WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Double Meaning Paheliya | डबल मीनिंग पहेलियाँ कठिन पहेलियाँ – 1000 + हिंदी पहेलियाँ 2024

पहेलियां

  1. रंग बिरंगी मेरी काया है,बच्चों को मुझसे भाया है,
    धरा चला मुझको भाया हैं , मुरली आधार ना लाया है।
    फिर भी नाद सुनाया हैं ।
    (लट्टू)
  2. शिव जी जटा में गंगा का पानी,
    जल का साधु बूझो तो ज्ञानी।
    (नारियल)
  3. मंदिर में इसे शीश नवाए,
    मगर राह में ठुकराये। (पत्थर)
  4. दूर के दृश्यों को वह घर पर दिखलाता है।
    उसका नाम बताओ बच्चों वह सबके मन को भाता है।
    ( दूरदर्शन)
  5. अधर ऊपर पत्थर पत्थर ऊपर जैसा,
    बिन पानी के महल उठाये, वह कारीगर कैसा।
    (दीवार )
  6. घुसा आंखों में मेरा धागा,
    दर्जी के घर से में भागा। ( बटन)
  7. खाते नहीं चबाते लोग काठ में कड़वा रस संयोग
    दांत जीभ की करे सफाई, बोलो बात समझ में आई।
    (दातूंन)
  8. काली हूं मैं काली हूं, काले वन में रहती हूं।
    लाल पानी पीती हूं,बताओ मैं कौन हूं।
    (जूं)
  9. मुझे छूकर जो आंख मले उसे मैं रुला देती हूं।
    मुझे कोई मुह लगाए उसे मैं मजा चखा देती हूं ।
    (मिर्च)
  10. कातिल पर दोषी नहीं, उजला उसका रंग।
    बत्तीस के दल में रहे सदा रहे एक संग ।
    (दांत)
कठिन पहेलियाँ

100+ [ मजेदार पहेलियाँ ] – बाल सभा के लिए पहेलियाँ

  1. देखने में हूं गांठ गठीला।
    खाने में हूं खूब रसीला।
    (गन्ना)
  2. आदि कटे तो वन बन जाऊं, मध्य कटे तो जीन।
    अंत कटे तो जीव बताता, अक्षर केवल तीन।
    (जीवन)
  3. आदि कटे तो गीत सुनाऊं, मध्य काटकर संत बनाऊं, अंत कटे साथी बन जाता, संपूर्ण सबके मन भाता।
    (संगीत)
  4. ऊपर से गिरा बम, उसमें हड्डी न दम। ( ओला)
  5. पहले पीट पाट तब ठोकठाक।
    तब लेनदेन तब खानपान। ( सुरती)
  6. हरा चोर लाल मकान, उसमे बैठा काला शैतान।
    गर्मी में वह दिखता, सर्दी में गायब हो जाता।
    (तरबूज)
  7. उस राजा की अनोखी रानी।
    दुम के रास्ते पीती पानी। (दीया)
  8. कितने रंगों से तन मेरा रच रच कौन सजाता।
    फूल गोद में ले लेकर झूला रोज झूलाता।
    (तितली)
  9. लालटेन पंखों में उड़े अंधेरी रात में।
    जलती बाती बिना तेल के जाड़े व बरसात में।
    ( जुगनू)
  10. हरी हरी मछली के हरे हरे अंडे।
    जल्दी से बताइए वरना पड़ेंगे डंडे। ( मटर की फली)
कठिन पहेलियाँ

Hindi paheli with answers with images | हिंदी पहेलियाँ उत्तर सहित

  1. बूझो भैया एक पहेली जब काटो तो नई नवेली।
    ( पेंसिल )
  2. जान बेयर्ड ने मुझे बनाया दुनिया ने मुझे अपनाया।
    गीत,खेल व फिल्म दिखाऊं सबका मैं मन बहलाऊं।
    (टेलीविजन)
  3. हरा हूं पर पत्ता नहीं नकलची हूं पर बंदर नहीं।
    बूझो तो मेरा नाम सही। (तोता)
  4. कद के छोटे कर्म के हीन, बीन बजाने के शौकीन।
    (मच्छर)
  5. रोज शाम को आती हूं मैं रोज सवेरे जाती हूं।
    नींद न मुझको कभी समझना यद्धपि तुम्हें सुलाती हूं।
    (रात)
  6. पैर नहीं पर चलती हूं कभी ना राय बदलती हूं।
    नाप नाप कर चलती हूं तो भी ना घर से चलती हूं।
    (घड़ी)
  7. मेरे शरीर में दस खिड़कियां उंगली डाल घुमाओ जी। जिससे चाहो करो तुम बात अपना हाल सुनाओ जी।
    (टेलीफोन)
  8. एक कुआँ में पत्थर उतराता ( मटकी में मक्खन)
  9. पूछ कटे तो सीना सिर कटे तो मित्र।
    मध्य कटे खोपड़ी पहेली बड़ी विचित्र। (सियार)
  10. काला हूं कलूटा हूं हलवा पूरी खिलाता हूं । ( कड़ाही)
कठिन पहेलियाँ

Best collection of Hindi paheli – In 2024

  1. बहस जैसा दुबला पतला हूं रस से भरा।
    चाहे मुझको छीलकर खाओ या चबाकर रस निकालो।
    (गन्ना)
  2. लिखता हूं पर पैर नहीं चलता हूं पर गाड़ी नहीं।
    टिक टिक करता हूं पर घड़ी नहीं। ( टाइपराइटर)
  3. चलने को तो चलता हूं गर्मी में सुख पहुंचाता हूं।
    पैर भी है मेरे तीन मगर आगे बढ़ नहीं पाता हूं।
    (पंखा)
  4. धरती में मैं पैर छुपाता आसमान में शीश उठाता।
    हिलता पर कभी ना चल पाता पैरों से हूं भोजन खाता । क्या नाम है मेरे भ्राता। (पेड़)
  5. तीन अक्षर का शहर हूं विश्व में प्रसिद्ध हूं।
    अंत कटे तो आग बन जाऊं मध्य कटे तो आरा कहलाऊ।
    (आगरा)
  6. घोड़ा दौड़ा पटरी पर उड़ जाएगा ऊपर।
    बादल के प्यारे घर में दूर हवा में अंदर में।
    (हवाई जहाज)
  7. आई गर्मी आया मैं बच्चों के मन भाया में।
    गुठली चूसो या फेंको लाल सुनहरा आया मैं। (आम)
  8. एक खेत में ऐसा हुआ, आधा बगुला आधा सुआ।
    (मूली)
  9. एक नारी की चाल है झूठी बे सर कांटे रहे वह रूठी।
    जब करे मुंह उसका काला काम करे सबसे आला। (कलम)
  10. एक डिब्बे में 32 दाने बूझने वाले बड़े सयाने। (दांत)
कठिन पहेलियाँ

Tricky Paheli With Answers – You Might Be Surprised

  1. पेट कहलाए जंगल तीन अक्षर की सौगात।
    देने वाला दे देता दूसरे के आए न हाथ। (वचन)
  2. दबे पांव घुस जाती चीजें चट कर जाती।
    जब पकड़े उसे दौड़कर छूमंतर हो जाती है।
    (बिल्ली)
  3. ऊंट की बैठक हिरन की चाल।
    वह कौन सा जानवर जिसके दुम न पाल। (मेंढक)
  4. ना काशी ना काबाधाम जिसके हो चक्का जाम।
    पानी जैसी चीज है वह झट बताओ उसका नाम।
    (पेट्रोल)
  5. आवाज है इंसान नहीं जवान है निशान नहीं।
    (ऑडियो कैसेट)
  6. खुशबू है गुलाब नहीं रंगीन है लेकिन शराब नहीं।
    सौगंध है कोई प्रेम पत्र नहीं ये जहर है लेकिन गुलाब नहीं। (इत्र)
  7. एक पहेली सदा नवेली जो बुझे जिंदा।
    जिंदा में से मुर्दा निकले मुर्दा मै से जिंदा। (अंडा)
  8. एक घोड़ा ऐसा जिसकी 6 टांगे दो सुम।
    एक तमाशा ऐसा देखा पीठ के ऊपर दुम।
    (तराजू)
  9. एक महल बीस कोठरी सब है फाटकदार।
    खोलो तो दरवाजा मिले न राजा ,पहरेदार। (प्याज)
  10. चांद सा मुखड़ा तन चमकीला ।
    सभी को भाता फिर भी जल्दी नहीं आता।( रुपया)
कठिन पहेलियाँ

Funny Hindi Puzzles In 2024 – मजेदार हिंदी पहेलियाँ

  1. काली हूं मैं गहरा पेट मेज पर जाती हूं लेट।
    लोग मारते मुंह पर भाले लिखते अक्षर काले काले।
    (दवात)
  2. हमने देखा अजब एक बंदा सूरज के सामने रहता ठंडा।
    धूप में कभी नहीं घबराता सूरज की तरफ मुंह लटक जाता।
    (सूरजमुखी)
  3. परत परत पर जमा हुआ है इसे ज्ञान ही जान।
    बस्ता खोलोगे तो इसको जाओगे तुम पहचान।
    ( किताब)
  4. कान मरोड़ो पानी दूंगा नहीं दाम में कुछ भी लूंगा।
    (नल)
  5. चार चौकड़ी मेन बाजार सोलह बेटी के एक दामाद।
    (पासा)
  6. वह हमको देती आराम यह ऊंची तो ऊंचा नाम।
    बड़े-बड़े लोगों को देखा इसके लिए होता संग्राम।( कुर्सी)
  7. जा जोड़ बने जापान बड़े बड़ों के मुंह की शान। ( पान)
  8. लाल-लाल डिबिया पीले हैं खाने।
    डिबियो के भीतर मोतियों के दाने। (अनार )
  9. गिन नहीं सकता कोई है मुझसे ही रूप।
    दिमाग को ढके रखता सर्दी, बरसात व धूप।
    ( बाल)
  10. सीधी होकर नीर पिलाती उल्टी होकर दीन कहांती।
    (नदी)
कठिन पहेलियाँ

उत्तर के साथ स्कूल के लिए हिंदी पहलियाँ

  1. एक नारी के है दो बालक दोनों एक ही रंग।
    पहला चले दूसरा सोबे फिर भी दोनों संग । (चक्की)
  2. अंधे मुझको नहीं जानते काना कुछ पहचाने ।
    जिनको दिखाई कम देता बे मेरे दीवाने।
    ( चश्मा )
  3. एक पैर है काली धोती, जाड़े में हरदम सोती।
    गर्मी में हूं छाया देती, वर्षा में हूं हरदम रोती।
    ( छतरी)
  4. जादू के डंडे का देखो बिन तेल बाती।
    नाम दबाते तुरंत रोशनी सभी और फैलाती। ( टॉर्च)
  5. सैर आसमान की करा सकती हूं कर सकती हूं जग का नाश।
    जल सकती हूं बड़े से लेकिन जल में मेरा बास।
    (हाइड्रोजन गैस)
  6. जंगल में मायका गांव में ससुराल।
    गांव आई दुल्हन उठ चला बवाल। ( झाड़ू )
  7. एक चीज ऐसी कहलाए हर मजहब का आदमी खाए। (कसम)
  8. ऐसा क्या है जो खराब हो जाए तो हम काम नहीं कर सकते। ( हमारा मूड)
  9. बोल नहीं पाती हूं मैं , और सुन नहीं पाती।
    बिन आंखों के हूं अंधी, पर सबको राह दिखाती।
    ( पुस्तक )
  10. मैं हरी मेरे बच्चे काले मुझको छोड़ मेरे बच्चे खाले। (इलायची)
paheli in hindi

Best Paheli 1000+ अंताक्षरी खेल

  1. भोजन करने में चली और भोजन हो गई आप।
    मछलियों से कहती गई यह भोजन है पाप। ( मछली)
  2. अंदर चिलमन बाहर चिलमन बीच कलेजा धड़के।
    नाकु सिन्हा यो कहे दो दो अंगुल सरके। ( कैची)
  3. जन्म स्थान यूएसए में था किया विश्व में अपना रोशन नाम।
    जनक टेलीफोन के रटे बतलाओ तुम उनका नाम।
    ( ग्राहम बेल)
  4. लगती हूं साधारण सी वस्तु जिलेट साहेब की याद आती है।
    कौन ऐसी चीज है जो मर्दों की ज्यादा काम आती है।
    (सेफ्टी रेजर)
  5. आग भरे गुड़गुड़िया दास पेट में जिनके पानी।
    पूछ लगाकर उसकी मुंह में उगले धुआं रमजानी।
    (हुक्का)
  6. तीन रंग के सुंदर पक्षी नील गगन में भरी उड़ान।
    यह है सबकी आंखों का तारा हम सब करते इसका सम्मान। ( तिरंगा झंडा)
  7. खुशबू हूं पर फूल नहीं जलती हूं पर ईर्ष्या नहीं।
    (अगरबत्ती)
  8. काली नदी सुहावनी पीले अंडे दे।
    जो आए आदमी सभी समेट ले। (पकौड़ी)
  9. बिना धोए सब खाते हैं खाकर ही पछताते हैं।
    बोलो ऐसी चीज है क्या कहते समय शर्माते हैं।
    ( धोखा)
  10. खड़ा द्वार पर ऐसा घोड़ा जिसने चाहा पेट मरोड़ा।
    ( ताला)
tricky paheli in hindi

10 हिंदी जासूसी और मजेदार पहेलियाँ | Hindi Paheliyan

  1. काला काला गोल तवे सा रोटी नहीं पकाऊं।
    सुई के तन में चुभते ही गाना तुम्हें सुनाऊं।
    (ग्रामोफोन)
  2. हाथ पैर में जंजीर पड़ी फिर भी दौड़ लगाता।
    टेढ़े मेढ़े रास्तों से गांव-गांव घूमता। (साइकिल)
  3. ग्रेफाइट के धुए से बने काजल में देखा गया कार्बन का एक अपरूप।
    खोल लिया क्रोटो और समाली ने इस अपर रूप का नाम स्वरूप। ( फ्लोरीन)
  4. यह धनुष है सबको भाता मगर लड़ने के काम ना आता। (इंद्रधनुष)
  5. ना बीज ना गुठली छिलका उतारो तो हलवे की डाली। (केला)
  6. कट कट गया हुआ हल सब्जी खाएंगे उसकी हम कल।
    (कटहल)
  7. ऐसा कौन सा अनाज है जिसकी टेढ़ी नाक है। ( चना )
  8. दाने-दाने गिनती जाती दादी अम्मा रोज फिरती। (माला)
  9. लाल हरे सब मोती से पैदा होते खेती से।
    बड़े दूर से आते हैं बड़े चाव से खाते हैं। ( अंगूर)
  10. लकड़ी के घोड़े को लोहे की लगाम। (दरवाजा)
best paheli in hindi 2022

100+ दिमागी पहेलियां – Double Meaning Pehiyan In 2024

  1. ब्रह्मा का पिता चंदा का साला।
    कीचड़ में खिला उसका पाला।
    (कमल)
  2. कहीं जाती है रेडियम महिला मिला दो बार नोबेल सम्मान।
    नाम बता दो इस महिला का तो दोस्तों समझू मैं तुम्हें बुद्धिमान। ( मैडम क्यूरी )
  3. वह घर में ही होता है शाला में भी होता है।
    रोज बुलाती घर में मां टीचर जी ने सही कहा।
    ( नाम)
  4. धन दौलत से बड़ी है यह सब चीजों से ऊपर है यह।
    जो पाए इसे पंडित बन जाए बिना पाए इसे मूर्ख रह जाए। (विद्या)
  5. रह रह बजती पर घड़ी नहीं पतली दुबली पर छढ़ी नहीं। दो मुंख वाले सांप नहीं सांसे भरती पर आप नहीं।
    ( बांसुरी)
  6. वह क्या है जो होता छोटा लेकिन कहलाता बड़ा।
    ( दही बड़ा)
  7. ऐसा क्या है जिसे हम छू नहीं सकते पर देख सकते हैं।
    (स्वप्न )
  8. वह कौन सा अंधेरा है जो रोशनी से बनता है।
    (परछाई)
  9. तीन पैर की तितली नहा धोकर निकली। (समोसा)
Website Home ( वेबसाइट की सभी पोस्ट ) – Click Here
———————————————————-
Telegram Channel Link – Click Here
Join telegram

Leave a Comment