विषय रसायन शास्त्र, विषय रसायन शास्त्र कक्षा 12, Class 12th Chemistry Quarterly Papers 2022-23,
कक्षा 12
केमिस्ट्री को ही रसायन शास्त्र कहा जाता है। रसायन शास्त्र ऐसा विषय है, जो रात में याद करो तो सुबह भूल जाता है। विद्यार्थी इस विषय से बहुत अधिक चिंतित रहते हैं। अधिकांश बच्चे केमेस्ट्री विषय में बहुत पीछे रह जाते हैं। और उनका मेरिट लिस्ट में नाम नहीं आ पाता। अन्य सब्जेक्ट में अच्छा प्रदर्शन करने के बावजूद केमिस्ट्री में नंबर कम जाने के कारण विद्यार्थी हताश हो जाता है।
Class 12th Chemistry | |
प्रश्नों की संख्या | 23 प्रश्न |
परीक्षा के अंक | 75 अंक |
परीक्षा में मिलने वाला समय | 3 घण्टे |
कठिन प्रश्नों की संख्या | बहुविकल्पीय प्रश्न |
पेपर को किस तरह से करे हल | क्रम के अनुसार |
बोर्ड | एमपी बोर्ड |
संकाय | जीव विज्ञान |
विषय | रसायन शास्त्र |
Table of Contents
⚫️केमेस्ट्री से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण टिप्स
आज हम केमेस्ट्री से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण टिप्स को बताना जा रहे हैं। जिनके माध्यम से विद्यार्थी केमिस्ट्री में अच्छे अंक प्राप्त कर सकता है। इसके लिए विद्यार्थी को कुछ बातों का ख्याल रखना होगा।
- 🔥सबसे महत्वपूर्ण बात केमिस्ट्री विषय को विद्यार्थी बहुत कम पढ़ते हैं, क्योंकि विद्यार्थी को जहां पर भी समझ में नहीं आता । तो वहीं से उसका दिमाग घूमने लगता है, और वह उस विषय को साइड में कर देता है। और अपने रोचक विषय में ध्यान देने लगता है। जिस कारण से केमिस्ट्री मैं उसके अंक कम आने की संभावना बढ़ जाती है।
- 🔥विद्यार्थी को केमिस्ट्री विषय में दिमाग की बहुत ज्यादा इस्तेमाल करने की जरूरत होती है। इसके लिए विद्यार्थी को शांत माहौल में केमिस्ट्री जैसे विषय को पढ़ना चाहिए। केमिस्ट्री विषय समझ का विषय है, जितना ज्यादा आप उसकी गहराई में घुसते जाएंगे उतनी ही ज्यादा आपको चीजें क्लियर होने लगेंगी।
⚫️लिखकर के आसानी के साथ याद करें
इस विषय को लिखकर के आसानी के साथ याद किया जा सकता है। क्योंकि ऐसमें सूत्रों की संख्या बहुत ज्यादा होती हैं। इस कारण से अगर विद्यार्थी लिखकर के याद करता है। तभी रसायन शास्त्र यानी की केमिस्ट्री में अच्छे अंक ला सकता है।
समय का महत्त्व बहुत अधिक होता है। पेपर करते समय विद्यार्थी के जहन में यह बात होनी चाहिए, कि हमें पेपर 3 घंटे में ही खत्म करना है। खत्म करने का तात्पर्य यह नहीं कि आप कुछ भी लिख कर के आ जाएं खत्म करने का मतलब पूरा पेपर एक सही क्रम में हल करने से है।
⚫️32 नंबर के बहुविकल्पीय प्रश्न
केमिस्ट्री का पेपर 75 अंक का आता है जिसमें से 32 नंबर के बहुविकल्पीय प्रश्न आते हैं। अक्सर विद्यार्थी इसी पार्ट में मात खा जाता है। और पूरे में पूरे अंक नहीं आ पाते। क्योंकि बहुविकल्पीय प्रश्न थ्योरी से आते हैं। और विद्यार्थी बहुविकल्पीय प्रश्नों को ठीक ढंग से नहीं पड़ता है। और परीक्षा में उसके प्रश्न गलत हो जाते हैं। अतः विद्यार्थी बहुविकल्पीय प्रश्नों को बहुत ही सटीक तरीके से करें ताकि वह आसानी के साथ बन सके।
- 🛑परीक्षा मैं पेपर ब्लूप्रिंट पर आधारित होता है अतः विद्यार्थी को ब्लूप्रिंट को बहुत ही अच्छे तरीके से समझ लेना है ताकि उसका व्यर्थ समय ना हो सके। और अपने समय का सही उपयोग कर सके। स्मार्ट तरीके से पढ़ाई करते हैं विद्यार्थी पूरे अंक ला सकता है।
- 🛑मेरे द्वारा बताई गई जानकारी अगर आपको अच्छी लगी हो तो कमेंट करके जरूर बताएं और जो भी बात समझ मैं आई हूं तो उसे भी कमेंट करके जरूर बताएं।
⚫️Full Paper Chemistry Class 12th
✅प्रश्न 1. सही विकल्प का चयन कीजिए_
- कौन सी ग्लिसराइड नहीं हैं
(a) बसा(b) तेल(c) फास्फोलिपिड(d) साबुन - बहुलक नहीं है_
(a)PVC (b)DNA (c)DDT (d) स्टार्च - इलेक्ट्रॉन बंधुता अधिकतम है
(a) फ्लोरीन(b) क्लोरीन(c) ब्रोमीन(d) आयोडीन - मानव रक्त में कौन सी शर्करा अधिकतम विद्यमान हैं
(a)D फास्फेट (b) D ग्लूकोज (c) सुक्रोज (d) लेक्टोस - किस अक्रिय गैस का अष्टक पूर्ण नहीं है
(a)He (b)Ne (c)Ar (d)Kr - फ्रेंकल दोष के कारण आयनिक ठोसों का घनत्व_
(a) घटता है(b) बढ़ता है(c) परिवर्तित नहीं होता है(d) परिवर्तित होता है
➜उत्तर 1.(d) 2.(c)3.(b)4.(b)5.(a)6.(c)
✅प्रश्न 2. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए _
- कुल…………प्रकार के क्रिस्टल तंत्र होते हैं।
- रक्त एक……………. आवेशित सॉल है।
3………….का उपयोग परगेटिव के रूप में किया जाता है। - जीवो में जटिल अणुओं का टूटना ……कहलाता है।
- नवमी की उपस्थिति में क्लोरीन …………का कार्य करती है।
- कीटोन, एल्डिहाइड……….. से क्रियाशील होते हैं।
- समूह 16 के तत्वों को ………..कहते हैं।
➜उत्तर 1.सात 2.सल्फाइड 3.केलोमल 4.कैटाबॉलिज्म 5.विरंजक 6.कम 7.केलकोजन
✅प्रश्न 3. सही जोड़ी का मिलान कीजिए_
- T.N.T. a क्लोरोपिक्रिन
- क्रिस्टलीय ठोस b बहूआबंध होते हैं
- प्रति अम्ल c कांच
- अक्रिस्टलीय ठोस d NaCl
- विसंक्रामी e विस्फोटक
- CCL3.N2O f अजैविक वस्तु का उपयोग
7.N2 एक गैस है g अम्लीयता उपचार
➜उत्तर 1.(e)2.(d)3.(g)4.(c)5.(f)6.(a)7.(b)
✅प्रश्न 4. एक शब्द /वाक्य में उत्तर लिखिए_
- कठोर इस्पात को गर्म कर धीरे-धीरे ठंडा करने की विधि क्या कहलाती है?
- अमीनो अम्ल को आपस में कौन सा बंध जोड़ता है?
- जंतुओं और पादपो से प्राप्त तेल वा वसा क्या कहलाते हैं?
- कैंसर के उपचार में प्रयुक्त होने वाली उत्कृष्ट गैस का नाम लिखिए।
- आभासी ठोस या अक्रिस्टलीय ठोस के दो उदाहरण दीजिए।
- SiC किस प्रकार का ठोस है।
- रक्त का थक्का बनाने में सहायक प्रोटीन क्या कहलाता है?
➜उत्तर 1.तापानुशीतन 2.पेप्टाइड बंध 3.लिपिड 4.रेडान 5.कांच प्लास्टिक 6.सह संयोजी ठोस 7. फाइब्रिनोजेन
⚫️Class 12th Chemistry Quarterly Papers 2022-23
प्रश्न 5. आकाश का रंग नीला क्यों दिखाई देता है?
अथवा
ताप बढ़ाने पर भौतिक अधिशोषण क्यों घटता है?
प्रश्न 6. कीलेट किसे कहते हैं? उदाहरण दीजिए।
अथवा
अधिशोषण हमेशा ऊष्माक्षेपी क्यों होता है।
प्रश्न 7. मोललता एवं मोलरता की परिभाषा लिखिए हम।
अथवा
एथिल एमीन तथा एनिलीन दो अंतर लिखिए।
प्रश्न 8. प्रतिरक्षी तंत्र क्या है? यह किस प्रकार विकसित होता है?
अथवा
कोलराश का नियम क्या है? इसके दो उपयोग लिखिए।
प्रश्न 9. सिद्ध कीजिए कि प्रथम कोटि की अभिक्रिया का अर्ध आयु काल अभिकारक की प्रारंभिक सांद्रण पर निर्भर नहीं होता।
अथवा
मानक हाइड्रोजन इलेक्ट्रोड क्या है? यह कैसे बनाया जाता है?
प्रश्न 10. साधारण नमक कभी-कभी रंगहीन के स्थान पर पीला दिखता है क्यों?
अथवा
क्रिस्टलीय ठोस तथा अक्रिस्टलीय ठोस में क्या अंतर है?
Class 12th MP Board त्रैमासिक परीक्षा पेपर 2022-23🔥 | Related Links🔥 |
✔कक्षा 12 फसल उत्पादन त्रैमासिक परीक्षा पेपर 2022 | क्लिक करें |
✔कक्षा 12 कृषि विज्ञान एवं गणित के मूल तत्व Trimashik Pariksha 2022 | क्लिक करें |
✔कक्षा 12 पशुपालन त्रैमासिक परीक्षा पेपर 2022 | क्लिक करें |
✔Class 12 Political Science Trimashik Pariksha 2022 | क्लिक करें |
✔कक्षा 12 सौंदर्य और प्रसाधन Beauty & Wellness | क्लिक करें |
✔Class 12th Physics त्रैमासिक परीक्षा पेपर 2022 | क्लिक करें |
प्रश्न 11. परासरण दाब मापन की बर्कली एवं हार्टले विधि का संक्षिप्त वर्णन कीजिए तथा इस विधि के लाभ बताइए।
अथवा
अनानास बिलियन किसे कहते हैं? यह कितने प्रकार के होते हैं? समझाइए।
प्रश्न 12. मानक इलेक्ट्रोड विभव से क्या अभिप्राय है?
अथवा
शैल स्थिराक किसे कहते हैं? ओम का नियम लिखिए।
प्रश्न 13. विद्युत वाहक बल और विभवांतर में अंतर लिखिए।
अथवा
धात्विक चालक तथा विद्युत अपघटनी चालन में अंतर लिखिए।
प्रश्न 14. विद्युत रासायनिक श्रेणी क्या है? इसकी उपयोगिता लिखिए।
अथवा
किसी विद्युत रासायनिक सेल का विद्युत वाहक बल क्या है?
प्रश्न 15. मानक हाइड्रोजन इलेक्ट्रोड क्या है? और कैसे बनाया जाता है?
अथवा
अभिक्रिया की कोटि से क्या समझते हैं? उदाहरण दीजिए।
⚫️Class 12th Chemistry Full PDF Quarterly Papers 2022-23
प्रश्न 16. शून्य कोटि की अभिक्रिया के लिए दरस्थिरैंक व्यंजक ज्ञात कीजिए।
अथवा
स्कंदन किसे कहते हैं? हार्डी शुल्जे का नियम क्या है?
प्रश्न 17. स्वर्ण संख्या किसे कहते हैं? उदाहरण सहित स्पष्ट कीजिए।
अथवा
पेप्टिकरण की क्रिया को सचित्र समझाइए।
प्रश्न 18. तुल्यांकी चालकता और आणविक चालकता को विस्तार पूर्वक समझाइए।
अथवा
विद्युत रासायनिक सेल एवं उसकी क्रियाविधि डेनियल सेल का उदाहरण देकर समझाइए।
प्रश्न 19. सिद्ध कीजिए कि स्थिर ताप पर किसी अवाष्पशील विलेय वाले विलयन का आपेक्षिक वाष्प दाब अवनमन विलेय के मोल प्रभाज के बराबर होता है।
अथवा
फैराडे के विद्युत अपघटन के नियम लिखिए।
Class 12th MP Board त्रैमासिक परीक्षा पेपर 2022-23🔥 | Related Links🔥 |
✔Class 12th History Trimashik Pariksha 2022 | क्लिक करें |
✔Class 12th Geography त्रैमासिक परीक्षा पेपर 2022 | क्लिक करें |
✔Class 12th Biology Trimashik Pariksha 2022 | क्लिक करें |
✔Class 12th English त्रैमासिक परीक्षा पेपर 2022 | क्लिक करें |
✔Class 12th Hindi Trimashik Pariksha 2022 | क्लिक करें |
✔Class 12 Business व्यवसाय Viral Paper त्रैमासिक परीक्षा 2022-23 | क्लिक करें |