एमपी बोर्ड वार्षिक परीक्षा 2022 कक्षा 12 अंग्रेजी पेपर PDF

10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा में किन किन किताबों से पढ़ें?

हां तो दोस्तों बहुत से बच्चों के कमेंट आ रहे थे कि आप यह बता दो की हम कौन सी किताबों को पढ़ करके बोर्ड परीक्षा एग्जाम को दें।क्योंकि समय बहुत कम बचा हुआ है। कोई ऐसी महत्वपूर्ण बुको को बताएं ताकि हम अपना सारा सिलेबस जल्द से जल्द कंप्लीट कर ले।

तो हम आज ऐसे ही टॉपिक पर बात करने वाले हैं,और सभी विद्यार्थियों को बताने वाले हैं, कि आपको किस तरीके से किन किन किताबों को पढ़ना है, ताकि आपका बचे हुए समय में ठीक तरह से सारा सिलेबस कंप्लीट हो जाए। आप सभी को इस पोस्ट को आखिरी तक अवश्य पढ़ना है। इस पोस्ट के सभी बिंदु महत्वपूर्ण होने वाले हैं। क्योंकि आज हम बहुत ही सरल तरीके से आपको इन सभी की जानकारी देने वाले हैं।

विकल्प के लिए फोकस करें थ्योरी पर !

आप सभी को ऑब्जेक्टिव के लिए स्कूल से मिलने वाली पुस्तक का प्रयोग करना है। क्योंकि ऑब्जेक्टिव प्रश्न अब थ्योरी से ही आते हैं, किताब की थ्योरी को अगर आपने ध्यान से पढ़ लिया तब आपके लगभग सभी ऑब्जेक्ट ठीक हो जाएंगे। इस वजह से आप सभी को स्कूल से मिलने वाली बुक को ऑब्जेक्टिव के लिए पढ़ना है। छोटे प्रश्नों की बात की जाए तो वे भी आपके अधिकांशत: प्रश्न थ्योरी से ही सॉल्व हो जाते हैं, बाकी जो बचे प्रश्न उन्हें आप किताब में दिए हुए प्रश्नों को सॉल्व कर ले जिससे आपका छोटे प्रश्न वाला टॉपिक की खत्म हो जाएगा।

युगबोध परीक्षाबोध सबसे सटीक : बोर्ड परीक्षा 2022

इसके बाद बड़े प्रश्नों की बात की जाए तो उसके लिए आपको  युगबोध की सीरीज से पढ़ाई करनी है। क्योंकि युगबोध की सीरीज में बहुत ही सटीक आंसर दिया जाता है। और साथ ही बहुत ही इंपोर्टेंट क्वेश्चन उसमें रहते हैं।
अधिक से अधिक प्रश्न आने की संभावना इससे रहती है।  आपको युगबोध से ही निबंध जैसे टॉपिक भी कवर कर लेने हैं।

मॉडल प्रश्न पत्र :  Board Exams 2022 Annual Paper

आपको मॉडल प्रश्न पेपर से भी बहुत अधिक प्रश्न मिलने की संभावना रहती है। अतः आप सभी को मॉडल पेपर को एक बार अवश्य सॉल्व करना है, और उन्हें ठीक तरह से याद कर लेना है। इससे आपका 50 से 60% पेपर सॉल्व हो जाता है।

इंग्लिश के पेपर में : बोर्ड परीक्षा 2022

अंग्रेजी का पेपर बच्चों को बहुत ही कठिन लगता है, क्योंकि बच्चों ने बहुत ही कम इंग्लिश पढ़ी हुई होती है। इसके लिए आपको छोटे प्रश्नों को किताब से ही हल करना है। और बाकी के पेपर को शिवलाल की  सीरीज से पढ़ाई करनी है। क्योंकि इंग्लिश पेपर के लिए बहुत से लोगों ने शिवलाल की सीरीज को ही चुना है। इस कारण से आप सभी को भी शिवलाल की सीरीज से ही इंग्लिश के पेपर  के लिए पढ़ाई करनी हैं।

इन पुस्तकों से करें पढ़ाई : बोर्ड एग्जाम 2022

अगर आप सभी विद्यार्थी इसी तरह से पढ़ाई करते हैं तब आपकी 80% प्लस आने की संभावना बन जाती है। तो आपको इन्ही कुछ महत्वपूर्ण पुस्तकों से ही पढ़ाई करनी है। ज्यादा चीजों पर ध्यान नहीं देना। इससे पढ़ ले उससे पढ़ ले इससे आपके समय की बर्बादी होगी। और आप ठीक तरह से पढ़ाई नहीं कर पाएंगे।
इसके अलावा अगर आपने स्कूल में नोट्स बनाए हैं तब आप उन्हें भी एक बार अवश्य पढ़ें क्योंकि स्वयं की लिखी चीजें जल्दी याद हो जाती है।

ये थी आज की कुछ महत्वपूर्ण बातें जो आप लोगों के बीच में आज मैंने शेयर की हैं।अगर आपको इसमें जो भी बातें ठीक लगी हो तो  उन्हें एक बार कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। धन्यवाद

Website Home ( वेबसाइट की सभी पोस्ट ) – Click Here
———————————————————-
Telegram Channel Link – Click Here
Join telegram

Leave a Comment