एमपी बोर्ड कक्षा 5वीं , 8वीं बोर्ड परीक्षा को लेकर बहुत बड़ा आदेश

मध्य प्रदेश पांचवी और आठवीं बोर्ड परीक्षा की संपूर्ण जानकारी, एमपी बोर्ड कक्षा 5वीं , 8वीं बोर्ड परीक्षा, Big order regarding MP Board class 5th, 8th board exam, (All Queries Covered)

इस वर्ष से अब 10वीं और 12वीं के जैसे ही पांचवी और आठवीं की बोर्ड परीक्षा होने वाली है। जिसकी संपूर्ण जानकारी आज हमें इस पोस्ट में बताने वाले हैं। तो विद्यार्थी इस पोस्ट को अंत तक जरूर पढ़ें। ताकि वह इस पोस्ट को समझ कर अपने छोटे भाई बहनों को इस बात से अवगत करा सकें। और उसी तरीके से उनकी तैयारी को करवा सकें। यह प्रक्रिया बहुत लंबे समय के बाद मध्यप्रदेश में प्रारंभ हुई है। 13 वर्षों के बाद इसे पुनः प्रारंभ किया गया है।

कई वर्षो के बाद फिर से होगी बोर्ड परीक्षा।

मध्यप्रदेश में यह प्रक्रिया 13 वर्षों बाद फिर से मध्य प्रदेश शिक्षा मंडल ने शुरू कर दी है। इस बार से पांचवी और आठवीं की बोर्ड परीक्षा कराई जाएगी। 10वीं और 12वीं की तरह ही इनका पेपर भी जिला स्तर पर तैयार होगा। और इनकी कॉपियां चेक होने के लिए दूसरे स्कूलों में जाएगी। और अब फिर से रिजल्ट तैयार होगा और बच्चे भी फेल होंगे। परंतु उन्हें पास होने के लिए दोबारा मौका दिया जाएगा। ताकि बच्चे फेल होने पर निराश ना हो सके। इस कारण से जो बच्चे फेल हो जाएंगे उन्हें दोबारा पेपर कराया जाएगा।

परीक्षा शुल्क बच्चों से नहीं वसूला जाएगा।

एक बात स्पष्ट करने कर दू कि पहले की तरह अब बच्चों से परीक्षा शुल्क नहीं लिया जाएगा। इसका भुगतान शिक्षा मंडल के द्वारा किया जाएगा। चाहे वह बच्चा प्राइवेट स्कूल का हो। या फिर सरकारी स्कूल का परीक्षा शुल्क को लेकर शिक्षा मंडल ने स्पष्ट कर दिया है, कि किसी भी बच्चे से परीक्षा शुल्क नहीं लिया जाएगा। अगर किसी के द्वारा भी परीक्षा शुल्क वसूला जाता है, तो उस पर शिक्षा मंडल के द्वारा कानूनी प्रक्रिया की जाएगी। और वह दंड का अपराधी भी होगा।

यह प्रक्रिया कब से प्रारंभ होगी

मैं बता दूं कि बहुत से बच्चों के मन में यह प्रश्न आ रहा है, कि यह परीक्षा इसी वर्ष से प्रारंभ होगी। या अगले वर्ष से तो उन बच्चों को बता देता हूं, कि यह परीक्षा इसी वर्ष इसी सत्र में प्रारंभ होने वाली हैं। अतः विद्यार्थी अब लापरवाही ना करते हुए अपने पढ़ाई को जारी कर दें। ताकि आप फैल ना होकर अपने समय को बर्बाद होने से बचा ले।

इस तरह होगी परीक्षा

मध्य प्रदेश राज्य ओपन के द्वारा पेपर को तैयार किया जाएगा।
फिर पेपर को शिक्षा मंडल ऑफिस में भेजा जाएगा। वहां से इस पेपर को स्कूलों में लाया जाएगा।
स्कूलों से छात्रों में पेपर का वितरण किया जाएगा।
पेपर होने के बाद कॉपियों को जिलों के अलग-अलग स्कूलों में चेक करने के लिए भेजा जाएगा।
फिर उसके बाद एक साथ रिजल्ट को जारी किया जाएगा। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्रों को कॉपी भी चेक करने का और अंको को सुधारने का मौका दिया जाएगा।
रिजल्ट ऑनलाइन जारी किया जाएगा। ताकि सभी बच्चे घर पर अपने रिजल्ट को देख सकें।
जिस भी विद्यार्थी को यह लगता है की मेरे और अच्छे अंक आ सकते है तो वह अपनी कॉपी को मंगवा सकता है, इसके लिए शिक्षा मंडल ने कॉपी मंगवाने का प्रावधान भी किया है।

आईटी प्रावधान पर करवाया जाएगा पेपर

आईटी प्रावधान से तात्पर्य पेपर को ऑनलाइन बनाया जाएगा। और रिजल्ट को भी ऑनलाइन तरीके से ही तैयार किया जाएगा। इसके लिए शिक्षा मंडल ने सभी तैयारियां लगभग पूर्ण कर ली हैं।।

अब इस कार्य को बच्चे ठीक तरह से हल करें और समझे बच्चों के पेरेंट्स को इस बात को ध्यान में रखना होगा कि इस वर्ष से बच्चों की परीक्षा बोर्ड से होने वाली है। अतः वे उनकी पढ़ाई पर विशेष ध्यान देने लगे ताकि बच्चों का भविष्य खराब ना हो। और उनकी तैयारी को बेहतर तरीके से करवा सकें।

कितने छात्र इस परीक्षा में शामिल होने वाले हैं।

मध्य प्रदेश के सभी स्कूलों में यह प्रक्रिया प्रारंभ होगी। जिसमें सभी स्कूलों के बच्चों को देखा जाए तो लगभग 29 लाख विद्यार्थी इस परीक्षा में शामिल होने वाले हैं।इस वर्ष 29 लाख छात्र-छात्रा कक्षा पांचवी और आठवीं में पढ़ रहे हैं।
इसमें से आठवीं कक्षा में 15 लाख शामिल होंगे तो वही पांचवी कक्षा में 14 लाख विद्यार्थी इस परीक्षा को देने वाले हैं।

सभी परीक्षाओं के अंक जोड़े जाएंगे।

वार्षिक परीक्षा के अंको के अलावा त्रैमासिक परीक्षा और अर्धवार्षिक परीक्षा सभी के अंको को जोड़ करके फाइनल रिजल्ट को तैयार किया जाएगा। जिसमे से 20% अंक त्रैमासिक वार्षिक परीक्षा से और 20% अंक अर्धवार्षिक परीक्षा से बाकी के 60% अंक वार्षिक परीक्षा के जोड़े जाएंगे। इस तरह से आपका संपूर्ण रिजल्ट तैयार किया जाएगा।

इस बात को आप भली-भांति समझ रहे होंगे। कि बोर्ड का पेपर किस तरह से आता है। और हमें किस तरह से अपनी पढ़ाई को करना है।

अभी तक सरकार के द्वारा जितनी भी जानकारी बताई गई हैं, वह मैंने आपके सामने स्पष्ट की है। आगे जो भी बदलाव या कोई नई जानकारी उपलब्ध होती है। तो उसे भी हम तत्काल आपके सामने स्पष्ट करेंगे इससे आपको जायदा परेशान नहीं होना पड़ेगा।
धन्यवाद

Join telegram

Leave a Comment