कक्षा 5 हिंदी प्रतिभा पर्व परीक्षा 2022 वायरल पेपर – Pratibha Parv

प्रश्न 1. निम्नलिखित में से सही विकल्प चुनकर लिखिए –

  1. शिवाजी को युद्ध कला की शिक्षा दी-
    (अ) जीजाबाई ने
    (ब) शाहजी ने
    (स) शिवा ने
    (द) कोंडदेव ने
    उत्तर- कोंडदेव ने
  2. ईश्वर ह्रदय में रहता है।
    (अ) आडम्बरी के
    (ब) सत्यवादी के
    (स) बेईमान के
    (द) पैसे वाले के
    उत्तर- सत्यवादी के
  3. हवा से हमें क्या प्राप्त होता है।
    (अ) भूख
    (ब) जीवन
    (स) प्यास
    (द) कपड़े
    उत्तर- जीवन
  4. हामिद ने मेले से क्या खरीदा?
    (अ) वकील
    (ब) भिश्ती
    (स) चिमटा
    (द) खिलौने
    उत्तर- चिमटा
  5. बादशाह अकबर ने घड़े में क्या देखा!
    (अ) तरबूज
    (ब) कद्दू
    (स) बैंगन
    (द) आलू
    उत्तर- कद्दू

कक्षा 5 अंग्रेजी प्रतिभा पर्व परीक्षा 2022 वायरल पेपर – Pratibha Parv

प्रश्न 2. निम्नलिखित में से रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए

  1. रमजान के पूरे तीस…..के बाद ईद आयी है।
  2. सूर्य से हमें….. प्राप्त होता है।
  3. श्रीकृष्ण बलराम ने…. में शिक्षा ली थीं।
  4. रानी अवंतीबाई की तुलना….. के साथ की गई है।
  5. हमारे भारी विद्युत यंत्र….. पहुंचे हैं।
    उत्तर- 1. रोजों 2. रोशनी 3. सांदीपनि आश्रम 4. रानी दुर्गावती 5. विदेश

प्रश्न 3. सही जोड़ी बनाइए –

  1. जो अपना लिखना न जानता हो – अनपढ़
  2. जिसके आने की तिथि मालूम न हो। – अतिथि
  3. कभी न मरने वाला। – अमर
  4. जो ईश्वर में विश्वास रखता हो – आस्तिक
  5. मांस न खाने वाला। – शाकाहारी

कक्षा 5 गणित प्रतिभा पर्व परीक्षा 2022 वायरल पेपर – Pratibha Parv

प्रश्न 4. संज्ञा किसे कहते हैं? उसके भेद लिखो
अथवा
उपसर्ग की परिभाषा लिखिए?

प्रश्न 5. पुष्प वनमाली से क्या कह रहा है?
अथवा
अकबर ने बादशाह ने बीरबल को किस कार्य के लिए बुलाया?

प्रश्न 6. देश को आप क्या देना चाहते हैं और क्यों?
अथवा
मेले का वर्णन अपने शब्दों में लिखिए?

प्रश्न 7. दो दो पर्यायवाची शब्द लिखिए।
आकाश, वृक्ष
अथवा
मुहावरे का अर्थ लिखिए
नौ दो ग्यारह होना
आंखों में धूल झोंकना

प्रश्न 8. क्रिया किसे कहते हैं?
अथवा
सर्वनाम किसे कहते हैं?

प्रश्न 9. प्रत्यय किसे कहते हैं?
अथवा
काल किसे कहते हैं?

प्रश्न 10. निम्नलिखित के दो- दो प्रत्यय लिखिए।
हारा,आहट,आपा,ता
अथवा
लिंग किसे कहते हैं?

प्रश्न 11. स्वामी विवेकानंद के गुरु का नाम बताइए
अथवा।
विश्व धर्म सम्मेलन कब हुआ था?

प्रश्न 12. नीचे दिए गए वाक्यों को शुद्ध कीजिए।

  1. एक पेन का मूल्य सिर्फ दो रुपये मात्र है।
  2. पेड़ों में पक्षी चहचहा रहें थें।
  3. राम आटा पिसा कर ले आया
  4. एक गुलाब के फूलों की माला ले आओ

प्रश्न 13.भाव स्पष्ट कीजिए।
जंगल,बाग- बगीचे एवं सभी दिशाएं पृथ्वी
पर बसंत के आगमन से प्रसन्न दिखाई पड़ते हैं ‌
अथवा
अर्जुन का पुत्र होकर मैं युद्धभूमि में पीठ नहीं दिखा सकता।

प्रश्न 14. निम्नांकित पद्दांश पढ़कर प्रश्नों के उत्तर लिखिए।
पर्वत कहता शीश उठाकर, तुम भी ऊंचे बन जाओ।
सागर कहता है लहराकर,मन में गहराई लाओ।
पृथ्वी कहती धैर्य न छोड़ो, कितना ही हो सिर पर भार।
नभ कहता है,फैलो इतना ढक लो तुम सारा संसार।

  1. पर्वत क्या संदेश दे रहा है?
  2. सागर क्या कहता है?
  3. पृथ्वी क्या न छोड़ने को कह रही है?
  4. संसार को ढक लेने की सीख कौन दे रहा है?

प्रश्न 15. अपने मामाजी को एक पत्र लिखिए जिसमें परिवार की कुशलता चाहते हुए नववर्ष की शुभकामनाएं दी गई हों।

प्रश्न 16. निम्नांकित विषयों में से किसी एक पर दस बारह पंक्तियां अपने शब्दों में लिखिए।

  1. मेरा प्यारा मित्र,
  2. मेरा प्रिय वृक्ष,
  3. कितना सुंदर मेरा घर,
  4. मेरी प्रिय पुस्तक।
Join telegram

Leave a Comment