☑️पन्ना जिला
हेलो दोस्तों आज हम बात करने वाले हैं, पन्ना जिले के बारे में। पन्ना जिले में कौन-कौन से पर्यटन स्थल है। पन्ना जिले से संबंधित जानकारी प्राप्त करने के लिए पोस्ट को अंत तक जरूर पढ़ें।
पन्ना जिला मध्य प्रदेश के बुंदेलखंड क्षेत्र में स्थित हैं, जो डायमंड नगरी, हीरो की नगरी, मंदिरों की नगरी एवं महाराजा छत्रसाल की नगरी के नाम से जाना जाता है। पन्ना भारत ही नहीं बल्कि विश्व में हीरो के लिए जाना जाता है। यहां उच्च कोटि के हीरे मिलते हैं। इसके साथ साथ पन्ना अपने गौरवशाली इतिहास, स्थापत्य कला ,सांस्कृतिक कार्यक्रम, पन्ना नेशनल एवं दर्शनीय स्थलों के लिए प्रसिद्ध है।
पन्ना जिला | |
उपनाम | हीरा जिला, आंवला जिला, |
जलप्रपात | ब्रहस्पति कुंड, पांडव फॉल, रने फॉल, |
पार्क | रेप्टाइल पार्क |
उद्यान | पन्ना राष्ट्रीय उद्यान |
नदी | केन नदी |
हीरा खदान | मातगुवा, |
धार्मिक स्थल | जुगल किशोर मंदिर, प्राणनाथ मंदिर, बलदाऊ मंदिर |
अजयगढ़ | सबसे छोटी तहसील |
किला | अजयगढ़ |
भेरोनाथ मंदिर | पन्ना घाटी में स्थित |
खदान | एनएमडीसी |
पर्वत | विंध्याचल |
औद्योगिक केंद्र | पुरेना |
स्कूल | महाराजा छत्रसाल कॉलेज , पॉलीटेक्निक कॉलेज |
☑️ पन्ना जिले के प्रमुख पर्यटक स्थल
1.पांडव झरना व पांडव गुफा
2. गाथा झरना
3. रनेह झरना
4. महामती प्राणनाथ मंदिर
5. बड़ी देवी मंदिर
6. बलदेव मंदिर बल्दाऊ मंदिर
7. जुगल किशोर मंदिर
8. अजय गढ़ का किला
9. पन्ना नेशनल पार्क
10. घड़ियाल अभ्यारण
11. बेनी सागर झील
12. बृहस्पति कुंड
13. हीरे की खदानें
14. रेप्टाइल पार्क
15. केन नदी
16. पन्ना घाटी
17. जंगली भेसो का संरक्षण
ꪜपांडव झरना व पांडव गुफा
यह मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में स्थित है। पांडव झरना पन्ना से 12 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यह पन्ना नेशनल पार्क के अंदर स्थित है। यहां पर लगभग 100 फुट की ऊंचाई से पानी नीचे गिरता है। यह केन की सहायक नदी पर बना हुआ है। यह एक सुंदर पिकनिक का स्थान भी है। झरना के तल में पांडव गुफा स्थित है। इस गुफा में पांडव अज्ञातवास के समय रुके थे।
ꪜगाथा झरना
यह पन्ना जिले में स्थित है। यह पन्ना के पास एन एच 75 राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित है। यहां पर पानी 299 फुट की ऊंचाई से नीचे गिरता है। यह केन नदी पर बना हुआ है
ꪜ रनेह झरना
यह पन्ना जिले में स्थित है। यह केन नदी पर बना हुआ है। यह केन नदी पर घाटी बनाता है ,जो लाल गुलाबी भूरे रंग के ग्रेनाइट पत्थरों से मिलकर बनती है। केन नदी का रनेह झरना रंग बिरंगी चट्टानों से युक्त है ।यह देखने में बहुत अद्भुत नजर आता है।
ꪜ महामती प्राणनाथ मंदिर
यह मंदिर पन्ना जिले में स्थित है। इसे 1692 में बनवाया गया था। यह एक धार्मिक स्थल है, जहां एक शांति एवं स्वच्छ परिवेश मिलता है। यहां की वास्तुकला अद्भुत है। यह पन्ना का प्रसिद्ध मंदिर है। यह मंदिर मुख्य शहर में स्थित है।
ꪜ बड़ी देवी मंदिर
यह महत्वपूर्ण तीर्थ स्थल है। यह पन्ना में स्थित है। यहां पर पद्मावती देवी या बड़ी देवी विद्यमान है। यह किलकिला नदी के पास उत्तर पश्चिमी दिशा में स्थित है
यहां के लोगों का कहना है कि जो पद्मावती अभी भी जीवित थी पन्ना की खुशी एवं समृद्धि की संरक्षिका थी।
ꪜ बलदेव मंदिर बलदाऊ राम मंदिर
यह मंदिर कृष्ण के बड़े भाई बलदाऊ को समर्पित है। यह मंदिर नरेश रूद्र प्रताप द्वारा 1933 में बनाया गया था। यह पूर्व व पश्चिम वास्तुकला का मिश्रण है। ऐसे मंदिर को इंग्लैंड के सेंट पॉल की प्रतिकृति मानते हैं। यह मंदिर पन्ना बाजार के पास स्थित है।
ꪜ जुगल किशोर मंदिर
यह मंदिर पन्ना में स्थित धार्मिक स्थान है। इसका निर्माण पन्ना के चौथे बुंदेला राजा हिंदू पति सिंह ने कराया था। यह श्री कृष्ण भगवान को समर्पित है। यह मुख्य शहर में स्थित है। पन्ना जिले का सबसे प्रसिद्ध धार्मिक स्थल यहीं है।
इस मंदिर में रत्नों से नक्काशी की गई है। इस मंदिर में हमेशा ही भीड़ लगी रहती है।इसे देखने के लिए पर्यटक विदेशों से यहां घूमने आते है।
ꪜ अजयगढ़ का किला
यह पन्ना में स्थित ऐतिहासिक जगह है। खजुराहो से 65 किलोमीटर व पन्ना से 30 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यह किला पहाड़ी की चोटी पर बना हुआ है। यह विंध्य पहाड़ियों से घिरा हुआ है। यहां से केन नदी का अद्भुत नजारा देखने को मिलता है। इसे अमन या शांति का महल भी कहा जाता है।इस महल का निर्माण राजा अमन के द्वारा बनवाया गया था इस किले को अजयपाल के लिए बनवाया गया था।यह किला बहुत ही प्राचीन समय में निर्मित किया गया था।
ꪜ बेनी सागर झील
यह एक प्राकृतिक जगह है जो पन्ना में स्थित है। यहां पर आप प्रकृति के नजारों का आनंद ले सकते हैं। यह एक शानदार जगह है। यहां पर सुबह शाम देखने में प्रकृति का नजारा अद्भुत लगता है। यह झील भी दर्शकों को बेहद पसंद आती है। इस देखने में बेहद खूबसूरत आनंद आता है।
ꪜपन्ना नेशनल पार्क
पन्ना राष्ट्रीय उद्यान मध्य प्रदेश के पन्ना जिले के मडला क्षेत्र में विस्तृत है ।यह 1981 में राष्ट्रीय उद्यान बना। यह पन्ना जिले में 543 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैला हुआ है। यह राष्ट्रीय उद्यान केन नदी के किनारे अवस्थित है।जहां केन घड़ियाल अभ्यारण भी है।जहां घड़ियालो को संरक्षण भी किया गया है। यह राष्ट्रीय उद्यान 1994- 95 में टाइगर प्रोजेक्ट में शामिल किया गया। यहां पांडव जलप्रपात व स्नेह जलप्रपात है। रेप्टाइल पार्क इसी राष्ट्रीय उद्यान में स्थित है। इसमें जंगली भैंसों की संख्या सर्वाधिक है। इसमें बाघ ,तेंदुआ, चीतल ,जंगली सूअर ,नीलगाय ,सांभर आदि वन्य जीव पाए जाते हैं। इसे वर्ष 2016-17 में विश्व प्रसिद्ध वेबसाइट ट्रिप एडवाइजर द्वारा अवार्ड ऑफ एक्सीलेंस प्रदान किया गया है।

ꪜ केन घड़ियाल अभ्यारण्य
केन घड़ियाल अभयारण्य पन्ना जिले में स्थित एक प्रसिद्ध जगह है। केन घड़ियाल अभ्यारण्य को केन वन्यजीव अभ्यारण्य, केन अभयारण्य, केंद्र सेंचुरी, केन घड़ियाल सेंचुरी के नाम से भी जाना जाता है। केन घड़ियाल अभ्यारण्य पन्ना टाइगर रिजर्व का ही एक हिस्सा है। यहां पर आपको घड़ियाल देखने के लिए मिल जाते हैं।और मगरमच्छ देखने के लिए मिल जाते हैं। घड़ियाल का मुंह लंबा होता है। और यह मगरमच्छ से छोटे रहते हैं। यह दोनों ही जानवर केन नदी पर देखने के लिए मिल जाते हैं। केन वन्य जीव अभ्यारण बहुत बड़े क्षेत्र में फैला हुआ है। यहां पर आप मगरमच्छ और घड़ियाल को देखने के अलावा भी अन्य वन्य प्राणी को भी देख सकते हैं। यहां पर आप मोर, चीतल, सियार, नीलगाय इन सभी जानवरों को देख सकते हैं। यहां पर और जानवर रहते हैं, जो यहां पर शाम के समय आपको देखने के लिए मिल जाते हैं। दिन के समय जानवर आराम करते हैं इसलिए वह शाम के समय घूमने निकलते हैं।
ꪜ पन्ना हीरे की खदान
मझगवां की खदान
एनएमडीसी की खदान पन्ना के मझगवां में है। यह देश की इकलौती मैकेनाइज्ड हीरे की खदान है। एनएमडीसी जिले के बाकी हिस्से में संभावित निजी खदान वालों को 8गुणा8 फुट के 700 प्लॉट भी पट्टे पर देती है।इन छोटी खदानों में करीब 6,000 से 7,000 लोग काम करते हैं। अब अपनी ही खदान के बंद होने के कारण एनएमडीसी इन छोटी खदान वालों को पट्टे भी नहीं दे रही है।
ꪜ ब्रहस्पति कुंड
ब्रहस्पतिकुंड पन्ना जिले में मध्यप्रदेश व उत्तर प्रदेश की सीमा पर स्थित है। यह कुंड प्राकृतिक चट्टानों के बीच स्थित है। चट्टानों के बीच दूध जैसा बहता पानी इतने ऊंचे से गिरता है। कि सबका मन मोह लेता है। बरसात के दिनों में यह स्थल बहुत ही चर्चित रहता है। और पर्यटकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है। यह कालिंजर के किले से 35 किलोमीटर और पन्ना से 25 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यहां पर पर्यटकों का जमाव पूरे बरसात भर रहता है। यह कुंड दो हिस्सों में बटा हुआ है।यह बुंदेलखंड का एक प्रख्यात पर्यटक स्थल है।

पन्ना पहुंचने के मार्ग
🌗हवाई मार्ग
खजुराहो एयरपोर्ट से 50 किलोमीटर की दूरी पर पन्ना स्थित है। आप खजुराहो एयरपोर्ट से टैक्सी या बस में आ सकते हैं।
🌗 रेल मार्ग
रेल मार्ग से आने के लिए आपको सतना और खजुराहो रेलवे स्टेशन आना होगा यहां से आप बस या टैक्सी से आ सकते हैं।
🌗 सड़क मार्ग
पन्ना सड़क मार्ग द्वारा भी कई मुख्य शहरों से जुड़ा हुआ है। आप बस या टैक्सी मैं बैठकर भी पन्ना आ सकते हैं। यहां पर रहने के लिए आपको आपके बजट के अनुसार होटल की सुविधा भी उपलब्ध है।
☑️पन्ना जिले के अन्य नाम
आंवला जिला_ मध्यप्रदेश के पन्ना जिले मे आंवला का उत्पादन सर्वाधिक होता है। इसलिए पन्ना जिले को आंवला जिला घोषित किया गया है।और इसे आंवला जिले के नाम से भी जाना जाने लगा है।
⚫️ गेरू जिला
मध्यप्रदेश के पन्ना जिले में गेरू का सर्वाधिक उत्पादन होता है। इसलिए इसे गेरू जिले के नाम से भी जाना जाता है।
⚫️ हीरा नगरी
मध्यप्रदेश के पन्ना जिले में भारत का ही नहीं बल्कि विश्व का सर्वाधिक हीरा उत्खनन किया जाता है। पन्ना अपने उत्पादन के लिए पूरे विश्व में जाना जाता है।
⚫️पन्ना जिले के महत्वपूर्ण तथ्य
➊पन्ना जिले को हीरा नगरी के नाम से भी जाना जाता है।
➋पन्ना राष्ट्रीय उद्यान पन्ना जिले में है।
➌. पन्ना जिला आंवला के उत्पादन में मध्यप्रदेश में प्रथम स्थान पर है।
➍पन्ना जिले का प्राचीन नाम पद्मावतीपुरी है।
➎अजय गढ़ का किला पन्ना जिले में स्थित है।
➏प्रसिद्ध जुगलकिशोर का मंदिर पन्ना में स्थित है।
➐ब्रहस्पति कुंड पन्ना जिले के बृजपुर में स्थित है।
➑ पन्ना नेशनल पार्क में जंगली भेसो का संरक्षण किया जाता है।
➒ पन्ना नेशनल पार्क में रेप्टाइल पार्क भी बनाया गया है।

पन्ना जिला Panna tourist places in hindi panna MP FAQ’s
1. पन्ना जिला मध्यप्रदेश के किस भाग का हिस्सा हैं।
बुंदेलखंड
2. पन्ना छतरपुर की सीमा से कौन सी नदी निकलती है।
केन नदी
3. पन्ना जिले में किस वंश ने शासन किया।
चंदेल वंश
4. पन्ना जिले का सबसे प्रसिद्ध धार्मिक स्थल कौन सा है।
जुगल किशोर मंदिर
5. ब्रहस्पति कुंड पन्ना जिले के किस गांव में स्थित है।
बृजपुर
6. पन्ना जिले के चारो तरफ कोन सा पहाड़ फैला हुआ है।
विंध्याचल पर्वत

Website Home ( वेबसाइट की सभी पोस्ट ) – | Click Here |
——————————————— | ————- |
Telegram Channel Link – | Click Here |