दोस्तों आज हम यहां पर बात करेंगे बागेश्वर धाम सरकार की,
बागेश्वर धाम कहां है? बागेश्वर धाम जाने का रास्ता, बागेश्वर धाम की कथा, बागेश्वर धाम महाराज, बागेश्वर धाम Contact नंबर, इन सभी पॉइंट बिंदुओं पर हम यहां पर इस पोस्ट में चर्चा करेंगे।
बागेश्वर धाम | |
स्थान | गड़ा गंज |
मंदिर | हनुमान मंदिर बालाजी महाराज |
पंडित जी | श्री धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी |
विख्यात | विश्व विख्यात |
रहने खाने की व्यवस्था | निशुल्क |
मुख्य कार्य | अर्जी लगना |
यहां तक आने के लिए व्यवस्था | हवाई जहाज, ट्रेन, बस, टैक्सी सभी |
हर वर्ष गरीब कन्याओं के विवाह | निशुल्क |
पार्किंग व्यवस्था | है |
Table of Contents
बागेश्वर धाम की महिमा
बागेश्वर धाम सरकार यहां पर कई सारे धार्मिक स्थल है | शादी विवाह भी यहां पर महाराज जी बच्चियों का कन्यादान करते हैं और हर वर्ष यहां पर बच्चियों का सम्मेलन में शादी और कन्यादान करते हैं।
बागेश्वर धाम में बहुत सारे मंदिर भी उपस्थित है जहां पर आप कई सारे स्थलों पर घूम सकते हैं। यहां पर बहुत सारे पेड़ पौधे से लेकर बहुत सारा मैदान है, पार्किंग की सुविधा यहां पर उपलब्ध है। बागेश्वर धाम सरकार में आप आएंगे तो यहां पर देखेंगे की बहुत साफ स्वक्षता भी यहां पर दिखाई देती है |
बागेश्वर धाम पर आने वाले हर श्रद्धालु की इच्छा पूर्ण होती है और ऐसा कहते हैं कि महाराज जी श्रद्धालुओं की मन की इच्छा जान लेते हैं और समस्याओं को भी पहले से ही जान लेते हैं। यही बागेश्वर धाम की महिमा है। यहां पर आने वाले श्रद्धालुओं का भला निश्चित है।
बागेश्वर धाम कहाँ है?
दोस्तों मध्य प्रदेश जो भारत का दिल है, मध्य प्रदेश के एक छोटे से शहर छतरपुर जो बुंदेलखंड का प्रमुख केंद्र है। छतरपुर से आपको पन्ना की तरफ जाने पर लगभग 20 किलोमीटर की दूरी पर छतरपुर पन्ना हाइवे पर एक छोटा सा शहर गड़ागंज स्थान है |
इसी गढ़ा में विश्व प्रसिद्ध बागेश्वर धाम तीर्थ स्थल स्थित है | बागेश्वर धाम पर पहुंचने के लिए आपको गढ़ा बस स्टैंड पर उतरना होगा | गढ़ा बस स्टैंड पर आने पर आपको यहाँ पर बहुत सारी ऑटो टैक्सी मिलेंगी, उन्हीं टैक्सी पर आप बागेश्वर धाम सरकार के श्रीकमल चरणों में आ जाएंगे | यदि आप खुद का वाहन लेकर आना चाहते हैं तो आप यहाँ पर अपने वाहन से भी आ सकते हैं | यहाँ पर पार्किंग की सुविधा भी मौजूद है |
बागेश्वर धाम जाने का रास्ता
आप इस स्थल पर खजुराहो जो एयरपोर्ट है, उससे आ सकते हैं। हवाई जहाज की सहायता से ट्रेन से भी आप आ सकते हैं।

अगर आप किसी ऐसे स्थल से आ रहे हैं जहां से आप के लिए ट्रेन की सुविधा है तो आप ट्रेन से भी आ सकते हैं। पास में ही खजुराहो रेलवे स्टेशन है। वहां से आप लगभग 20 से 25 किलोमीटर बस से चलकर के बस से जा करके आप बागेश्वर धाम स्थान पर पहुंच सकते |
बागेश्वर धाम में ठहरने की व्यवस्था
बागेश्वर धाम में बहुत सारी दुकानें और ढाबे मिलेंगे जहाँ पर आप बड़ी आसानी से और बड़े ही आराम से रात गुजार सकते हैं | बागेश्वर धाम सरकार में शाम और सुबह खाना भी प्रसाद के रूप में मिलता है | यदि आप किसी आलीशान जगह पर रहने के आदि हैं तो आप 5 स्टार होटल में भी रह सकते हैं | होटल में रहने के लिए आपको विश्व प्रसिद्ध स्थल ” खजुराहो ” आना होगा | खजुराहो, बागेश्वर धाम सरकार से लगभग 25 किमी की दूरी पर स्थित है | खजुराहो में भी आप विश्व विख्यात खजुराहो के मंदिरों की शिल्पकला का अद्भुत दृश्य देख सकते हैं |
बागेश्वर धाम एक आस्था का केंद्र
आज के युग में बागेश्वर धाम एक आस्था का केंद्र बना हुआ है। यहां पर प्रतिदिन लोगों की संख्या बढ़ती जा रही है। बागेश्वर धाम की कृपा से श्रद्धालु अधिक संख्या में जाकर के इस पावन धरती को और भी पवित्र बनाते जा रहे हैं। यहां पर पहुंचने के लिए आपको कुछ नियमों का पालन करना होता है। आज हम ऐसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर बात करेंगे, जो बागेश्वर धाम से जुड़े हुए हैं। बागेश्वर धाम की लगभग आपको सारी बातों से अवगत करा दिया जाएगा। ताकि आप कहीं पर भी ना भटके। और आपको बागेश्वर धाम से संबंधित सटीक जानकारी प्राप्त हो सके।
कुछ महत्वपूर्ण बिंदु जिनसे आपको बागेश्वर धाम जाने में और वहां की महिमा समझने में आसानी होगी।
- 🌗बागेश्वर धाम वाले महाराज की पत्नी का क्या नाम है?
- 🌗 बागेश्वर धाम वाले महाराज के माता पिता का क्या नाम है?
- 🌗 बागेश्वर धाम महाराज का बचपन कैसे बीता?
- 🌗 बागेश्वर धाम महाराज के जीजाजी कौन हैं?
- 🌗 बागेश्वर धाम महाराज के भाई कौन हैं?
- 🌗 बागेश्वर धाम महाराज के पास कितनी कारें हैं?
- 🌗 बागेश्वर धाम पर कार कहाँ पार्क करें?
- 🌗 बागेश्वर धाम पर कितनी भीड़ होती है?
- 🌗 बागेश्वर धाम पर ढ़ाबा मिलेगा या नहीं?
- 🌗 बागेश्वर धाम का टोकन पैसे देकर खरीदा जा सकता है क्या?
- 🌗 बागेश्वर धाम प्लेन से कैसे जाएं?
- 🌗 बागेश्वर धाम के गुरु जी का नाम क्या है?
- 🌗 अर्जी के बाद इन चीजों का करें त्याग
- बागेश्वर धाम की महिमा : घर बैठे अर्जी कैसे लगाएं? टोकन कब मिलेगा?
1.बागेश्वर धाम वाले महाराज की पत्नी का क्या नाम है?
बहुत से लोगों के सवाल उठ रहे हैं,कि बागेश्वर धाम महाराज की पत्नी का नाम क्या है, उनकी शादी हो रही है, या नहीं हुई है, वह शादी करेंगे या नहीं करेंगे? इन सभी बातों से मैं आपको अवगत करा देता हूं। अभी तक बागेश्वर धाम महाराज श्री धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी जिनकी अभी तक शादी नहीं हुई है। और उन्होंने यह बात अपने मुखारविंद से कही है। उन्होंने कहा है कि मैं शादी बालाजी हनुमान जी के आदेश के अनुसार और अपने माता-पिता की मर्जी से ही करूंगा। अतः आप सभी इस बात से स्पष्ट हो गए होंगे कि अभी तक बागेश्वर धाम महाराज की शादी नहीं हुई है। और ना ही कहीं पर भी उनकी शादी तय हुई है।
2.बागेश्वर धाम महाराज का बचपन कैसे बीता?
अब बात करते हैं, उनके बचपन की कि किस तरह से उन्होंने संघर्ष करके आज यह मुकाम हासिल किया है। बागेश्वर धाम महाराज का बचपन अत्यंत गरीबी में बीता है। उनके पास रहने के लिए ना तो छत थी। खाने के लिए भोजन नहीं था। उनका बचपन बहुत ही कठिनाइयों के साथ गुजरा है। उन्होंने बचपन से ही बहुत अधिक संघर्ष किया है, और बचपन से ही बालाजी की शरण में रहते रहते उन्हें सिद्धि प्राप्त हुई है। और आज बालाजी की कृपा से इस धरती पर पूजनीय हो गए हैं। बचपन में इतना संघर्ष शायद ही किसी पुरुष ने किया हो। उनके बचपन को इतिहास के पन्नों में जोड़ा जाएगा। वे बचपन में अपने परिवार का सारा खर्चे चलाया करते थे। वे छोटे-मोटे हवन पूजन करके अपने दुखों को दूर करने का प्रयत्न किया करते थे।
3.बागेश्वर धाम पर कार कहाँ पार्क करें?
बागेश्वर धाम में वैसे तो श्री बालाजी हनुमान की कृपा से बहुत विशाल मैदान हो गया है। फिर भी बहुत से लोगों के मन में यह प्रश्न रहता है, कि वहां जाने के बाद हम अपना वाहन कहां पर पार्क करें। ताकि हमारे वाहन को किसी भी तरह का नुकसान ना हो, तो हम आपको इसके लिए बता दें कि बागेश्वर धाम में पार्किंग की पर्याप्त सुविधा उपलब्ध है। यहां पर ना तो पार्किंग की कोई भी फीस लगती है, और ना ही आपके वाहन की चोरी होती है। बागेश्वर धाम में आपको किसी भी तरह की असुविधा नहीं मिलती है। यहां पर बहुत अधिक संख्या में लोग पहुंचने के बाद भी यहां पर किसी भी तरह की घटना नहीं होती है। जिससे कि आपको ऐसा लगे कि यहां आने से अच्छा नहीं होता है। अभी तक बागेश्वर धाम में किसी भी तरह की वाहन को लेकर के कोई भी शिकायत नहीं आई है। बागेश्वर धाम में आप अपने वाहन को कहीं पर भी पार्क कर सकते हैं।
4. बागेश्वर धाम पर कितनी भीड़ होती है?
बागेश्वर धाम की महिमा को देखते हुए यहां की भीड़ का अंदाजा लगाना बहुत ही मुश्किल है। क्योंकि यहां पर श्रद्धालु प्रतिदिन ही बढ़ते जा रहे हैं, यहां पर हमेशा ही भक्तों की भीड़ लगी रहती है। चाहे वह दिन हो चाहे रात हो आप जब भी जाएंगे आपको वहां पर बहुत अधिक संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ मिलेगी। फिर भी मैं आपको कुछ मोटे अंदाजे के रूप में बता देता हूं। कि यहां पर प्रतिदिन श्रद्धालुओं की संख्या किस तरह से आती है। सोमवार से रविवार तक देखा जाए तो लोगों की संख्या 50लाख से भी अधिक हो जाती है। जिसमें से सबसे ज्यादा लोग मंगलवार को 20 लाख से 25 लाख तक लोग यहां पर दर्शन करने के लिए आते हैं। और बाकी के दिनों में श्रद्धालुओं की थोड़ी सी संख्या कम रहती है। परंतु यहां पर भीड़ हमेशा बनी ही रहती है। अगर आपको बागेश्वर धाम महाराज जी के और बालाजी सरकार के दर्शन करने हैं, तो आप यहां पर आकर के उनकी महिमा के दर्शन कर सकते हैं।
5.बागेश्वर धाम पर ढ़ाबा मिलेगा या नहीं?
दूर-दूर से आने वाले श्रद्धालुओं को कई तरह की सुविधाओं की आवश्यकता होती है। जैसे वहा रुकने की व्यवस्था ,खाने की व्यवस्था इत्यादि।
मैं ऐसे सभी श्रद्धालुओं को अवगत करा देता हूं, कि बागेश्वर धाम पर वर्तमान समय में काफी विकास हो गया है। पहले तो यहां पर ज्यादा कुछ भी नहीं था। परंतु अब आपको यहां पर ठहरने की सुविधा और साथ ही खाने की सुविधा बहुत कम दामों में मिल जाती है। अगर आपको बागेश्वर धाम के आसपास रुकना है, तो आपको वहां पर पर्याप्त व्यवस्था मिल जाएगी। वैसे तो बागेश्वर धाम में निशुल्क भोजन की व्यवस्था और ठहरने की व्यवस्था है। परंतु श्रद्धालुओं की भीड़ को देखकर कभी-कभी धर्मशालाओं की थोड़ी सी कमी देखी जा सकती है। जिसके चलते लोगों को अपना आशियाना दूसरी जगह देखना पड़ता है। अगर आप किसी अच्छे ढाबे में जाना चाहते हैं। तो आपको वहां से 20 से 25 किलोमीटर की दूरी तय करनी होगी। क्योंकि वहां पर आपको उच्च कोटि के होटल या ढाबा नहीं मिल पाएंगे। श्रद्धालुओं को जहां पर भी उचित सुविधा मिले वहां पर जा सकता है।
6.बागेश्वर धाम का टोकन पैसे देकर खरीदा जा सकता है क्या?
बागेश्वर धाम में श्रद्धालु अपनी समस्याओं को लेकर जाते हैं। उसके लिए पहले उनको टोकन की आवश्यकता पड़ती हैं। अब श्रद्धालु असमंजस की स्थिति में हो जाता है, कि हम टोकन को कैसे और कहां से प्राप्त करें।
पहले मैं आपको टोकन का अर्थ बता देता हूं। टोकन का मतलब यह होता है, कि जो भी श्रद्धालु बागेश्वर धाम महाराज से भेंट करना चाहता है। और अपनी समस्या बताना चाहता है। उसके लिए आपको एक पर्चा बनवाना होता है जिसमें आपका नाम पता और तारीख बता दी जाती है, उस दिन आप आकर महाराज जी से भेंट कर सकते हैं।
अब इसे कैसे और कहां से प्राप्त करें। इस सवाल का जवाब मैं आपको बता देता हूं, कि आपको टोकन बागेश्वर धाम से ही प्राप्त होगा। ना कि अन्य किसी और जगह से अगर आपको टोकन लेना है, तो बागेश्वर धाम से ही प्राप्त होगा और हां इसे प्राप्त करने के लिए आपको कोई भी पैसा नहीं देना होता है। बहुत से लोग आपसे पैसा मांग करके टोकन देने की बात भी करते होंगे। परंतु आपको इस बात को याद रखना है, कि बागेश्वर धाम में किसी भी चीज का शुल्क नहीं लगता है। आपको हर सुविधा निशुल्क उपलब्ध कराई जाती है।
7.बागेश्वर धाम प्लेन से कैसे जाएं?
बागेश्वर धाम की महिमा पूरे विश्व में फैल चुकी है। ऐसे में बहुत से श्रद्धालु विदेशों से आने लगे हैं। और देश के कोने-कोने से लोग यहां पर आ रहे हैं।अब इन्हे बागेश्वर धाम आने के लिए प्लेन की आवश्यकता अवश्य पड़ेगी।तो मैं ऐसे लोगों को बता देता हूं, कि बागेश्वर धाम से कुछ ही दूरी पर खजुराहो हवाई अड्डा बना हुआ है। वहां पर आकर के श्रद्धालु बागेश्वर धाम की दूरी तय कर सकते हैं। वहां से आने पर श्रद्धालुओं को आसानी से बागेश्वर धाम तक जाया जा सकता है। कहीं से भी कोई भी श्रद्धालु अगर प्लेन से आना चाहता है। तो उसे खजुराहो हवाई अड्डा आकर के बागेश्वर धाम के दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त कर सकता है। इसके अलावा ट्रेन से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए बहुत ही आसानी से बागेश्वर धाम पहुंचा जा सकता है। क्योंकि वहां पर ट्रेनों की पर्याप्त सुविधा उपलब्ध है। आप बागेश्वर धाम की कुछ ही दूरी पर रेलवे स्टेशन के पास उतर कर के वहां से पैदल यात्रा करते हुए बागेश्वर धाम पहुंच सकते हैं।
8.अर्जी के बाद इन चीजों का करें त्याग
अगर आप बागेश्वर धाम से जुड़ना चाहते हैं, तो आपको कुछ चीजों का ध्यान करना आवश्यक होता है। जिस श्रद्धालुओं को अपनी समस्याओं से छुटकारा पाना है, तो वह कुछ चीजों का त्याग करके अपनी समस्याओं से छुटकारा पा सकता है। और बालाजी महाराज की कृपा प्राप्त कर सकता है। जिस भी श्रद्धालु की अर्जी लग जाती है उसे लहसुन, प्याज छोड़ना होता है। मांस , मदिरा आदि चीजों का त्याग करना होता है। और बालाजी हनुमान की सेवा करनी होती है। तभी वह व्यक्ति बागेश्वर धाम महाराज से और बालाजी हनुमानजी से जुड़ सकता है। अर्जी से तात्पर्य यह होता है, कि बागेश्वर धाम महाराज से आपकी भेंट हो गई है। और उन्होंने आपकी समस्या का उपाय बता दिया है। अगर आप उनके बताए गए मार्ग पर चलते हैं,तब आपको अपनी समस्याओं से छुटकारा मिल जाएगा।
9.बागेश्वर धाम वाले महाराज के माता पिता का क्या नाम है?
बागेश्वर धाम महाराज का सारा परिवार गड़ागंज गांव में ही निवासरत है। उनके परिवार में माता पिता और उनका एक छोटा भाई साथ रहता है। वे सभी बागेश्वर धाम की सेवा करते हैं। उनके माता-पिता बहुत ही गरीब हुआ करते थे। बागेश्वर धाम महाराज बचपन में अपने माता पिता के साथ ही रहे हैं। फिर धीमे-धीमे उन्होंने अपने घर का त्याग कर दिया। और बालाजी महाराज की शरण में चले गए उनके माता-पिता वहीं पर अपने निज निवास पर ही रहते हैं। और उनका छोटा भाई अब उनकी ही सेवा में लगा रहता है।
10.बागेश्वर धाम महाराज के भाई कौन हैं?
बागेश्वर धाम महाराज श्री धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी के छोटे भाई हमेशा उनके साथ रहते हैं, उनकी सेवा करते हैं जैसे श्री राम की सेवा लक्ष्मण किया करते थे। उसी तरह धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी के छोटे भाई भी हमेशा उनकी सेवा करते हैं। लोगों के मन में यह प्रश्न उत्पन्न होता है, कि उनके छोटे भाई का क्या नाम है, और वह क्या करते हैं। तो मै उनके छोटे भाई के बारे में जानकारी बता देता हूं, कि उनका क्या नाम है, और वे किस तरह से अपने जीवन को व्यतीत कर रहे हैं। बागेश्वर धाम महाराज के छोटे भाई का नाम श्री सालिग्राम गर्ग जी महाराज है। जो निज निवास गड़ागंज में ही रहते हैं। और उन्हें भी काफी हद तक श्री बालाजी महाराज की कृपा प्राप्त है। वे भी बालाजी की सेवा और श्री बागेश्वर धाम महाराज की सेवा में निरंतर लगे रहते हैं।
11.बागेश्वर धाम महाराज के पास कितनी कारें हैं?
बागेश्वर धाम महाराज के पास क्या-क्या संपत्ति है, यह लोगों के मन में हमेशा से ही प्रश्न उठता रहता है। आज मैं आपको स्पष्ट करा देता हूं। बागेश्वर धाम महाराज के पास खुद की कोई भी निजी संपत्ति नहीं है। जो भी है वह सब बालाजी सरकार मंदिर के पास है, और वे ना ही किसी भी तरह का कोई भी पैसा नहीं लेते हैं। बे अपना स्वयं का खर्च कथा पुराण करके ही चला लेते हैं। बागेश्वर धाम महाराज के पास काफी कार हैं। उन्हें आने जाने के लिए कारों की आवश्यकता पड़ती है।
12.बागेश्वर धाम के गुरु जी का नाम क्या है?
अब बात करते हैं, बागेश्वर धाम में जो गुरु जी विराजमान हैं उनका रियल नाम क्या है, बहुत से लोग आज भी उनका नाम नहीं जानते हैं। सभी लोग बागेश्वर धाम महाराज के नाम से ही जानते हैं, परंतु उनका रियल नाम कुछ और है।
मैं आपको उनके रियल नाम के बारे में बता देता हूं। उनका पूरा नाम श्री धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी महाराज है। यह नाम आज विश्व के कोने कोने में विख्यात है, इस नाम की चर्चा हर जगह हो रही है।
13.बागेश्वर धाम महाराज के जीजाजी कौन हैं?
बागेश्वर धाम महाराज की एक बहन भी है,उनके बारे में लोग ज्यादा तो नहीं जानते हैं। सिर्फ इतना ही पता है उनकी एक बहन भी है। इनका विवाह बहुत पहले ही हो गया था। यह बता पाना अभी भी मुश्किल है, कि उनकी बहन का क्या नाम है, और उनके जीजा जी का क्या नाम है। क्योंकि अभी तक इस बात का कहीं भी जिक्र नहीं किया गया है। उन्होंने और ना उनके परिवार वालों ने इस बारे में चर्चा की है।
मेरे द्वारा इतनी ही जानकारी अर्जित की गई है। श्री बागेश्वर धाम महाराज के बारे में जितना भी कहा जाए उतना कम है। मैंने उनके बारे में बहुत कम शब्द ही कह पाए हैं। उनकी महिमा का व्याख्यान कर पाना बहुत ही मुश्किल है। फिर भी मैंने आपके लिए जो महत्वपूर्ण जानकारी थी उसको सही और सटीक तरीके से बताया है।
जय श्री बागेश्वर धाम महाराज
बहुत खूब, धन्यवाद आपका थैंक यू