीय प्रश्न हैं |

3. प्रश्न क्रमांक 5 से 14 तक प्रत्येक प्रश्न पर 2 अंक आबंटित है | शब्द सीमा 30 शब्द

4. प्रश्न क्रमांक 15 से 18 तक प्रत्येक प्रश्न पर 3 अंक आबंटित है | शब्द सीमा 75 शब्द

5. प्रश्न क्रमांक 19 से अंत तक प्रत्येक प्रश्न पर 4 अंक आबंटित है | शब्द सीमा 120 शब्द


प्रश्न 1 निम्नलिखित में से सही विकल्प चुनकर लिखिए?
1. निम्नलिखित में से किसे मूलभूत विज्ञान कहते हैं |
(अ)  भौतिक
(ब) रसायन विज्ञान
(स) गणित
(द) जीवविज्ञान
उत्तर- भौतिकी

2. ग्रहों के गति संबंधी नियम का प्रतिपादन किया था |
(अ)  मैक्स प्लांक ने
(ब) न्यूटन ने
(स) केपलर ने
(द) फैराडे ने
उत्तर- केपलर ने

3. मूल मात्रक नहीं है |
(अ)  मीटर
(ब) केल्विन
(स) लीटर
(द) एम्पियर
उत्तर- लीटर

4. ऊर्जा का मात्रक नहीं है |
(अ)  वाट
(ब) जूल
(स) इलेक्ट्रॉन वोल्ट
(द) कैलोरी
उत्तर- वाट

5. प्रक्षेप्य का पथ होता है |
(अ)  वृत्ताकार
(ब) सरल रेखा
(स) परवलयाकार
(द)अनिश्चित
उत्तर-परवलयाकार

प्रश्न 2 निम्नलिखित में से रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिये  –
1 कोणीय संवेग एक……. राशि है |
उत्तर- सदिश
2 कोणीय वेग का SI  मात्रक ……. है |
उत्तर- रेडियन/ सेकण्ड
3 बल का SI मात्रक……. होता है |
उत्तर- न्यूटन
4 किसी भी क्रिया के बराबर और विपरीत…… होती है |
उत्तर- बल
5 घर्षण के लिए……. घर्षण का मान अधिक होता है |
उत्तर- सर्पी

प्रश्न 3 निम्नलिखित में से सत्य असत्य लिखिए –
1 न्यूटन की गति का प्रथम नियम जड़त्व का नियम है |
उत्तर- सत्य
2 रेत पर चलने में कठिनाई होती है, बल के कारण
उत्तर-
3 ऊपर फेंकी गई वस्तु का संवेग संरक्षित होता है |
उत्तर- असत्य
4 बहुत चिकने फर्श पर चलना आसान होता है |
उत्तर- असत्य
5 यदि एक कार्क जल पर तैर रहा है हो तो नेट बल शून्य है |
उत्तर- सत्य

प्रश्न 4 सही जोड़ी बनाइये –
1 रॉकेट नोदन – संवेग संरक्षण
2 जमीन पर चलना – क्रिया प्रतिक्रिया
3 डायनेमो  –  यांत्रिक ऊर्जा को विद्युत ऊर्जा में
4 विद्युत् मीटर –  विद्युत ऊर्जा को यांत्रिक ऊर्जा में
5 लाउडस्पीकर – विद्युत ऊर्जा को ध्वनि ऊर्जा में

प्रश्न 5 विज्ञान से क्या तात्पर्य है?
अथवा
भौतिकी से क्या तात्पर्य है?

प्रश्न 6 विमीय सूत्र से क्या समझते हैं?
अथवा
सेकण्ड से आप क्या समझते हैं?

प्रश्न 7 आपेक्षिक वेग से आप क्या समझते हैं?
अथवा
चाल किसे कहते हैं? इसका SI मात्रक लिखिए?

प्रश्न 8 सदिश के परिणाम से आप क्या समझते हैं?
अथवा
किसी सदिश के वियोजन से क्या तात्पर्य है?

प्रश्न 9 आवेग से क्या समझते हैं?
अथवा
शून्य कार्य किसे कहते हैं?

प्रश्न 10 घूर्णी गति किसे कहते हैं
अथवा
गुरुत्वाकर्षण और गुरुत्व से आप क्या समझते हैं?

प्रश्न 11 चंद्रमा पर वायुमंडल की अनुपस्थिति का कारण लिखिए?
अथवा
रेखीय तथा घूर्णी गति में विभिन्न व्यंजकों की तुलना कीजिये?

प्रश्न 12 द्रव्यमान – ऊर्जा समतुल्यता समझाकर
लिखिए?
अथवा
न्यूटन के गति के नियमों को लिखिए?

प्रश्न 13 बल क्या है? तथा इसके प्रभाव लिखिए?
अथवा
आवृत्ति एवं आवर्तकाल से आप क्या समझते हैं?

प्रश्न 14 एकसमान वृत्तीय गति से क्या तात्पर्य है.
अथवा
गतिज ऊर्जा कैसी राशि है?

प्रश्न 15 वेग और चाल में अंतर लिखिए?
अथवा
समाकलन विधि से गति के द्वितीय एवं तृतीय समीकरणों का निगमन कीजिये?

कक्षा 10 मॉडल पेपर 2022-23Class 10 Model Paper 2022-23
कक्षा 10 गणितClick Here
कक्षा 10 अंग्रेजीClick Here
कक्षा 10 विज्ञानClick Here
कक्षा 10 सामाजिक विज्ञानClick Here
कक्षा 10 हिंदीClick Here

प्रश्न 16 समरूप गति के लिए वेग- समय ग्राफ खीचिएं?
अथवा
विस्थापन एवं दूरी को परिभाषित कीजिये?

प्रश्न 17 S.I. पद्धति की विशेषताएं लिखिए?
अथवा
विमीय समीकरण के क्या प्रमुख उपयोग है?

प्रश्न 18 भौतिकी ने समाज पर क्या प्रभाव डाला है?
अथवा
भौतिकी का विज्ञान की अन्य शाखाओं से क्या संबंध है?

Class 11th MP Board त्रैमासिक परीक्षा पेपर 2022-23Related Links
Class 11th Chemistryक्लिक करें
Class 11 Mathक्लिक करें
Class 11th Accounting लेखाशास्त्रक्लिक करें
Class 11th Economics अर्थशास्त्रक्लिक करें
कक्षा 11 फसल उत्पादनक्लिक करें
कक्षा 11 कृषि विज्ञान एवं गणित के मूल तत्वक्लिक करें
कक्षा 11 पशुपालनक्लिक करें
Class 11 Political Scienceक्लिक करें
कक्षा 11 सौंदर्य और प्रसाधन Beauty & Wellnessक्लिक करें
Class 11th Physicsक्लिक करें
Class 11th Historyक्लिक करें
Class 11th Geographyक्लिक करें
Class 11th Biologyक्लिक करें
Class 11th Englishक्लिक करें
Class 11th Hindiक्लिक करें
Join telegram

Leave a Comment