Table of Contents
बागेश्वर धाम सरकार प्रमुख धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री जी -: जीवनी
दोस्तों आज हम बागेश्वर धाम प्रमुख महाराज जी के जीवन के बारे में सबकुछ, महाराज जी के वचनों के द्वारा ही जानेंगे |
महाराज धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री जी के वचन :- बागेश्वर धाम
ये बागेश्वर धाम आश्रम बहुत पुराना है | हमारे पिता जी के पिता जी यानि हमारे दादा जी थे, वो भी यहीं बैठते थे | उनके पूर्व में एक और संत हुए ये तीन पीढ़ी से बागेश्वर बालाजी का दरबार चल रहा है | यहाँ देश विदेश के आदमी सभी लोग यहाँ आते है, और अपनी अर्जी लगाते हैं | बालाजी उन सब पर कृपा करते हैं | वंशानुगत यहाँ कृपा चली आ रही है |
- बागेश्वर धाम की महिमा : घर बैठे अर्जी कैसे लगाएं? टोकन कब मिलेगा?
बागेश्वर बालाजी महाराज ने हमें दूसरी पीढ़ी में कृपा पात्र बनाया | 9 वर्ष की आयु से बालाजी के सानिध्य में उनके चरण में रहकर बालाजी महाराज की सेवा की | बालाजी ने जो कुछ मार्गदर्शन दिखाया, गुरूजी ने जैसा मुझे मार्गदर्शन दिखाया जो जो बताया उसी नियम का किया पालन किया उनके चरणों की दया से आज उनकी जो कृपा हैं , संपूर्ण भारत के लोग यहाँ आते हैं और मनो कामना की अर्जी लगते हैं | बागेश्वर बालाजी महाराज सब पर कृपा करते हैं |
महाराज धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री जी की भोजन मांगने की स्थिति : बागेश्वर धाम
महाराज जी के वचन :-
हम एक पंडित हैं | भिक्षा मांगकर कर अपने परिवार का पालन पोषण करते थे | पहले भी मांगकर खाया आज भी मांगकर खाना है | हमारी प्रारंभ में बहुत विचित्र स्थितियाँ आई पिता जी कुछ नहीं करते थे | घर पर ही रहते थे | दो भाईयों में से एक बहिन, घर में सबसे बड़े हम थे | तो गाँव में भिक्षा मांगकर परिवार चलाते थे | सत्यनारायण की कथा वाचन कर , अमावस्या को पोथी बांचकर, परिवार चलाते थे | बागेश्वर धाम पर दादा जी रहते थे | यहाँ की कोई भी आने वाली चढ़ोत्तरी हर निजी जीवन में उपयोग नहीं किया जाता है | इसलिए इस धाम की बड़ी महिमा है | जब तो देश विदेश के लोग यहाँ आतें है | इसलिए बालाजी सभी लोगों पर कृपा करते हैं | कोई भी यहाँ से खाली नहीं जाता है | उनकी चरणों की दया से सब कुछ चलता है | बहुत भाव में जीवन जुड़ा जब राम दया हुईं, बागेश्वर बालाजी की दया हुईं इसलिए भगवद् कृपा से भोजन पानी चल रहा है | जीवन भर उनकी सेवा करना है | जब तक राम भक्ति नही, जीवन में नर मानव के तन में सबकुछ का अभाव है | और जिस दिन राम भक्ति आ गई प्रभु का प्रभाव हो गया 🙏🙏🙏🙏
महाराज धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री जी की शिक्षा : बागेश्वर धाम
महाराज धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री जी के वचन :-
शिक्षा दीक्षा दादाजी के चरणों से शुरू हुई थी | यहाँ बागेश्वर धाम पर अधिक रहे | स्कूल भी जाते रहे, महीना दो चार महीना | सेवा ज्यादा करनी पड़ती थी | दादाजी की सत्यनारायण की कथा वाचने जाना कहीं, रामायण वाचने जाना कही, पुराण वाचने जाना कहीं, शिक्षा दीक्षा आठवीं तक गाँव में की | आठवीं के बाद यहाँ स्कूल नहीं था | पांच किलोमीटर पैदल जाते थे | 12 वीं तक पढ़ाई की इसके बाद बी.ए. प्राइवेट कर पाए फिर जैसे तैसे बालाजी महाराज ने पार किया | बालाजी की कृपा से 9 वीं से 12 वीं तक गंज में पढ़ाई की इसके बाद बहुत ज्यादा सेवा में और मानव सेवा में लग गए |
महाराज धीरेन्द्र की भगवद् कथा अध्ययन : बागेश्वर धाम
महाराज जी के वचन :-
भगवत कथा का अध्ययन दादा गुरू ने करवाया | यहाँ दरबार की महिमा बालाजी धाम पर अच्छे अच्छे वैज्ञानिक आते रहे हैं | कलयुग के युग में कोई बिना बताए किसी के मन की बात या परेशानी जान सकता है | ये बागेश्वर बालाजी हमारे दादा जी की महिमा है |
गाँव में कहावत है –
जिसका गुरू बलवान
सो चेला पहलवान
दादा जी के चरणों की कृपा है | वो विद्वान भी थे, शास्त्री भी थे , संस्कृत भी पढ़ते थे, पुराण भी पढ़ते थे |दादा जी बहुत बड़े महापुरुष थे | उनके चरणों में बैठकर उन्ही ने मुझे भगवद् सिखाई, उन्हीं ने मुझे रामायण सिखाई, उन्हीं ने मुझे दरबार के लिए विधि बताई | नौ साल से लाठी लेकर मारने लगे थे | सबसे बड़ी बात यही है कि जब तक जीवन में गुरू नहीं है | जीवन अंधकारमय है |
गुरू कृपा से ये शरीर बैठा है |
महाराज धीरेन्द्र के प्रवचनों में शक शंका की बात : बागेश्वर धाम
महाराज जी के वचन :-
भगवान की परीक्षा आदिकाल से होती है | दरबार में संतों की परीक्षा आदिकाल से होती आई है | बागेश्वर भगवान की कोई परीक्षा नहीं ले सकता है | कोशिश भर बालाजी जितनी प्रेरणा देते हैं उतनी में लिख देता हूँ | आज तक यहाँ से कोई असंतुष्ट नहीं गया | वाकी रावण के खानदान कभी संतुष्ट नहीं हो सकते | बालाजी ऊपर से तक उतर आएं | कोई उपाय नहीं है | जब जिसको नहीं मानना है उसको कैसे विश्वास दिलाएँ, ऐसे जग में बहुत से लोग है | उनमें अपना समय बर्बाद नहीं कर सकते हैं |
महाराज धीरेन्द्र टेक्नोलॉजी का जबाब : बागेश्वर धाम
महाराज जी के वचन :-
इसमें हम ज्यादा नहीं पड़ते हैं | कोई आ जाए तो मना नही करते हैं | कोई माइक ले के आ जाए, कोई मोबाइल ले के आ जाए, कई पत्रकार आए देश विदेश से किसी को मैंने मना नही किया |
इसका जवाब विज्ञान और परा विज्ञान, परा विज्ञान भगवान है | परा विज्ञान और विज्ञान दोनों का जोड़ा रहा सीधी सी बात है | |
विज्ञान और परा विज्ञान दोनों एक दूसरे के पूरक है | 40 साल से दरबार चल रहा है | ना मोबाइल चला था ना यूट्यूब और ना फेसबुक ना दुनियादारी | माउथ पब्लिसिटी, जो लोगों ने बताया वो महाराज बहुत चमत्कारी हैं, मन की बात बता देते हैं, ठीक कर देते हैं | उसी जमाने में हमारे दादा जी रहे | 40 साल तक दरबार लगाते रहे | ज्यादा से ज्यादा उनसे 25 से 30 हजार लोग जुड़े रहे | लेकिन आज लाखों आदमी जुड़े हैं | यह सब विज्ञान के कारण ही जुड़े | मेरा उद्देश्य प्रदर्शन का नहीं है | मेरा उद्देश्य है विज्ञान का, हम इसका उपयोग करते हैं |
महाराज धीरेन्द्र जी को कन्या विवाह का विचार कब से आया :-बागेश्वर धाम
महाराज जी के वचन :-
ये भी बहुत बड़ा विषय है | बागेश्वर धाम पर ये समय पूर्ववती रहा है | दादा जी के पास जो भी धन दान के रूप में आता था तो वो भंडारा कर देते थे | अब यहाँ भीड़ ज्यादा बढ़ने लगी थी तो धन भी बहुत आ जाता था | दादा गुरू जी से पूछा इसका क्या करेगें | आगे चलकर निजी जीवन में यहाँ की राशि नहीं ली जाती है, ऐसा धाम है |
अर्जी निशुल्क, दरबार निशुल्क, मिलना निशुल्क, भंडारा निशुल्क, रूकना निशुल्क, सब कुछ निशुल्क है | जब भीड़ ज्यादा आने लगी सबके ऊपर बालाजी महाराज कृपा करते रहे | किसी का कैंसर ठीक हो गया, किसी की नौकरी लग गई है | वो लोग एक दो महीने की वेतन दे जाते हैं | हमने सोचा ज्यादा पैसे हो जाएगें तो क्या करेगें | तो विचार किया गरीब कन्याओं का विवाह करवा दिया जाए, डेढ़ साल पहले संकल्प लिया | जो चढ़ोत्तरी है उनसे गरीब कन्याओं का विवाह किया जाएगा | बालाजी की कृपा से 50 से 60 विवाह संपन्न कर दिए है | और जब तक तन में प्राण रहेगें बालाजी की कृपा से ऐसे ही समाज सेवा में लगे रहेंगे |
तो दोस्तों ये है बागेश्वर धाम प्रमुख महाराज धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री जी की जीवनी, महाराज जी की जीवनी को पढ़कर आपको कैसा लगा कमेंट में अपनी राय जरूर दें | धन्यवाद🙏
जय बागेश्वर धाम सरकार
☑️बागेश्वर धाम में टोकन की व्यवस्था – Bageshwar Dham Wikipedia | Click Here |
☑️बागेश्वर धाम का इतिहास History Of Bageshwar Dham Chhatarpur MP | Click Here |
☑️बागेश्वर धाम शायरी स्टेटस | Bageshwar Dham Status Shayari | Click Here |
☑️बागेश्वर धाम महाराज का पता : बागेश्वर धाम का मोबाइल नंबर | Click Here |
☑️बागेश्वर धाम महाराज का नाम : बागेश्वर धाम महाराज की शादी | Click Here |
☑️बागेश्वर धाम और खजुराहो प्रसिद्ध धार्मिक एवं पर्यटन स्थल | Click Here |
☑️Hotels Near Bageshwar Dham – बागेश्वर धाम के पास होटल | Click Here |
☑️Bageshwar Dham Ki Mahima – Chhatarpur Gadha Ganj MP | Click Here |
☑️खजुराहो से बागेश्वर धाम की दूरी – Bageshwar Dham MP Chhatarpur | Click Here |
☑️बागेश्वर धाम एमपी (म.प्र) – Bageshwar Dham MP Chhatarpur | Click Here |
⏹️ बागेश्वर धाम महाराज जी से फोन पर बात कैसे करें
हेलो दोस्तों आज मैं आपको बागेश्वर धाम वाले महाराज जी से फोन पर बात करने की प्रक्रिया बताने जा रहा हूं। कि आप महाराज जी से फ़ोन पर बात कैसे करें। हेलो दोस्तों बागेश्वर धाम महाराज पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी की ओर से एक तिथि घोषित की जाती है । इस तिथि और समय को महाराज जी फोन कॉल से बात करेंगे तो दोस्तों आप यदि फोन से बात करना चाहते हैं तो महाराज जी से फोन पर बात कर सकते हैं। आपको उसी तिथि और समय पर महाराज जी के पास फोन लगाना है तो आपकी बात महाराज जी से हो जाएगी और आपकी जो समस्या होगी। वह महाराज जी को आप बता पाएंगे। और महाराज जी से सीधे जुड़ पाएंगे और बागेश्वर बाला जी सरकार की कृपा हुई तो आपकी समस्या का समाधान भी तुरंत ही हो जाएगा तो आप इस प्रकार से महाराज जी से फोन पर बात कर सकते हैं।
⏹️ बागेश्वर धाम में पैसे दान कैसे करें
हेलो दोस्तों यदि आप बागेश्वर धाम में पैसे दान करना चाहते हैं तो आप बागेश्वर धाम के कार्यालय में दान की गई राशि जमा कर सकते हैं। इसके साथ ही आप बागेश्वर धाम पर दान पेटी भी लगाई गई है तो आप दान की राशि को दान पेटी में भी डाल सकते हैं। बागेश्वर धाम में प्रत्येक वर्ष महाशिवरात्रि के पर्व पर गरीब एवं निर्धन कन्याओं का विवाह करवाया जाता है। और यह गरीब कन्याओं का विवाह निशुल्क होता है। बागेश्वर धाम में अन्नपूर्णा रसोई भी चलाई जा रही है। प्रत्येक महाशिवरात्रि को जो गरीब कन्याओं का विवाह संपन्न कराया जाता है उसमें पूरे वर्ष की दान की गई राशि से यह गरीब कन्याओं का विवाह बागेश्वर धाम बालाजी सरकार की कृपा से संपन्न करवाया जाता है। और जो बागेश्वर धाम में अन्नपूर्णा रसोई चलाई जा रही है उसमें भी भक्तों की ओर से दी गई दान की राशि से ही यह अन्नपूर्णा रसोई चलाई जा रही है । बाला जी सरकार की ऐसी कृपा है की प्रत्येक मंगलवार को बागेश्वर धाम में 6 लाख से 7 लाख भक्तों का आना होता है और 6 लाख से 7 लाख भक्त अन्नपूर्णा रसोई से प्रसाद ग्रहण करते हैं। और प्रत्येक शनिवार को 3 लाख से 4 लाख भक्त अन्नपूर्णा रसोई से प्रसाद ग्रहण करते हैं । बागेश्वर धाम में बाला जी सरकार की महिमा अद्भुत है। बागेश्वर धाम में भक्त अन्न दान भी करते हैं। जिससे प्रतिदिन बागेश्वर धाम में अन्नापूर्ण रसोई चलाई जा रही है।
⏹️ अपनी बेटी का विवाह बागेश्वर धाम पर कैसे करवाएं
हेलो दोस्तों बागेश्वर धाम में प्रत्येक वर्ष गरीब बेटियों एवं कन्याओं का विवाह संपन्न करवाया जाता है। इसका आयोजन प्रत्येक वर्ष की महाशिवरात्रि को किया जाता है। इसमें बागेश्वर धाम महाराज जी की ओर से रजिस्ट्रेशन की तिथि घोषित की जाती है तो आप सबसे पहले बागेश्वर धाम जाकर के रजिस्ट्रेशन करवाएं। रजिस्ट्रेशन होने के बाद बागेश्वर धाम में महाशिवरात्रि के दिन विवाह संपन्न करवाए जाते हैं। इन कन्याओं का विवाह बागेश्वर बालाजी सरकार की कृपा से बागेश्वर धाम में आने वाली पूरे वर्ष की भक्तों की ओर से दान की गई राशि से यह विवाह संपन्न करवाए जाते हैं । बागेश्वर धाम में प्रत्येक कन्या को लगभग एक ₹100000 का दहेज का सामान दिया जाता है। बागेश्वर धाम की तरफ से आपको गृहस्ती का सारा सामान दिया जाता है । जितना सामान एक पिता अपनी पुत्री को देता है उससे कहीं ज्यादा बागेश्वर धाम की ओर से सामान दिया जाता है। और बागेश्वर धाम में कन्याओं का विवाह बड़ी विधि विधान से संपन्न करवाया जाता है। इस वर्ष बागेश्वर धाम में 108 कन्याओं का विवाह संपन्न करवाया गया था।
⏹️ बागेश्वर धाम कितने एकड़ जमीन पर बना है
बागेश्वर धाम बालाजी सरकार की कृपा से बागेश्वर धाम लगभग 10 एकड़ की भूमि पर स्थित है। बागेश्वर धाम में बालाजी के मंदिर की परिक्रमा के लिए अलग से मार्ग बनाया गया है। बागेश्वर बालाजी का दरबार बड़े ही सुंदरता के साथ सजाया गया है। बागेश्वर बालाजी के दर्शन करने पर आनंद की अनुभूति होती है और बागेश्वर बालाजी के दर्शन करने पर आपके सारे कष्ट बालाजी सरकार की कृपा से समाप्त हो जाते हैं। आप यदि बागेश्वर धाम जाते हैं और यदि आप किसी भी प्रकार की कोई जानकारी लेना चाहते हैं तो बागेश्वर धाम कार्यालय से जानकारी ले सकते हैं। बागेश्वर धाम बालाजी का दरबार पहले निशुल्क था अभी भी निशुल्क है और आगे भी निशुल्क रहेगा। ऐसा परम पूज्य बागेश्वर धाम महाराज जी का कहना है बागेश्वर धाम के दरबार में किसी भी प्रकार की कोई राशि नहीं ली जाती है। बागेश्वर बालाजी सरकार की कृपा से दरबार हमेशा निशुल्क ही रहता है।
⏹️ बागेश्वर धाम महाराज जी का निवास कहां है
बागेश्वर धाम महाराज जी का निवास वही बागेश्वर धाम के ही पास में स्थित है। बागेश्वर धाम महाराज जी का अलग से निवास स्थान बनाया गया है । जहां पर बागेश्वर महाराज जी का निवास स्थान है। वहीं पर महाराज जी रहते हैं और वहीं पर बागेश्वर बालाजी सरकार का दरबार भी लगाया जाता है। बागेश्वर महाराज जी का घर ग्राम गड़ा में स्थित है। बागेश्वर महाराज जी के माता पिता और महाराज जी के भाई अपने घर में निवास करते हैं। बागेश्वर धाम की दूरी छतरपुर से 30 km है। वहीं पन्ना से 50 km की दूरी पर स्थित है बागेश्वर धाम छतरपुर पन्ना नेशनल हाईवे 39 से मात्र 6 km की दूरी पर स्थित है ।
⏹️ बागेश्वर धाम रात में खुला रहता है क्या
बागेश्वर धाम में भक्तों की इतनी ज्यादा भीड़ रहती है कि बागेश्वर धाम मंदिर के दरवाजे अधिकतर खुले रहते हैं। बागेश्वर धाम में मंदिर के खुलने का समय सुबह 5:00 बजे से रात्रि 11:00 बजे तक का है लेकिन अधिकांश मंदिर के दरवाजे खुले रहते हैं क्योंकि बागेश्वर धाम में भक्तों का आना जाना लगा रहता है। बागेश्वर बालाजी मंदिर के द्वार खुले रहते हैं अधिकतर क्योंकि दूर-दूर से श्रद्धालु बालाजी सरकार के दर्शन करने के लिए पहुंचते हैं मंगलवार और शनिवार को भक्तों की अपार भीड़ रहती है। दूसरे राज्यों या दूसरे देश से आए हुए भक्त सोमवार को ही बागेश्वर धाम में आ जाते हैं। इसी प्रकार से शुक्रवार को भी बागेश्वर धाम में भक्त पहले से आ जाते हैं। और जिनकी पेशी रहती हैं वह लोग भी मंगलवार को आते हैं।
✔Bageshwar Dham New Token List 2022 Check Name बागेश्वर धाम टोकन लिस्ट | क्लिक करें |
✔बागेश्वर धाम गढ़ा शादी में कितना दहेज मिलता है BageshwarDham | क्लिक करें |
✔बागेश्वर धाम शादी के लिए रजिस्ट्रेशन – Online Registration | क्लिक करें |
✔बागेश्वर धाम के पास रेलवे स्टेशन All About Bageshwar Dham | क्लिक करें |
✔धनवान बनने के 10 उपाय बागेश्वर धाम महाराज के वचन – Bageshwar Dham | क्लिक करें |
✔बागेश्वर धाम किस जिले में है? – Bageshwar Dham Wikipedia | क्लिक करें |
✔बागेश्वर धाम दरवार कब लगता है ? – Bageshwar Dham Darwar | क्लिक करें |
✔बागेश्वर धाम में दर्शन करने का समय क्या है? : दर्शन कितने बजे मिलता है? | क्लिक करें |
✔बागेश्वर धाम का सच क्या है? Truth of Bageshwar Dham | क्लिक करें |
✔बागेश्वर धाम टोकन कैसे मिलेगा – Bageshwar Dham Online Token | क्लिक करें |
⏹️ बागेश्वर धाम सरकार को किस चीज का प्रसाद लगाया जाता है
हेलो दोस्तों मैं आज आपको बताने जा रहा हूं कि बागेश्वर धाम में बालाजी सरकार को किसका प्रसाद लगाया जाता है बालाजी सरकार को लड्डू का प्रसाद लगाया जाता है इसके साथ ही बागेश्वर धाम में बालाजी सरकार को फल भी चढ़ाए जाते हैं। बागेश्वर धाम भारत का प्रसिद्ध तीर्थ स्थल है। बागेश्वर धाम मध्य प्रदेश, भारत और संपूर्ण विश्व में प्रसिद्ध तीर्थ स्थल है। बागेश्वर धाम में श्रद्धालु बहुत दूर-दूर से दर्शन करने के लिए आते हैं। बागेश्वर धाम एक पवित्र धार्मिक स्थल है।
⏹️ बागेश्वर धाम सरकार के शिष्यों की संख्या कितनी है
बागेश्वर धाम में शिष्य मंडली बहुत ही बड़ी है । बागेश्वर धाम सरकार के शिष्य दिन और रात अपने-अपने काम में लगे रहते हैं । बागेश्वर धाम में कुछ शिष्य अन्नपूर्णा रसोई को संभालते है बागेश्वर धाम के कुछ शिष्य पार्किंग की व्यवस्था को संभालते हैं । बागेश्वर धाम सरकार का अलग से कार्यालय बना हुआ है। बागेश्वर धाम में यदि आप किसी भी प्रकार की कोई जानकारी को लेना चाहते हैं तो आप बागेश्वर धाम के कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं और बागेश्वर धाम के कार्यालय से आपको जानकारी मिल जाएगी । जैसे कि आपको टोकन के बारे में जानकारी लेना तो आप कार्यालय में जाकर के टोकन के बारे में जानकारी ले सकते हैं । यदि आपको बागेश्वर धाम महाराज जी की कथा के बारे में जानकारी लेना है कि अगली कथा महाराज जी की कहां होने वाली है तो आप बागेश्वर धाम के कार्यालय में जाकर संपर्क कर सकते हैं। बागेश्वर धाम में लगभग 1000 शिष्य बालाजी सरकार की कृपा से भक्तों की सेवा में लगे हुए हैं।
⏹️ बागेश्वर धाम महाराज बीजेपी पार्टी को सपोर्ट करते हैं
क्या ?
बागेश्वर धाम महाराज किसी भी पार्टी को सपोर्ट नहीं करते हैं। उनके दरबार में जो भी आता है उनको सभी को बागेश्वर धाम महाराज का आशीर्वाद प्राप्त होता है चाहे वह बीजेपी पार्टी हो । चाहे कांग्रेस की पार्टी हो ।चाहे सपा पार्टी का हो। चाहे बीएसपी पार्टी का हो। चाहे आम आदमी पार्टी का हो और अन्य भी पार्टियां हैं जो उनकी दरबार में जाते हैं बागेश्वर धाम महाराज सभी को आशीर्वाद देते हैं ऐसा कुछ भी नहीं है कि महाराज जी केवल बीजेपी पार्टी को सपोर्ट करते हैं। बागेश्वर धाम में सभी पार्टियों के नेता और गणमान्य नागरिक पहुंचते है। बागेश्वर धाम महाराज जी का सभी को आशीर्वाद बराबर होता है उनके दरबार में चाहे जिस पार्टी का नेता पहुंच जाए या किसी भी पार्टी का कोई भक्त पहुंच जाए।
⏹️ बागेश्वर धाम महाराज की सुरक्षा में कितने पुलिस वाले रहते है
जब बागेश्वर महाराज जी कथा करने के लिए जाते हैं वहां पर उनको पुलिस की सुरक्षा दी जाती है। वैसे ही बागेश्वर धाम में एक पुलिस चौकी बनाई गई है क्योंकि मंगलवार और शनिवार को भक्तों की भीड़ बहुत रहती है। जिससे पुलिस प्रशासन को मंगलवार और शनिवार को विशेष रूप से तैनात किया जाता है। वैसे तो बागेश्वर धाम महाराज जी की सुरक्षा में पुलिस नहीं रहती है। बागेश्वर धाम महाराज की सुरक्षा में उनकी शिष्य मंडली रहती है। जब बागेश्वर महाराज कहीं कथा करने के लिए जाते हैं वहां पर उनको पुलिस की विशेष सुरक्षा दी जाती है क्योंकि भक्तों की बहुत ज्यादा भीड़ रहती है वहां पर उनकी शिष्य मंडली और साथ ही में पुलिस प्रशासन के द्वारा सुरक्षा दी जाती है। वैसे तो बागेश्वर धाम महाराज जी के ऊपर बालाजी सरकार की कृपा सदैव बनी रहती है।
⏹️ बागेश्वर धाम का मंदिर सुबह कितने बजे खुलता है
बागेश्वर धाम सरकार का मंदिर सुबह लगभग 5:00 बजे खुल जाता है और सुबह से ही भक्तों की भीड़ जमा होने लगती है । सुबह 6:00 बजे बागेश्वर धाम सरकार की आरती का आयोजन किया जाता है। बागेश्वर धाम सरकार की आरती में बहुत सारे भक्त शामिल होते हैं। बागेश्वर धाम सरकार की आरती बहुत ही विधि विधान से संपन्न कराई जाती है। बागेश्वर धाम सरकार की कृपा से बागेश्वर धाम में उनके बहुत सारे भक्त वहीं पर निवास करते हैं। बागेश्वर धाम सरकार की भक्तों के ऊपर कृपा बनी हुई है। बागेश्वर धाम में हनुमान जी की प्रतिमा स्थापित है। बागेश्वर धाम में बालाजी सरकार के दर्शन करने और परिक्रमा करने के लिए उचित व्यवस्था की गई है।
⏹️ बागेश्वर धाम महाराज जी का शनिवार और मंगलवार को व्रत रहता है क्या
बागेश्वर धाम में बागेश्वर महाराज जी का मंगलवार और शनिवार को व्रत रहता है बागेश्वर महाराज जी ने साधना बहुत की हैं। बागेश्वर धाम मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले की राजनगर तहसील के ग्राम गड़ा ग्राम में स्थित है।बागेश्वर महाराज जी की जिस जिले में कथा का आयोजन किया जाता है वहा पर 2 या 3 दिन का बिना टोकन के दरबार आयोजन किया जाता है।
⏹️ बागेश्वर धाम महाराज मन की बात कैसे जान लेते हैं
बागेश्वर धाम बाला जी सरकार की महाराज जी पर असीम कृपा है बागेश्वर धाम बालाजी सरकार की कृपा से महाराज जी मन की बात को जान लेते हैं । बागेश्वर धाम महाराज जी को बालाजी सरकार की प्रेरणा से जो आज्ञा दी जाती है और बालाजी सरकार की आज्ञा से जिस व्यक्ति की अर्जी स्वीकार की जाती है। उसी व्यक्ति का बागेश्वर धाम महाराज जी पर्चा बनाते हैं और पर्चा बनाने के बाद उस व्यक्ति को बुलाते हैं और उसकी समस्याओं का बालाजी सरकार की कृपा से समाधान करते हैं। बागेश्वर धाम महाराज जी मांस, मदिरा , लहसुन, प्याज छोड़ने के लिए कहते हैं क्योंकि बागेश्वर धाम महाराज जी का कहना है कि लहसुन और प्याज की उत्पत्ति राक्षस के मल से हुई है । बागेश्वर धाम बालाजी सरकार के दर्शन करने के लिए जो भी भक्त बागेश्वर धाम पहुंचता है उसके सभी कष्ट बालाजी सरकार की कृपा से कट जाते हैं। बागेश्वर धाम में भक्त रोते हुए जाते हैं और बागेश्वर धाम से हंसते हुए लौटते हैं। बागेश्वर धाम विश्व प्रसिद्ध तीर्थ स्थल है।
⚫️बागेश्वर धाम की महिमा : घर बैठे अर्जी कैसे लगाएं? टोकन कब मिलेगा? | क्लिक करें |
⚫️Bageshwar Dham के नाम पर Fraud धोखाधड़ी : बागेश्वर धाम गढ़ागंज | क्लिक करें |
⚫️Bageshwar Dham Contact No : Bageshwar Dham Toll free no | क्लिक करें |
⚫️बागेश्वर धाम कहाँ है? : Bageshwar Dham Kahan Hai? – जाने का रास्ता | क्लिक करें |
⚫️बागेश्वर धाम : कथा भजन – Bageshwar Dham Katha Bhajan Chhatarpur | क्लिक करें |
⚫️छतरपुर, पन्ना, दमोह एवं सागर से बागेश्वर धाम गढ़ा की दूरी | क्लिक करें |
⚫️छतरपुर से बागेश्वर धाम गढ़ा की दूरी | क्लिक करें |
⚫️बागेश्वर धाम मध्यप्रदेश प्रसिद्ध धार्मिक स्थल – Bageshwar Dham MP | क्लिक करें |
Bhut hi achchhe vichar or sanskar maharaji ke hai. tbhi to bagesvar balagi ki kirpa se lakho logo ke dukh door krke unko sahi dharmik marg bhi diya hai. Bagesvar Balaji ki jay ho. Sanyashi baba ki jay ho,gurdevji ki jay ho.
Adbhut jo aise mahapurush es yug me prapt huwe….balaji ki kripa sadaiv rahi hai muz par.. hamesha meri raksha ki hai….maharaj ji se bhet darshan karne ki bahot badi eccha hai… soubhagya hoga mera jab Maharaj ji ke darshan aur aashirwad prapt hoge…