➤कटनी जिला
दोस्तों आज हम बात करने वाले है कटनी जिले के बारे में। कटनी (जिसे मुड़वारा के रूप में भी जाना जाता है) कटनी नदी के तट पर स्थित एक शहर है। यह कटनी जिले का प्रशासनिक मुख्यालय है।
ꪜ यह मध्य भारत के महाकौशल क्षेत्र में स्थित है। यह संभागीय मुख्यालय जबलपुर से 90 किमी (56 मील) की दूरी पर स्थित है।
ꪜकटनी जंक्शन भारत के सबसे बड़े एवं महत्वपूर्ण रेलवे जंक्शनों में से एक है।
ꪜयहाँ भारत का सबसे बड़ा रेल्वे यार्ड और सबसे बड़ा डीजल लोकोमोटिव शेड है।
ꪜकटनी जिले में चूना, बॉक्साइट और अन्य कई महत्वपूर्ण खनिज बहुतायत मात्रा में पाए जाते हैं ।
ꪜकटनी 20 वीं सदी की शुरुआत के बाद से शहर के रूप में जाना जाता है।
ꪜशहर का विकास ब्रिटिश शासन के अधीन ही शुरू हो चुका था । 28 मई 1998 को कटनी जिला घोषित किया गया ।
✔कटनी जिले में कौन कौन से पर्यटन स्थल है।कटनी जिले के बारे में जानकारी प्राप्त करने के लिए पोस्ट को अंत तक जरूर पढ़े।
कटनी जिला | |
उपनाम | चूना नगरी |
नदी | केन नदी |
अखबार | भारती, महाकौशल, दैनिक मध्यप्रदेश |
विश्विद्यालय | महर्षि महेश योगी |
उद्योग | चीनी मिट्टी |
फैक्ट्री | कैमूर सीमेंट फैक्ट्री, |
सर्वाधिक उत्पादन | चूना |
पर्यटन स्थल | राधा कृष्ण मंदिर, विष्णु वराह मंदिर, रुपनाथ धाम इत्यादि |
पार्क | सुरमय पार्क, जागृति पार्क |
स्थापना | 25मई 1980 |
संभाग | जबलपुर |
कॉम्प्लेक्स | नीरज कॉम्प्लेक्स |
हिस्सा | बघेलखंड |
🌗 बडेरा चतुर्युग धाम
यह मंदिर मध्य प्रदेश के कटनी जिले में स्थित है। यह कटनी से 14 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यह मंदिर चार युगों के बारे में बताता है। इस मंदिर में 4 मंजिलें हैं। जिसमें पहली मंजिल सतयुग को, दूसरी मंजिल त्रेता युग को, तीसरी मंजिल द्वापर युग को तथा चौथी मंजिल कलयुग को बताती है। यह मंदिर लगभग 110 फुट ऊंचा है।
🌗 मां वैष्णो देवी धाम
यह मध्य प्रदेश के कटनी में स्थित है। यह कटनी से 15 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यह मंदिर एक सुंदर पहाड़ी पर स्थित है। माता के पास आकर आप को परम शांति का अनुभव होता है।
🌗 सुरमय पार्क
यह मध्य प्रदेश के कटनी जिले में स्थित है। यह पार्क कटनी जिले के कटाया घाट में स्थित है। इस पार्क में एक झील है। जहां पर आप नौका विहार का आनंद भी ले सकते हैं। यहां पर आप बतख भी देख सकते हैं। यह पार्क सुबह 12:00 से 8:00 बजे तक खुला रहता है।
🌗 जागृति पार्क
यह मध्य प्रदेश के कटनी जिले में स्थित है। इस पार्क के अंदर विज्ञान का संग्रह मौजूद है। यह बच्चों के लिए बहुत ही अच्छा पार्क है।
🌗 राधा कृष्ण मंदिर
यह मंदिर कटनी मध्य प्रदेश में स्थित है। यह कटिया घाट में स्थित है। यहां पर प्रकृति का नजारा बहुत ही प्यारा होता है।जिसे देखकर आप मंत्र मुक्त हो जाते हैं।
🌗 बिलहेरी
बिलहेरी कटनी से 14 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। प्राचीन काल में पशुपति नगरी के नाम से विख्यात इस नगर में अनेक प्राचीन मूर्तियां देखी जा सकती थी। यहां से प्राप्त अनेक ऐतिहासिक और प्राचीन वस्तुओं को नागपुर संग्रहालय में रखा गया है। यह संत तारण की जन्मभूमि है। यहां आकर्षित मंदिर है।

🌗 विष्णु वराह मंदिर
यह मंदिर कटनी जिले के कर्णपुर में स्थित है।यह एक पुरातात्विक स्थल है। इस मंदिर में विष्णु भगवान की प्रतिमा स्थित है। भगवान विष्णु के अलावा यहां शिवलिंग और अन्य हिंदू देवी देवता देखने मिल जाते हैं।
🌗 नीरज कॉन्प्लेक्स
यह कॉन्प्लेक्स कटनी में स्थित एक मूवी थियेटर है। यहां पर आप मूवी देख सकते हैं।यह कॉम्प्लेक्स कटनी रेल्वे स्टेशन के पास ही में स्थित है।
🌗काम कंदला किला
यह जिला कटनी बिलहरी में स्थित है। यह किला शिव भगवान को समर्पित है। यह किला एक प्राचीन इमारत है।इस किले में एक बड़ा ग्रंथ पाया गया था,जो वर्तमान में नागपुर संग्रहालय में स्थित है। यहां एक बड़ा शिवलिंग भी है।किले की छत पर सुंदर पेंटिंग की गई है।
🌗 झिंझरी शैलाश्रय
यह कटनी जबलपुर रोड पर कटनी से 3 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यहां चूने पत्थर की 14 विशाल मैडका आकार की चट्टानें देखी जा सकती है। इन प्रागैतिहासिक कालीन चट्टानों में तत्कालीन मानव के औजारों हथियारों पशु पक्षियों मानवाकृति और पेड़ और पत्तों के शैलचित्र आदि देखा जा सकता है। यह शैल चित्र 10000 से 4000 ईसा पूर्व के माने जाते हैं। सरकारी संरक्षण के बावजूद अब यह समाप्ति की कगार पर है।
🌗 रुपनाथ धाम
यह तीर्थस्थल बोहरीबंद से 3 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यहां भगवान शिव की पंचमुखी आकर्षक प्रतिमाएं स्थापित है। यहां एक दूसरे के ऊपर बने 3 कुंड देखे जा सकते हैं। सबसे निचले कुंड को सीता कुंड, बीच के कुंड को लक्ष्मण कुंड तथा सबसे ऊपर के कुंड को रामकुंड के नाम से जाना जाता है।

🌗 विजयराघवगढ़
यह ऐतिहासिक तीर्थ स्थल कटनी से 30 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।यह शहर बहुत ही खूबसूरत है। राजा प्रयागदास के काल में यह बहुत ही विशाल और लोकप्रिय नगर था। विजयराघवगढ़ किला यहां का मुख्य आकर्षण केंद्र है। भगवान विजयराघव को समर्पित एक मंदिर भी यहां देखा जा सकता है। मात्र 1.5 किलोमीटर की दूरी पर विजयराघवगढ़ से बरही सड़क मार्ग पर पूर्व में कटनी की जीवन रेखा छोटी महानदी बहती है। जिसके किनारे पर एक छोटा सा पार्क है। यहां पर देवी शारदा का मंदिर है। जिसका महत्व मैहर की देवी शारदा के समान माना जाता है।

🌗 बहोरीबंद
बहोरीबंद गांव के आसपास अनेक ऐतिहासिक स्मारकों को देखा जा सकता है। जैन तीर्थंकर भगवान शांतिनाथ की 12 फीट ऊंची प्रतिमा,भगवान विष्णु और सूर्य की प्रतिमाएं यहां का मुख्य आकर्षण हैं। यहां एक कुंड के निकट स्थित पत्थर में भगवान विष्णु के दस अवतारों को प्रर्दशित किया गया है। यहां स्टोन पार्क की स्थापना के बाद इस गांव का महत्व और अधिक बढ़ गया है।
🌗 तिगावन
कटनी जिले का एक छोटा सा गांव प्रारंभ में झाझर गढ़ के नाम से जाना जाता था। यहां सपाट छत वाला 1500 साल पुराना मंदिर देखा जा सकता है। यहां 30 से अधिक मंदिरों के अवशेष है। इस गांव के चारों तरफ अनेक मूर्तियां देखी जा सकती है। भगवान नरसिंह और पार्श्वनाथ की प्रतिमा भी यहां काफी लोकप्रिय है।
➤कटनी पहुंचने के मार्ग
वायु मार्ग से आने के लिए आपको जबलपुर एयरपोर्ट में आना होता है। वहां से 100 किलोमीटर की दूरी पर कटनी है। आप कटनी के लिए टैक्सी या बस से भी जा सकते हैं।
➤कटनी जंक्शन रेलवे स्टेशन मध्य भारत का प्रमुख रेलवे स्टेशन है। देश के अनेक हिस्सों से यहां के लिए नियमित ट्रेनें चलती है। सड़क मार्ग राष्ट्रीय राजमार्ग–7 कटनी को राज्य और पड़ोसी राज्यों के अनेक शहरों से जोड़ता है।
↪️चूना नगरी
कटनी जिला मध्यप्रदेश में चूना उत्पादन में पहले स्थान पर है। इसीलिए कटनी को चूना नगरी के नाम से भी जाना जाता है।
↪️ केन नदी
केन नदी का उद्गम विंध्याचल पर्वत माला में कटनी के समीप कैमूर की पहाड़ी से होता है। इसके बाद यह नदी उत्तर दिशा में बहती हुई यमुना नदी में मिल जाती है। इसकी कुल लंबाई 427 किलोमीटर है।
↪️बॉक्साइड की खोज
भारत में पहली बार बॉक्साइट की खोज कटनी जिले में 1908 में हुई थी।
↪️ महेश योगी विश्वविद्यालय
इसकी स्थापना 2009 में हुई थी। यहां से डिप्लोमा प्राप्त होता है।
👀कटनी जिले के पर्यटन स्थल महत्वपूर्ण तथ्य
⚫️कटनी के चुना नगरी के नाम से जाना जाता है।
⚫️ केन नदी कटनी जिले से निकलती है।
⚫️ बॉक्साइट की खोज भारत में सर्वप्रथम कटनी में 1908 में हुई थी।
⚫️ गवर्नमेंट ऑर्डिनेंस फैक्ट्री कटनी जिले में स्थित है।
⚫️ मध्यप्रदेश का कटनी जिला 1998 में बनकर तैयार हुआ था।
⚫️ कटनी जिला भौगोलिक क्षेत्र का केंद्र बिंदु माना जाता है।
⚫️ कटनी जिला विंध्यांचल पहाड़ियों के आंचल में बसा हुआ है।
⚫️कटनी जिले से होकर कर्क रेखा गुजरती है।
कटनी जिले के पर्यटन स्थल FAQ,S
- कटनी जिला किस संभाग के अंतर्गत आता है।
जबलपुर - कटनी के लिए से निकलने वाली नदी का नाम क्या है।
केन - कटनी जिला किस कारण से प्रसिद्ध है।
चूना पत्थर - कटनी शहर किस पहाड़ी पर बसा हुआ है।
कैमूर - कटनी मध्य प्रदेश की क्षेत्र के अंतर्गत आता है।
बघेलखंड - फायर क्ले से ईटे किस जिले में बनाई जाती है।
कटनी

Website Home ( वेबसाइट की सभी पोस्ट ) – | Click Here |
——————————————— | ————- |
Telegram Channel Link – | Click Here |