इंदौर जिले के प्रमुख पर्यटक स्थल-
दोस्तों मध्य प्रदेश का मुंबई कहे जाने वाले इंदौर के अंतर्गत कौन-कौन से पर्यटक स्थल पाए जाते हैं आज इन्हीं सभी बातों पर चर्चा होगी | दोस्तों स्वच्छता के मामले में इंदौर पिछले कई वर्षों से हमेशा पूरे प्रदेश में आगे आ रहा है क्योंकि यहां स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है | इंदौर जिले का बहुत ही पुराना इतिहास रहा है यहां पर कई राजाओं ने शासन किया है और कई प्रकार की इमारतों को निर्मित किया गया जो कि ऐतिहासिक धरोहर के रूप में जानी जाती हैं |
इंदौर जिला को आज से पहले कौन-कौन से नामों के द्वारा पुकारा जाता था, इन नामों के पीछे इसका क्या इतिहास है ?यहां पर कौन-कौन से उद्योग हैं ?सभी बातों पर चर्चा करेंगे | इंदौर जिला भारतीय संविधान के जनक कहीं जाने वाले भीमराव अंबेडकर से भी संबंधित है आज उनके बारे में भी महत्वपूर्ण बातों की चर्चा करेंगे|
पुराना नाम | अहिल्या पुरी और इंद्रपुर |
हवाई अड्डा | देवी अहिल्याबाई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा |
बड़ा गणेश मंदिर | इंदौर का सबसे प्रसिद्ध मंदिर |
पातालपानी जलप्रपात | चंबल नदी पर स्थित सबसे ज्यादा हादसों के लिए जाना जाता है | |
राजवाड़ा मंदिर | इंदौर |
चिंतामणि गणेश मंदिर | इंदौर |
खजराना गणेश मंदिर | इंदौर |
लालबाग | इंदौर |
विश्वविद्यालय | देवी अहिल्या बाई विश्वविद्यालय |
कांच का मंदिर और शीश महल | भूकंप चंद जी के द्वारा निर्माण |
आकाशवाणी केंद्र | 1955 |
पारसी क्रिकेट क्लब | 1890 |
रालामंडल वन्य जीव अभ्यारण | क्षेत्रफल की दृष्टि से एमपी का सबसे छोटा वन्य जीव अभ्यारण |
मिनी मुंबई अथवा लघु मुंबई | इंदौर |
अभय खेल प्रशाल स्टेडियम | मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा स्टेडियम जिसे इंडोर स्टेडियम भी कहा जाता है | |
केंद्रीय पुरातत्व संग्रहालय | 1931 |
भू उपग्रह केंद्र | अहमदाबाद |
कैंसर शोध संस्थान | इंदौर |
इंदौर की स्थापना | 1715 राव नंदलाल चौधरी के द्वारा |
मध्य प्रदेश पुलिस प्रशिक्षण केंद्र | इंदौर |
Table of Contents
➊ इंदौर का हरसिद्धि माता मंदिर-
इंदौर का माता हरसिद्धि देवी का मंदिर इंदौर का सबसे खूबसूरत मंदिर है यह मंदिर माता शक्ति के 52 शक्तिपीठों में से एक है | यह मंदिर हिंदू धर्म से जुड़ा हुआ है यहां पर हिंदू धर्म के माता शक्ति के अलावा और भी देवता मौजूद हैं जिनमें श्री हनुमान जी महाराज ,भगवान भोलेनाथ और शांति को बढ़ावा देने वाले श्री साईं नाथ जी महाराज विराजमान हैं |
यहां पर आने वाले हर एक श्रद्धालु की हर मनोकामना पूरी होती है नवरात्रि की दौरान यहां पर बड़ी मात्रा में लोग इस मंदिर के दर्शन करने के लिए आते हैं | दोस्तों यहां पर इंदौर के अलावा अन्य क्षेत्रवासी भी इस मंदिर के दर्शन करने के लिए आते हैं और दूर-दूर से भी माता हरसिद्धि देवी की कृपा पाने के लिए लोग आते हैं |
➋ गोपेश्वर महादेव मंदिर-
भगवान भोलेनाथ के रूप में यहां पर जाने जाने वाले गोपेश्वर महादेव हिंदू धर्म की बड़ी आस्था का प्रतीक हैं | यहां पर संतान प्राप्ति के लिए श्रावण मास के दौरान गोपेश्वर महादेव के दर्शन करने मात्र से व्यक्ति की इच्छा पूरी हो जाती है | दोस्तो यदि कोई भी व्यक्ति संतान प्राप्ति नहीं कर पा रहा तो उस व्यक्ति को एक बार इंदौर के प्रसिद्ध गोपेश्वर महादेव मंदिर के दर्शन जरूर करना चाहिए और भगवान भोलेनाथ की कृपा पाना चाहिए|
दोस्तों इंदौर वाले क्षेत्र में माता अहिल्या का भी बहुत प्रसार रहा है जिसमें कहा जाता है कि माता अहिल्या भी भगवान शिव की भक्त थी और वे इंदौर के गोपेश्वर महादेव मंदिर के दर्शन करने के लिए भी आती थी | इंदौर शहर में भगवान गोपेश्वर नाथ के अलावा भी शंकर जी के कई मंदिर हैं जिनकी महिमा बड़ी अपरंपार है | माता अहिल्या के द्वारा भी इंदौर के अंतर्गत बहुत थी शिव मंदिरों का निर्माण किया गया जिनका इतिहास बड़ा ही गौरवपूर्ण है और यह मंदिर बहुत ही प्रसिद्ध हैं| इस मंदिर का इतिहास लगभग 300 साल पुराना है यहां पर भगवान श्री गोपेश्वर नाथ के बारे में कहा जाता है कि गोपेश्वर नाथ एक पेड़ के नीचे मिले थे अथवा जन्मे थे|
➌ पातालपानी जलप्रपात-
Indore के महू से निकलने वाली चंबल नदी पर स्थित जलप्रपात पर सबसे अधिक हादसे होने के कारण यह हमेशा चर्चा में रहता है| मध्य प्रदेश का यह जलप्रपात बहुत ही सुंदर और खूबसूरत है जिस कारण से यहां पर बहुत ज्यादा मात्रा में भी रहती है बहुत ज्यादा भीड़ होने के कारण यहां पर हादसे के ज्यादा चांस होते हैं |
चोरल नदी पर स्थित इंदौर का पातालपानी यहां का सबसे चर्चित और प्रसिद्ध है पर्यटक स्थल है | पातालपानी जलप्रपात की ऊंचाई 300 फीट के लगभग है इतनी ऊंचाई से गिरता हुआ पानी एकदम दूध की तरह दिखता है | उतरती बरसात और चढ़ती हुई सर्दियों के मौसम में यह जलप्रपात बहुत ही खूबसूरत और सुंदर लगता है यहां पर प्रतिवर्ष सैकड़ों की संख्या में लोग इस जलप्रपात को देखने के लिए आते |
पातालपानी जलप्रपात के साथ में ही पातालपानी रेलवे स्टेशन है जिसे वर्तमान में डॉक्टर अंबेडकर रेलवे स्टेशन के नाम से जाना जाता है यह स्थल सामान्य तौर पर महू के अंतर्गत आता है | इस पातालपानी के लगभग 40 किलोमीटर की दूरी पर इंदौर का अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा है इस हवाई अड्डे की मदद से पर्यटक डायरेक्ट इंदौर पहुंच जाते हैं |

➍ ज्वेलरी पार्क-
दोस्तों इंदौर का यह सबसे प्रसिद्ध और फेमस पार्क है जहां पर प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में लोग यहां पर घूमने के लिए आते हैं | jewellery पार्क में ज्यादातर लोकल के लोग घूमने के लिए जाते हैं जो इंदौर के बिल्कुल निकट रहते हैं हालांकि यहां पर बहुत सुंदर और आकर्षक होने के कारण बाहर से भी लोग इस पार्क को देखने के लिए आते हैं |
➎ इंदौर का राजवाड़ा मंदिर-
Rajwada टेंपल की स्थापना का श्रेय मल्हार राव होलकर को जाता है क्योंकि इनके सूबेदार तुकोजीराव प्रथम ने इसका निर्माण करवाया था | इंदौर का राजवाड़ा मंदिर कोई विशेष मंदिर नहीं है इस मंदिर के मुख्यतः अनुभाग पाए जाते हैं जिसमें एक भाग को महल कहा जाता है इस मंदिर के दूसरे भाग को मंदिर ही कहा जाता है |
वर्तमान में ऐतिहासिक धरोहर की देखरेख बहुत अच्छे से की जा रही है जिस कारण से यह मंदिर आज भी पूरी तरीके से बहुत ही खूबसूरत और आकर्षक लगता है | राजवाड़ा मंदिर यहां का प्रमुख मंदिर है जिसे पर्यटक अक्सर देखने के लिए आते रहते हैं |
➏ श्री जूना चिंतामन गणेश मंदिर-
यह मंदिर इंदौर में स्थित है खजराना गणेश मंदिर के ठीक है पीछे आता है जो कि बहुत ही प्रसिद्ध है | इंदौर का श्री जूना चिंतामन गणेश मंदिर का इतिहास लगभग 1300 साल से भी अधिक का पुराना है यहां पर अक्सर सैकड़ों लोग इस मंदिर को देखने के लिए हर महीना आते हैं |
यहां पर कहा जाता है कि भगवान गणेश के सभी भक्तों को जब किसी भी प्रकार की समस्या होती है तो भगवान गणेश को वह समस्या फोन पर बता दी जाती है | भगवान गणेश को समस्या बताने का दूसरा तरीका भी है जिसे भगवान गणेश को पूजने वाले सभी भक्तगण छुट्टी के माध्यम से भी अपनी समस्या भगवान गणेश के समक्ष रखते हैं | भगवान गणेश के बारे में और इस धाम के बारे में कहा जाता है कि जो भी व्यक्ति भगवान गणेश के समक्ष अपनी समस्या को रखता है उनकी हर समस्या और हर मनोकामना पूरी होती है |
यहां पर कहा जाता है कि भगवान गणेश प्रत्येक भक्तों की हर समस्या को फोन पर ही सुनते हैं और उनकी हर समस्या का निदान वहां पर उनको मिल जाता है |
➐ खजराना गणेश मंदिर-
इंदौर के खजराना में स्थित खजराना गणेश मंदिर के नाम से जाना जाने वाला यह मंदिर इंदौर का प्रमुख मंदिर है | यह मंदिर बहुत ही खूबसूरत और चर्चित मंदिर है यहां पर सैकड़ों लोग इस मंदिर को देखने के लिए आते हैं | इस मंदिर की देखरेख और सुरक्षा सही तरीके से होने के कारण यह मंदिर देखने में बहुत खूबसूरत लगता है इसके चारों तरफ सुंदर लाइटें और पास में ही एक गार्डन स्थित है जिस कारण से यहां बहुत सुंदर लगता है |
➑ मधुवन उपवन-
दोस्तों यह उपवन रंगीन फव्वारा और गुलाबों से भरा हुआ एक उपवन है जो कि अपनी सुंदरता को चारों ओर बिखेरता है |
➒ इंदौर का बड़ा गणपति मंदिर-
Indore का सबसे खूबसूरत और विशाल मंदिर इंदौर के बीचो बीच स्थित है जिसके बारे में ज्यादातर किसी को पता नहीं होता है लेकिन यह मंदिर बहुत ही खूबसूरत और घूमने लायक है | भगवान गणपति के भक्तों की हर मनोकामना यहां पर पूरी होती भगवान गणेश भक्तों की हर समस्या को दूर कर देते हैं |
प्रदेश में सबसे ज्यादा चर्चित और जाना जाने वाला इंदौर का बड़ा गणपति मंदिर यहां का सबसे प्रमुख पर्यटक स्थल है | बड़ा गणपति मंदिर में भगवान गणेश की सबसे ऊंची प्रतिमा मौजूद है जिसका निर्माण बड़ी ही सूझबूझ और सही ढंग से किया गया है | इसकी सुंदरता और नक्काशी को बरकरार रखने के लिए और लंबे समय तक बनाए रखने के लिए इसके निर्माण में बहुत अधिक समय लगा है | इंदौर का बड़ा गणपति मंदिर का निर्माण 1875 के समय किया गया है |
इंदौर का बड़ा गणपति मंदिर इंदौर के सभी गणपति मंदिरों में सबसे ऊंचा और सबसे विशाल मंदिर है यह अन्य मंदिरों में सबसे सुंदर मंदिर है | इंदौर के सभी मंदिरों में विराजमान गणेश की मूर्तियों में बड़ा गणपति मंदिर की मूर्ति सबसे ऊंची मूर्ति है |
इंदौर का बड़ा गणपति मंदिर यहां का ऐसा मंदिर है जहां पर प्रत्येक श्रद्धालु की हर मनोकामना पूरी होती है | गणेश चतुर्थी के समय यहां पर भगवान गणेश की पूजा की जाती है और भव्य रैली का भी आयोजन किया जाता है | रैली में हजारों की संख्या में लोग एकत्रित होते हैं और गणेश चतुर्थी के त्योहार को मनाते हैं |
➓ इंदौर का लालबाग पैलेस-
इंदौर का लालबाग महल यहां का सबसे खूबसूरत और प्रमुख पर्यटक स्थल है लालबाग महल तीन मंजिला महल है इसकी सुंदरता बड़ी ही निराली है |
इंदौर में बहने वाली ‘खान नदी’ के तट पर यह किला बना हुआ है नदी के किनारे होने पर इसकी सुंदरता और अधिक बढ़ जाती है | इस महल के पास में ही नदी होने के कारण यहां पर चारों तरफ हरा भरा रहता है और काफी अधिक भीड़ होने के कारण यहां का वातावरण पूरी तरीके से स्वच्छ रहता है |
इस मंदिर का निर्माण महाराज शिवाजी राव होल्कर जी के द्वारा करवाया गया था | इस मंदिर के निवास के बारे में कहा जाए तो यहां पर केवल शाही परिवार निवास करते थे इसके अलावा यहां पर किसी और ने निवास नहीं किया है |
वर्तमान में लालबाग पैलेस होटल के रूप में तब्दील हो गया है जहां पर पर्यटकों के लिए ठहरने की व्यवस्था हो जाती है

ꪜ कृष्णा बाई की छतरी-
ꪜ तुकोजीराव द्वितीय की छतरी-
ꪜ शिवाजीराव द्वितीय की छतरी
केवल दर्शन से होती है संतान की प्राप्ति–
केवल दर्शन मात्र से संतान की प्राप्ति होती है इंदौर का गोपेश्वर नाथ मंदिर इसी बात के लिए जाना जाता है | इस मंदिर के बारे में कहा जाता है कि वर्ष की सावन महीने में भगवान शिव की पूजा करने से और इंदौर के गोपेश्वर नाथ मंदिर के दर्शन करने मात्र से व्यक्ति की संतान की इच्छा पूर्ति होती है |
Indore Competitive GK GS & Imp Topics
✭ मध्य प्रदेश का पहला डेंटल कॉलेज कहां पर खोला गया है?
मध्य प्रदेश का पहला डेंटल कॉलेज इंदौर जिले में खोला गया है|
✭ देवी अहिल्या बाई विश्वविद्यालय कहां पर है?
देवी अहिल्या बाई विश्वविद्यालय मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में स्थित है|
✭ मध्य प्रदेश पुलिस का शस्त्र प्रशिक्षण केंद्र कहां पर होता है?
मध्य प्रदेश का शस्त्र पुलिस प्रशिक्षण केंद्र इंदौर जिले में होता है |
✭ जेम्स एवं ज्वेलरी पार्क कहां पर है?
जेंट्स एवं ज्वेलरी पार्क मध्यप्रदेश के इंदौर में स्थित है यह पाक बहुत ही सुंदर और आकर्षक होने के कारण यहां पर अक्सर पर्यटक आते रहते हैं |
✭ डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी का जन्म कहां हुआ था?
भारतीय संविधान के निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी का जन्म मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के महू गांव में हुआ था |
✭ मध्यप्रदेश का मानसिक चिकित्सा केंद्र कहां पर स्थित है?
मध्यप्रदेश का मानसिक चिकित्सक केंद्र इंदौर में स्थित है|
✭ महात्मा गांधी मेमोरियल चिकित्सा महाविद्यालय कब स्थापित किया गया |
महात्मा गांधी मेमोरियल चिकित्सा महाविद्यालय की स्थापना सन 1948 में हुई है और यह महाविद्यालय इंदौर जिले में स्थित है |
✭ मध्य प्रदेश वस्त्र निगम का मुख्यालय कहां पर है?
मध्य प्रदेश वस्त्र निगम का मुख्यालय इंदौर जिले में है|
✭ भारत का सोयाबीन अनुसंधान केंद्र कहां पर है ?
भारत का सोयाबीन अनुसंधान केंद्र मध्यप्रदेश के इंदौर जिले में स्थित है|
✭ मध्य प्रदेश में सबसे ज्यादा जनसंख्या किस जिले में है?
मध्य प्रदेश में सबसे ज्यादा जनसंख्या इंदौर जिले में पाई जाती है|
✭ इंदौर जिले का पुराना नाम क्या है?
इंदौर जिले की पुराने नाम के संबंध में कई नाम सामने आते हैं जिनमें सबसे ज्यादा चर्चित रहने वाला नाम इंद्रपुर है | इंद्रपुर के अलावा इंदुर ,इंद्रेश्वर ,अहिल्यापुरी नाम से भी जाना जाता था |
✭ मध्य प्रदेश का ‘लघु मुंबई ‘किसे कहा जाता है?
मध्यप्रदेश के इंदौर जिले पुल लघु मुंबई कहां जाता है और कई बार इसे “मिनी मुंबई “भी बोला जाता है |
✭ इंदौर जिले की स्थापना कब हुई ?
इंदौर जिले की स्थापना सन 1715 में राव नंदलाल चौधरी के द्वारा हुई थी |
✭ इंदौर जिले का नाम किस देवता के नाम पर रखा गया था?
दोस्तों कई सूत्रों से पता चलता है कि इंदौर जिले का नाम भगवान इंद्र देव के नाम पर रखा गया था शुरुआत में यह इंद्र पुर कहलाता था बाद में इंदौर के रूप में अपने अस्तित्व में आया |
Indore tourist places in hindi FAQ’a
☑️ मध्यप्रदेश में बड़ा गणपति मंदिर कहां पर स्थित है?
मध्यप्रदेश में” बड़ा गणपति मंदिर” इंदौर जिले में स्थित है जिले का यह मंदिर सबसे विशाल मंदिर है |
☑️ मध्यप्रदेश में हिंगोटा मेला कहां पर आयोजित होता है?
मध्यप्रदेश में हिंगोटा मेला इंदौर जिले में आयोजित होता है इसलिए में हजारों की संख्या में लोग मेले में हिस्सा लेते हैं|
☑️ मध्य प्रदेश का कैंसर शोध संस्थान कहां पर स्थित है?
मध्य प्रदेश का कैंसर शोध संस्थान इंदौर जिले में स्थित है?
☑️ मध्यप्रदेश का कमला प्राणी संग्रहालय कहां पर स्थित है?
मध्यप्रदेश का कमला प्राणी संग्रहालय इंदौर जिले में स्थित है|
☑️ मध्यप्रदेश का भू उपग्रह केंद्र कहां पर है?
मध्यप्रदेश का भू उपग्रह केंद्र इंदौर जिले में स्थित है |
☑️ मध्य प्रदेश का केंद्रीय पुरातत्व संग्रहालय कहां पर स्थित है?
मध्यप्रदेश का केंद्रीय पुरातत्व संग्रहालय इंदौर जिले में स्थित है और एक पुरातत्व संग्रहालय की स्थापना सन 1931 में हुई थी |
☑️ मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा स्टेडियम कहां पर स्थित है?
मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा स्टेडियम इंदौर में स्थित है जिसे इंडोर स्टेडियम के नाम से जाना जाता है और ऐसे स्टेडियम का नाम अभय खेल प्रशाल स्टेडियम है |
☑️ मध्यप्रदेश में मालवा उत्सव का आयोजन कहां पर होता है?
मध्यप्रदेश में मालवा उत्सव का आयोजन इंदौर जिले में होता है|
☑️ मध्यप्रदेश में टिशू पेपर बनाने का कारखाना कहां पर स्थित है?
मध्य प्रदेश में टीचिंग पेपर बनाने का कारखाना इंदौर जिले में स्थित है और इस कारखाने के अलावा ऊनी कपड़े बनाने का कारखाना भी इंदौर में ही स्थित है |
☑️ मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा हनुमान मंदिर कहां पर है?
दोस्तों हिंदू धर्म का सबसे बड़ा हनुमान मंदिर मध्यप्रदेश के इंदौर जिले में स्थित है | हनुमान जयंती पर यहां पर हजारों की संख्या में लोग एकत्रित होते हैं और हनुमान जयंती को मनाते हैं |
☑️ चंबल नदी का उद्गम कहां से होता है?
चंबल नदी का उद्गम इंदौर जिले के महू गांव के निकट जानापाव पहाड़ी से होता है और इसी पहाड़ी से शिप्रा नदी का भी उद्गम होता है और छपरा नदी जिस पहाड़ी से निकलती है उस पहाड़ी को काकरीबरी पहाड़ी कहा जाता है |
☑️ रालामंडल वन जीव अभ्यारण कहां पर स्थित है?
रालामंडल वन्य जीव अभ्यारण मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में स्थित है और यह वन्य जीव अभ्यारण मध्य प्रदेश का क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे छोटा वन्य जीव अभ्यारण है |
रालामंडल वन्य जीव अभ्यारण में विभिन्न प्रकार के जीव जंतु पाए जाते हैं | जंगली पशुओं और जानवरों के लिए यह वन्य जीव अभ्यारण जाना जाता है इनको देखने के लिए विदेशों से भी लोग यहां पर घूमने के लिए आते हैं |
☑️ देवी अहिल्याबाई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा मध्य प्रदेश में कहां है?
दोस्तों मध्यप्रदेश के इंदौर जिले में स्थित देवी अहिल्याबाई हवाई अड्डा वर्तमान में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा का दर्जा प्राप्त कर चुका है|
🌗 इंदौर का प्लास्टिक उद्योग कौन सा है?
पोलो ग्राउंड औद्योगिक क्षेत्र इंदौर का प्रमुख प्लास्टिक उद्योग क्षेत्र है यहां पर प्लास्टिक से संबंधित उपयोग में आने वाली सभी वस्तुओं को निर्मित किया जाता है |
🌗 हरसिद्धि मंदिर मध्य प्रदेश में कहां पर स्थित है?
हरसिद्धि देवी मंदिर मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में स्थित है इस मंदिर के अलावा गोपेश्वर महादेव मंदिर भी है जो की बहुत ही विशाल और चर्चित |
🌗 मध्य प्रदेश का पहला क्रिकेट क्लब कहां पर खोला गया था?
मध्य प्रदेश का पहला क्रिकेट क्लब मध्य प्रदेश के मिनी मुंबई कहे जाने वाले इंदौर जिले में खोला गया था|
🌗 इंदौर में पारसी क्रिकेट क्लब की स्थापना कब हुई थी?
इंदौर में पारसी क्रिकेट क्लब की स्थापना सन 18 सो 90 में हुई थी वर्तमान में एमपीसीए कहा जाता है | यह क्रिकेट क्लब को मध्यप्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के नाम से जाना जाता है |
🌗 मध्य प्रदेश का पहला आकाशवाणी केंद्र कहां पर खोला गया था?
मध्य प्रदेश का पहला आकाशवाणी केंद्र इंदौर में खोला गया था और यह आकाशवाणी केंद्र सन 1955 के समय खोला गया था |
🌗 पातालपानी जलप्रपात किस नदी पर है?
पातालपानी जलप्रपात इंदौर में बहने वाली प्रसिद्ध नदी चंबल पर स्थित है | यह जलप्रपात सबसे ज्यादा होने वाले हादसों के लिए जाना जाता है |
🌗 श्री जूना चिंतामन गणेश मंदिर कहां पर स्थित है?
चिंतामन गणेश मंदिर मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में स्थित है| चिंतामन गणेश मंदिर के नाम से भगवान गणेश का मंदिर मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले में शिप्रा नदी के तट पर स्थित है जबकि श्री जूना चिंतामन गणेश मंदिर मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में स्थित है |
श्री जूना चिंतामन गणेश मंदिर इंदौर शहर का इंदौर के बड़े गणपति मंदिर के बाद सबसे सुंदर और खूबसूरत मंदिर है |
🌗 खजराना गणेश मंदिर कहां पर है?
खजराना गणेश मंदिर मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में स्थित है यह मंदिर बहुत ही खूबसूरत और चर्चित मंदिर है |
🌗 इंदौर के प्रसिद्ध शीश महल का निर्माण किसने करवाया?
इंदौर के प्रसिद्ध कांच का मंदिर और शीश महल का निर्माण सेठ हुकम चंद जी के द्वारा करवाया गया था |

Website Home ( वेबसाइट की सभी पोस्ट ) – | Click Here |
——————————————— | ————- |
Telegram Channel Link – | Click Here |