WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Rewa tourist places in hindi Tourist places near Rewa mp

⬇️रीवा जिला

मध्य प्रदेश का एक खूबसूरत सा जिला रीवा जिसके बारे में हम आज जानेंगे। कि रीवा मैं घूमने के लिए कौन कौन से प्लेस हैं। कौन-कौन सी प्रसिद्ध चीजें हैं, कितने मंदिर हैं, इन सभी बातों को मैं आज आपके साथ शेयर करने वाला हूं। ताकि आप रीवा जिले की जानकारी को आसानी से प्राप्त कर सकें।

☛ भारत में सबसे पहले रीवा जिले में ही सफेद शेर को देखा गया था। जिसे राजा मार्तंड सिंह जूदेव ने पाला और उसे बड़ा किया। उसके बाद से ही रीवा जिले को सफेद शेरों की भूमि के नाम से भी जाना जाने लगा था।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
रीवा जिला
बसा हैबिछिया नदी के किनारे
जलप्रपातबहुटी, चचाई, पूरवा, पियावन, बेलोही
हिस्साबघेलखंड
उपनामसफेद शेरो की भूमि
पुराना नामरेवा, भथा
पार्कजैव ऊर्जा पार्क, ईको टूरिज्म पार्क (प्रस्तावित)
सर्वाधिक उत्पादनअलसी, तंबाकू
यूनिवर्सिटीअवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय
नदीबीहड़
भाषाबघेलखंडी
खनिजजिप्सम
किलागोविंदगढ़ महल,
स्थलचिरूला नाथ मंदिर, लक्ष्मणबाग मंदिर
तालाबरानी बाग

↪️ झरनो का शहर रीवा

मध्य प्रदेश का एकमात्र ऐसा जिला है,जहां पर 60 किलोमीटर की दूरी में ही चार जलप्रपात दिखाई देते हैं। जो रीवा जिले की सुंदरता में चार चांद लगाते हैं। बहुत ऊंचाई से गिरने पर यह जलप्रपात बेहद खूबसूरत नजर आते हैं। यहां का नजारा बहुत ही अद्भुत होता है।

↪️ इतिहास

रीवा बघेलखंड का हिस्सा होने के साथ-साथ प्राचीन समय से ही यहां पर बघेलो ने शासन किया था। इसके अलावा प्रतिहार, चंदेल, चालक्यों आदि ने भी यहां शासन किया है। रीवा विंध्य प्रदेश की राजधानी भी रह चुका है।

↪️ मध्य प्रदेश का रीवा शहर

हम आपको रीवा शहर के दर्शनीय स्थल के बारे में जानकारी देंगे जैसा आप जानते हैं कि रीवा मध्य प्रदेश का एक जिला है।जिसमें हम आपको सारे दर्शनीय स्थल के बारे में सही तरीके से जानकारी देंगे। रीवा मध्य प्रदेश का प्रमुख शहर है। यहां पर प्राकृतिक सुंदरता देखने को मिलती हैं। यहां पर झीलों की सुंदरता के साथ-साथ यहां पर सफेद बाघों की भूमि के लिए प्रसिद्ध है।रीवा में बहुत से ऐसे स्थल हैं जो कि अत्यंत सुंदर और दर्शनीय हैं।

👇 रीवा शहर के प्रमुख स्थल

↪️ रानी तालाब

रानी तालाब जो कि अत्यंत प्रसिद्ध और दर्शनीय हैं।इस तालाब में एक बहुत प्राचीन मंदिर है। यहां पर शाम के समय अत्यंत सुंदर दृश्य देखने को मिलता है।यहां पर नवरात्रि के समय बहुत ज्यादा श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रहती है।

↪️ गोविंदगढ़ महल

रीवा में गोविंदगढ़ महल जो अत्यंत प्राचीन है। इसकी सुंदरता देखने लायक है,यहां पर गोविंदगढ़ झील स्थित है।जो कि अति प्राचीन है यहां का दृश्य भी अत्यंत सुंदर दिखाई देता है। जब सफेद बाघ की मृत्यु हुई थी तो उसे इसी गोविंदगढ़ महल में रखा गया था। यहां पर आने जाने के लिए रीवा से बस या टैक्सी के माध्यम से यहां तक पहुंच सकते हैं।

↪️ रीवा का किला

गोविंद गढ़ किले के अलावा यहां पर रीवा का किला जो कि अत्यंत प्राचीन है। और बहुत ही सुंदर है यह रीवा के महाराजा द्वारा बनवाया गया था।जो बीहड़ और बिछिया नदी के तट पर है, यहां पर एक संग्रहालय भी है,जहां पर ऐतिहासिक चीजें रखी जाती हैं। अगर आप रीवा शहर से हो तो यहां पर आकर जरूर देखना चाहिए।

रीवा का किला

↪️ पुरवा जलप्रपात

यहां पर एक पुरवा जलप्रपात है जो कि अत्यंत सुंदर दिखता है। और यह रीवा से 32 किलोमीटर दूर है। यह बहुत सुंदर है यह टोंस नदी पर स्थित है। दूर से देखने पर यह अत्यंत सुंदर दिखता है।

↪️ सैनिक स्कूल

मध्यप्रदेश में सैनिक स्कूल सिर्फ रीवा जिले में ही स्थित है। इस स्कूल में बच्चों को सैनिक बनाकर ही भेजा जाता है। जो भी विद्यार्थी इस स्कूल में एडमिशन ले लेता है, तो उसे शुरुआत से ही अच्छी ट्रेनिंग मिल जाती है।

↪️क्योटी जलप्रपात

यहां पर क्योटी जलप्रपात है, यह भी रीवा का प्रमुख जलप्रपात है। इसकी ऊंचाई सभी जलप्रपात से कहीं ज्यादा है यह जलप्रपात तमसा की सहायक महानदी पर बना है।

क्योटी जलप्रपात

↪️ चिरुला नाथ मंदिर

यहां पर चिरूला नाथ मंदिर है, जो हनुमान जी का है। हनुमान जी अपने भक्तों की मनोकामना पूरी करते हैं। और यहां पर हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रहती हैं।और यहां पर अखंड रामचरित का पाठ श्रद्धालुओं द्वारा किया जाता है।इसके अलावा यहां पर एक बहुत ही सुंदर जलप्रपात है, जो अपनी सुंदरता के लिए बहुत प्रसिद्ध है।जो सेलन नदी पर बना हुआ है। यह झरना बहुत ही विशाल है इसकी ऊंचाई 195 मीटर है।

↪️ चचाई जलप्रपात

यहां पर चचाई जलप्रपात है, यह जलप्रपात मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा जलप्रपात है। यह बीहड़ नदी पर बना हुआ है। आप यहां पर आकर इस झरने का आनंद ले सकते हैं। यह रीवा से 46 किलोमीटर दूर है। इसकी ऊंचाई 430 फीट है। इसे मध्य प्रदेश का नियाग्रा फॉल भी कहा जाता है।देखने में अत्यंत सुंदर लगता है।

↪️ देउर कोठर बौद्ध स्तूप

यहां पर देउर कोठर बौद्ध स्तूप प्रसिद्ध है। यह मौर्य युग में बनाए गए थे। और यह 2000 साल पुराने हैं। यह स्तूप बहुत सुंदर है,यहां पर प्रकृति का नजारा देखा जाता है।

↪️ लक्ष्मण बाग मंदिर

लक्ष्मण बाग मंदिर रीवा का अत्यंत सुंदर मंदिर है।लक्ष्मण बाग मंदिर एक ऐतिहासिक धरोहर है। सरकार की अनदेखी के कारण अखंडित होता जा रहा है। यह बहुत शांत और सुंदर जगह है। यहां पर आप अपना वक्त व्यतीत कर सकते हैं। लक्ष्मण बाग मंदिर रानी तालाब के निकट स्थित है।

↪️ वेंकट भवन

वेंकट भवन का निमार्ण 1907 मे वेंकटरमन द्वारा किया गया था। इसीलिए इसे वेंकट भवन कहते हैं। महल कोठी परिसर में स्थित है। यहां पर पुराने हथियार और पुरानी चित्रकारी देख सकते हैं। यहां पर पुराने कांचो का भी प्रयोग किया गया है। महल के अंदर एक बड़ा फव्वारा और स्विमिंग पूल भी है। रीवा शहर में घूमने के लिए बहुत अच्छी जगह है।
और इसके अलावा यहां पर महामृत्युंजय मंदिर जो कि रीवा किले के अंदर है। खूबसूरती के लिए बहुत प्रसिद्ध है। यहां पर लोगों की भीड़ लगी रहती है, यहां का नजारा देखने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं।

↪️ अल्ट्रा मेगा सोलर पार्क

यह सोलर पार्क एशिया का सबसे बड़ा सोलर पार्क बनने जा रहा है। जो मध्य प्रदेश के रीवा जिले में बन रहा है। जब यह तैयार हो जाएगा तो बिजली की बहुत सारी समस्या को समाप्त कर लिया जाएगा।

↪️ पिया वन घिनौची धाम

रीवा जिले से कुछ ही दूरी पर स्थित पिया वन बहुत ही सुंदर दिखाई देने वाला स्थल माना जा रहा है। पिया वन देखने के लिए लोगों की भीड़ हमेशा लगी रहती है। पिया वन एक प्राकृतिक सौंदर्य का अच्छा उदाहरण है।
घिनौची धाम बहुत गहराई पर स्थित है, यहां से बहता हुआ पानी शिव जी को पूरे वर्ष भिगोता रहता है। यह एक बहुत ही अच्छा पिकनिक प्लेस भी है।

↪️ बहुटी जलप्रपात

यह जलप्रपात रीवा जिले की सुंदरता को दुगना कर देता है। यहां पर लोग दूर-दूर से जलप्रपात को देखने आते हैं। बहुत ही ऊंचाई से गिरता हुआ पानी लोगों के मन को लुभावना बना देता है।

रीवा में पहुंचने के लिए आपको ट्रेन सुविधा और बस या टैक्सी सुविधा आसानी से मिल जाएगी। जो आपको रीवा शहर को घुमाने के लिए अति महत्वपूर्ण है।

महत्वपूर्ण तथ्य

➊ रीवा जिला बिछिया नदी के किनारे बसा हुआ है।

➋ रीवा जिले में सुपारी से खिलौने बनाए जाते हैं।

➌ रीवा जिला रीवा संभाग के अंतर्गत आता है।

➍ रीवा बघेलखंड का एक प्रमुख प्रमुख है।

➎ रीवा में जेपी सीमेंट फैक्ट्री स्थापित की गई है।

➏ रीवा का लिंगानुपात मध्य प्रदेश के लिंगानुपात की बराबर है।

➐ रीवा जिले में श्याम शाह चिकित्सा महाविद्यालय स्थित है।

➑ अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय रीवा जिले के अंतर्गत आता है।

➒ रीवा जिले में बोली जाने वाली भाषा हिंदी,बघेलखंडी है।

➓ मध्य प्रदेश का एकमात्र सैनिक स्कूल रीवा जिले में स्थित है।

Rewa tourist places in hindi FAQ’s

  1. तंबाकू का सर्वाधिक उत्पादन किस जिले में होता है।
    रीवा
  2. रीवा जिले में कौन सा खनिज पदार्थ पाया जाता है।
    जिप्सम (हरसोठ)
  3. रीवा जिले का प्रमुख पुरातात्विक स्थल कौन सा है।
    त्योथर
  4. रीवा जिले में आकाशवाणी केंद्र की स्थापना किस वर्ष की गई थी।
    2 अक्टूबर 1977
  5. रीवा जिले में सबसे प्रसिद्ध मेला कौन सा लगता है।
    महाम्रतुंजय
  6. रीवा जिले में कौन सा पार्क बनाया गया है।
    जैव ऊर्जा पार्क
  7. एशिया का सबसे बड़ा तालाब कहां पर स्थित है।
    रीवा
Website Home ( वेबसाइट की सभी पोस्ट ) – Click Here
———————————————————-
Telegram Channel Link – Click Here
Join telegram

Leave a Comment