कक्षा 12 हिंदी प्रीबोर्ड परीक्षा हल सहित – Pre Board Exam

प्रश्न 1. सही विकल्प चुनकर लिखिए – –

i. उषा’ का जादू टूटने का कारण है्
अ. सूर्योदय
ब. सूर्यास्त
द. मंद-मंद हवा
स. ओस
उत्तर-अ. सूर्योदय

ii. चौके के गीले होने का भावार्थ है
अ. नए जीवन का उदय
ब. वातावरण में नमी
स. भोजन के लिए तैयार होना
द. वातावरण में शुष्कता
उत्तर- अ. नए जीवन का उदय

iii. ‘सिल्वर बैंडिंग’ कहानी की मूल संवेदना है
अ. पीढ़ी का अंतराल
ब.पाश्चात्य संस्कृति का प्रभाव
स. जयन्ती
द. हाशिए पर धकेले जाते मानवीय मूल्य
उत्तर- अ. पीढ़ी का अंतराल

iv. विज्ञान के क्षेत्र में काम कर रही भारत की संस्थाएँ हैं
अ. चार
ब.तीन
स. पाँच
द. सात
उत्तर- ब.तीन

v.”विभावानुभावव्याभिचारी संयोगात् रस निष्पत्ति” यह परिभाषा है
अ. आचार्य विश्वनाथ की
ब.आचार्य भरतमुनि की
स. आचार्य भामह की
द.आचार्य मम्मट की
उत्तर- ब.आचार्य भरतमुनि की

vi. ‘बात का धनी होना’ मुहावरे का अर्थ है
अ. बहुत पैसे वाला स. खानदानी
ब.जुबान का पक्का
स. खानदानी
द.बातों से कमाई करने वाला
उत्तर- ब.जुबान का पक्का

प्रश्न 2. रिक्त स्थान में सही विकल्प चुनकर लिखिए
i. ‘शिरीष का फूल’ के रचनाकार……हैं। ( हजारी प्रसाद द्विवेदी/ महावीर प्रसाद द्विवेदी )
उत्तर- हजारी प्रसाद द्विवेदी
ii. ‘बगुलों के पंख’ के रचनाकार, हैं।(रघुवीर सहाय/उमाशंकर जोशी)
उत्तर- उमाशंकर जोशी
iii. कूटीकरण को…भी कहते हैं।(एनकोडिंग/ऑउट कोडिंग)
उत्तर- एनकोडिंग
iv. आनन्दा की पाठशाला………से लगती थी।(दस बजे/ग्यारह बजे)
उत्तर- ग्यारह बजे
v. ‘राम मेहनत करता है यह …..वाक्य है। (संयुक्त/साधारण)
उत्तर- साधारण
vi. गद्य-पद्य मिश्रित काव्य…… ………कहलाता है।
(चम्पू काव्य / मुक्तक काव्य)
उत्तर- चम्पू काव्य
vii……..आधुनिक काल के जनक माने जाते हैं। (भारतेन्दु हरिशचन्द्र/महावीर प्रसाद द्विवेदी)
उत्तर- भारतेन्दु हरिशचन्द्र

प्रश्न 3. सही जोड़ी मिला कर लिखिए
“अ” i. फणीश्वर नाथ रेणु – “(क) छ: प्रकार
ii. ‘आत्म परिचय – (ख) भाषा
iii. ‘अतीत के पाँव – (ग) शब्द गुण
iv. माधुर्य, ओज व प्रसाद – (घ) पहलवान की ढोलक
v. हिन्दी – (ड़)स्तंभ लेखन
vi. समाचार लेखन के – (च) हरिवंश राय बच्चन
(छ) यात्रा वृत्तान्त
(ज) अभिधा, व्यंजना व लक्षणा
उत्तर- 1. घ 2. च 3. छ 4. घ 5. ख 6. क

प्रश्न 4. एक वाक्य में उत्तर लिखिए . (1×7 = 7)
i. राष्ट्रभाषा से आप क्या समझते हैं ?
उत्तर- प्रत्येक स्वतंत्र राष्ट्र की एक सर्व सम्मत राष्ट्र भाषा होती है
ii. कविता का पहला उपकरण क्या है ?
उत्तर – छंद व मुक्त छंद
iii. यशोधर बाबू ने मैट्रिक की परीक्षा किस स्कूल से पास की थी?
उत्तर- अल्मोड़ा के रेम्जे स्कूल से
iv. “मैं पढ़- लिखकर वकील बनूँगा” अछूतों के लिए कानून बनाऊँगा और छुआछूत को खत्म करूँगा”- कथन किसका है ?
उत्तर- बाबा साहब भीमराव आंबेडकर
v. कवि पंख लगाकर कहाँ-कहाँ उड़ सकती है ?
उत्तर – आसमान में
vi. राजा ने लुट्टन से क्या कहा ?
उत्तर- जीते रहो बहादुर तुमने मिट्टी की लाज रखी है
vii. दोहे को उल्टा करने से कौन सा छन्द बन जाता है ?
उत्तर- 1. सोरठा

प्रश्न 5. सत्य/असत्य लिखिए
i. क्रिया की विशेषता बताने वाले शब्द क्रिया विशेषण होते हैं।
ii. उपसर्ग का प्रयोग शब्द या शब्दांश के पहले होता है।
iii. सिन्धु घाटी सभ्यता में पत्थर और ताँबे का प्रयोग होता था।
iv. लेखन का आशय यान्त्रिक हस्तकौशल होता है।
v. पाठ ‘रूबाइयाँ’ व ‘गजल’ में कवि ने खुद को देश पर न्यौछावर कर दिया है।
vi. ‘मेरी कल्पना का आदर्श समाज’ पाठ के लेखक बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर हैं।
उत्तर- 1. सत्य 2. सत्य 3. सत्य 4. सत्य 5. असत्य 6. सत्य

Website Home ( वेबसाइट की सभी पोस्ट ) – Click Here
———————————————————-
Telegram Channel Link – Click Here
Join telegram

Leave a Comment