आंगनबाड़ी भर्ती 2024
आज आप सभी के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना के साथ हम इस पोस्ट को लेकर आए हैं।जिसमें आंगनवाड़ी भर्ती प्रक्रिया से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी आपको बताने वाले हैं। जिसे भी आंगनवाड़ी में कार्य करने का शौक है, वह इस पोस्ट को अंत तक जरूर पढ़ें।जिससे उन्हें इस पोस्ट से सभी जानकारी प्राप्त हो जाएगी। और फॉर्म भरने के लिए सरलता प्राप्त होगी।
Table of Contents
आंगनबाड़ी भर्ती प्रारंभिक तारीख
आंगनबाड़ी भर्ती प्रक्रिया शुरू होने वाली है, आप सभी को बता दिया जा रहा है ,कि कुछ समय पहले आंगनवाड़ी से संबंधित एक रिपोर्ट प्रस्तुत हुई थी। जिसमें बताया गया था,कि बहुत ही जल्द आंगनवाड़ी भर्ती प्रारंभ होने वाली है। इसके अंतिम तारीख की अभी तक कोई भी जानकारी नहीं लगी है। प्रारंभिक तारीख का एक मोटे तौर पर अंदाजा बताया गया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि जुलाई के शुरुआत में ही फॉर्म भरना प्रारंभ हो जाएगा।
आंगनबाड़ी भर्ती आयु सीमा
आंगनवाड़ी भर्ती आयु सीमा में लगभग पहले जैसी ही प्रक्रिया चल रही है। आंगनबाड़ी भर्ती आयु सीमा का निर्धारण 18 वर्ष से 45 वर्ष की महिलाओं के लिए प्रावधान किया गया है। इसके अंदर जितनी भी महिलाएं आती हैं। आवेदन करने के योग्य होगी।
आंगनबाड़ी भर्ती 2024 | मध्यप्रदेश |
पदों की संख्या | 5500 |
प्रारंभिक तिथि | जुलाई |
पेपर की तारीख | नोटिफिकेशन आने पर |
फीस | Gen.450Obc.350Sc/st.300 |
रिक्त जगह | पूरे एमपी में |
पदों के नाम | आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी, सहायिका |
योग्यता | 5,8, 10वी |
आयु | 18से45 |
वेतन | 15000से25000 |
आंगनबाड़ी भर्ती वेतन
पिछले साल की अपेक्षा इस बार वेतन में बहुत अधिक अंतर देखने को मिल रहा है। इस बार वेतन में बहुत अधिक बड़ोंतरी तो नहीं की गई है।फिर भी काफी हद तक इस वर्ष वेतन को बढ़ाया गया है। अलग-अलग पोस्ट में भर्ती होने वालो के लिए अलग-अलग वेतन का प्रावधान किया गया है। जो जिस पद के लिए योग्य उसी के अनुसार उसे वेतन दिया जाएगा।
आंगनबाड़ी भर्ती प्रक्रिया 2024
आंगनवाड़ी भर्ती प्रक्रिया में ऑनलाइन आवेदन शुरू किए गए हैं,ना कि ऑफलाइन। आप को दिए गए समय में ऑनलाइन आवेदन करना होगा जैसे ही वेबसाइट ओपन होती हैं। वैसे ही इस पद के लिए योग्य सभी लोग अपने फार्म को सही समय पर भर सकते हैं। जुलाई के प्रारंभिक सप्ताह में आवेदन भरने प्रारंभ हो जाएंगे।
आंगनवाड़ी भर्ती के लिए योग्यता
आंगनबाड़ी में आवेदन करने वालों के लिए बता दूं कि आठवीं और दसवीं पास सभी लोग इस आवेदन को भर सकते हैं ।आठवीं पास के लिए अलग पोस्ट पर और 10वीं पास के लिए अलग पोस्ट पर फॉर्म भरने की सुविधा उपलब्ध है। आप जिसके लिए योग्य है,उस पद के लिए फॉर्म भर सकते हैं।
आंगनबाड़ी भर्ती के लिए आवश्यक दस्तावेज
आंगनवाड़ी भर्ती के लिए फॉर्म भारते समय आपसे कुछ डॉक्यूमेंट मांगे जाएंगे।वह डॉक्यूमेंट ले करके आपको एमपी ऑनलाइन पर जाकर के फॉर्म को भरवाना होगा। तभी आपका फॉर्म भरा जाएगा।इसके लिए कुछ आवश्यक दस्तावेज है इनकी सूची निम्न है।
- 1. आधार कार्ड
- 2. पैन कार्ड
- 3. परिवार आई डी
- 4. मार्कशीट( अधिकतम पास)
- 5. पासपोर्ट साइज फोटो
- 6. हस्ताक्षर
फॉर्म भर जाने के बाद एमपी ऑनलाइन वाले के यहां से आपको एक स्लिप दी जाएगी। उसे आप संभाल कर रखिएगा,क्योंकि उसी से आपका आधार कार्ड आएगा तभी आप परीक्षा में सम्मिलित हो पाएंगे।
अभी तक आंगनवाड़ी भर्ती से संबंधित इतनी ही जानकारी प्राप्त हो सकती है। जैसे ही नोटिफिकेशन आता है ,और हमें इससे अधिक जानकारी उपलब्ध होती हैं। तो हम आपको उससे संबंधित अगली पोस्ट में सारी जानकारी बता देंगे ।ताकि आप सभी सही समय पर अपने फॉर्म को फिल कर सकें । ताकि कोई भी फॉर्म भरने से वंचित ना रह सके।
आंगनवाड़ी में कार्य करना
- आंगनबाड़ी में नौकरी करने वालों को मैं बता दूं।
- 1.वहां पर जिसकी भी नौकरी लग जाती हैं, उन्हें वहां पर 1 वर्ष से 5 वर्ष के बच्चों को पढ़ाया जाना होता है।
- 2.उनके पोषण स्तर को ध्यान में रखना खेल खेल में सभी चीजों को सिखाना।
- 3.सभी लोगों को जागरूक करना है ,महिलाओं को हर छोटी से छोटी चीज बताना।
- 4. टीकाकरण की सुख सुविधाओं को पूर्ण कराना। टीकाकरण से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी महिलाओं तक पहुंचाना।
- 5. घर जा जाकर के सभी महिलाओं को जागरूक करना।
- 6. महिलाओं को प्रसूति से संबंधित जानकारी प्रदान कराना। बच्चों के पालन पोषण के बारे में बताना।
आंगनवाड़ी में सामग्री वितरण
आंगनबाड़ी केंद्रों में सरकार की तरफ से बहुत सारे सामानों का निशुल्क वितरण किया जाता है।जिसका लाभ सभी को लेना चाहिए। इसके लिए मैं आपको लगभग महत्वपूर्ण सभी सामग्री के बारे में बता देता हूं। इसे किस तरह से और कहां से कैसे प्राप्त किया जाए।
आंगनबाड़ी केंद्रों में पंजीरी के पैकेट हर मंगलवार को दिए जाते हैं। उसके साथ साथ खिचड़ी ,दलिया इत्यादि के पैकेट भी दिए जाते हैं।
बीजों का वितरण किया जाता है, ताकि आप अपने बच्चों को पोषण मुक्त करा सकें। जितने भी छोटे बच्चे पोषण का शिकार होते हैं ,उनके लिए विशेष तौर पर इन चीजों को उपलब्ध कराया जाता है।
आंगनवाड़ी से आपको डिलीवरी के समय कुछ सहायता राशि भी उपलब्ध कराई जाती हैं यह सभी कार्य सिर्फ और सिर्फ महिलाओं को जागरूक करने के लिए कराया जाता है।
आंगनबाड़ी भर्ती 2024 MP Aanganwaadi Bharti 2024 How To Apply
गांव की महिलाएं बहुत कम ही जागरुक होती हैं जिसके चलते हर ग्राम में आंगनवाड़ी का प्रावधान करके उन्हें हर मीटिंग में बुलाकर के हर चीज का सही तरीके से इस्तेमाल करने के लिए कहा जाता है। साथ ही साथ बच्चो को शिक्षा मातृभाषा में ही मिल सके। इसके लिए आंगनवाड़ी केंद्रों में सुविधा उपलब्ध कराई जाती हैं।
आंगनवाड़ी का सीधा सा मतलब यही होता है कि महिलाओं को जागरूक करना गांव में आप सभी ने देखा होगा कि महिलाएं कई सारी संतानों को जन्म दे देती हैं। जिससे देश की आबादी में वृद्धि हो रही है।आंगनबाड़ी केंद्रों को खोल करके सरकार महिलाओं को जागरूक कर रही है। नई नई योजनाएं ला रही है, ताकि महिलाएं जागरूक हो सके। महिला जागरूक हो जाती हैं तो देश में बहुत सी चीजों को कंट्रोल किया जा सकता है।
सरकार के द्वारा बहुत सी ऐसी योजनाएं चलाई जा रही है। जो आंगनवाड़ी से संबंधित है,तो आप सभी उन योजनाओं का लाभ ले अपने बच्चों को आंगनवाड़ी भेजें।ताकि उनकी नीव मजबूत हो सके। और उनके पोषक स्तर में कोई भी कमी ना आ सके।
आंगनबाड़ी भर्ती 2024 MP Aanganwaadi Bharti 2024
नोट __आप सभी को एक और विशेष सूचना बता दें कि कई जगहों पर आंगनबाड़ी केंद्रों में जगह खाली रहती हैं। और वहां पर बिना पेपर दिए ही महिलाओं को भर्ती किया जाता है। तो आप सभी इस बात का विशेष ध्यान रखें ,और समय-समय पर आंगनवाड़ी से जानकारी प्राप्त करते रहें। क्योंकि जानकारी आंगनबाड़ी केंद्रों में ही होती है ,वहीं से आपको इस बात की ठीक तरह से पुष्टि हो पाती है। किस-किस आंगनवाड़ी में कितने पद खाली हैं ,तो आप इस पद के लिए ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑफलाइन आवेदन हो जाने के बाद जो भी महिलाएं उसके लिए योग्य होगी। उसे उसके अंदर नौकरी दे दी जाती है।
परंतु इस पद से कभी भी हटाया जा सकता है जो आपके लिए एक दुखद घटना से बुरा नही है। परंतु आपको कम से कम 2 से 3 वर्ष के लिए नौकरी से नहीं निकाला जाता है। उसके बाद अगर भर्ती प्रक्रिया हो जाती है तब आपको वह पद खाली करना होगा।
आंगनबाड़ी भर्ती 2024 MP Aanganwaadi Bharti 2024 FAQs
- 1. आंगनबाड़ी में कौन कौन आवेदन कर सकता है?
- सिर्फ महिलाएं
- 2. आंगनबाड़ी भर्ती में इंटरव्यू होता है या नहीं?
- नहीं होता परंतु नौकरी के बाद ट्रेनिंग का विशेष प्रावधान है।
- 3. आंगनवाड़ी में भर्ती होने के लिए क्या करना होगा?
- सबसे पहले आपको परीक्षा पास करनी होगी उसके बाद ही आपको आंगनबाड़ी में नौकरी का अवसर दिया जाएगा।
- 4. क्या आंगनबाड़ी का प्रावधान हर जगह है?
- भारत के लगभग सभी गांव में आंगनबाड़ी का प्रावधान है।
Website Home ( वेबसाइट की सभी पोस्ट ) – | Click Here |
——————————————— | ————- |
Telegram Channel Link – | Click Here |