WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

एमपी बोर्ड कक्षा 10 अंग्रेजी अर्धवार्षिक परीक्षा 2023-24

1. कॉपी लिखने की शुरुआत कैसे करें?

              दोस्तों कॉपी में सबसे पहले आपको अपनी प्रवेश पत्र की जानकारी भरनी होती है ,जिसमें आपको पूरी जानकारी शुद्ध, सटीक व ध्यान पूर्वक भरना चाहिए बिल्कुल भी गलत नहीं होना चाहिए | आपको बता दें कि यह जानकारी भरने के बाद आपको एक बार चेक भी कर लेना चाहिए जिसमें सबसे महत्वपूर्ण आपका रोल नंबर और पता आदि चीजें होती हैं |

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

दोस्तों आपको बता दें कि कॉपी को चेक करने वाले को यह जरूरी नहीं कि आप किस प्रश्न से लिखना शुरू करते हैं मगर आप जहां से भी लिखें ,जिस भी प्रश्न से लिखना शुरू करें ,उस उत्तर में प्रश्न का क्रमांक ,किस तरह उस प्रश्न की हेडिंग दें ,सारी चीजों पर ध्यान देना चाहिए |दोस्तों आप किसी भी प्रश्न का उत्तर दें लेकिन उत्तर में लिखने से पहले प्रश्न की जानकारी लिखना है कि प्रश्न कहां से है और उसका क्रमांक क्या है ,किस खंड से है |

2. हमें किस तरह का पेन प्रयोग करना चाहिए?

               दोस्तों सबसे पहली बात पेन  के प्रयोग में निर्देश भी दिए जाते हैं कि आपको किस तरह के पेन परीक्षा में प्रयोग करना है किस तरह का पेन का प्रयोग नहीं कर सकते |आपको परीक्षा में निर्देश को ध्यान में रखकर ही पेन का प्रयोग करना चाहिए अगर आप निर्देश के अनुसार पेन प्रयोग नहीं करते हैं तो आपको एक भी अंक नहीं दिए जाएंगे और आप की कॉपी पेंडिंग में भी जा सकती है | परीक्षा के निर्देश में पेन चाहे नीला अथवा काला  दिया गया हो लेकिन आपको बिल्कुल नए पेन परीक्षा में प्रयोग में नहीं लाना है |,

नई पेन प्रयोग में इसलिए नहीं लाना है क्योंकि ,उस पेन की निब बिल्कुल नई होती है इसीलिए लिखने में बिल्कुल स्पीड नहीं आती और पेन थोड़ा सा फस के भी चल सकता है अर्थात तेज नहीं चलेगा या फिर आपको हैरान भी कर सकता है| दोस्तों आपको थोड़ा सा चला हुआ पेन उपयोग में लेना है या पुराना पेन जो अच्छा चलता हो अगर आपको पेपर के समय से कुछ समय पहले पूरे पेपर को हल करना है तो आपको पुराना पेन ही लेकर जाना चाहिए |

3. अगर शुरुआत के प्रश्न ना बने तब क्या करें?

            दोस्तों यह जरूरी नहीं है कि आपको शुरू से ही पेपर को हल करना है अगर आपको प्रश्न क्रमांक एक अथवा दो अथवा तीन नहीं आते हैं और प्रश्न क्रमांक 4 आता है तो आप प्रश्न क्रमांक 4 से भी शुरू कर सकते हैं | लेकिन ,याद रहे कि जिस प्रश्न का आपको उत्तर लिखना है या लिख रहे हैं उस प्रश्न का क्रमांक लिखना ना भूलें |

दोस्तों सबसे महत्वपूर्ण है कि आप जिस प्रश्न का उत्तर अच्छी तरह से जानते हैं आपको अच्छे से आता है उस प्रश्न को सबसे पहले करना है |दोस्तों अगर आप किसी प्रश्न का उत्तर नहीं जानते तो आप को जबरदस्ती करके गलत नहीं करना है जितना हो सके सही लिखना है |

गलत बिल्कुल भी नहीं लिखना है यदि आप गलत लिखते हैं तो ,आपके अंक काट लिए जाते हैं | आपको याद रहे कि अगर थोड़ा सा भी गलत हो जाता है तो वहां पर गोदना नहीं है कुछ विद्यार्थी बहुत ज्यादा गोद  देते हैं जिस वजह से कॉपी की पूरी शोभा चली जाती है , अससुंदर लगने लगती है चेक करने वाले शिक्षक का अंक देने का भी बिल्कुल मन नहीं करने लगता|

4. अगर आवश्यकता से अधिक प्रश्न हल कर दिए तो क्या होगा ?

           दोस्तों कभी-कभी क्या होता है कि, कुछ विद्यार्थी क्या करते हैं कि निर्देश में पांच प्रश्न हल करने को कहा जाता है | वह गलती करके अगर 7 प्रश्न को सभी प्रश्न हल कर देते हैं ऐसा वह इसलिए करते हैं क्योंकि उनको सातों प्रश्न आ रहे होते हैं | इस तरह से आवश्यकता से ज्यादा प्रश्न हल करने से विद्यार्थियों का समय खराब होता है |

जबकि ,आपको अंक पांच प्रश्नों के ही मिलेंगे दोस्तों सबसे महत्वपूर्ण बात अगर आप पांच प्रश्न की जगह 7 प्रश्न हल करते हैं तो आप की कॉपी पेंडिंग में भी जा सकती है | अर्थात आपको याद रहे कि निर्देश में जितना बोला गया है, जितने प्रश्न को हल करने के लिए दिया गया है ,आपको उसी के अनुसार उत्तर लिखना है अथवा प्रश्नों को हल करना है|

Website Home ( वेबसाइट की सभी पोस्ट ) – Click Here
———————————————————-
Telegram Channel Link – Click Here

MP Board Class 10th All Papers Download – Join Telegram

Join telegram

Leave a Comment