चाचौड़ा जिले के प्रमुख पर्यटक स्थल
हेलो दोस्तों आज हम आपको चाचौड़ा जिले के प्रमुख पर्यटक स्थलों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। चाचौड़ा जिला मध्य प्रदेश राज्य में स्थित एक प्रमुख जिला है। चाचौड़ा जिले को गुना जिले से अलग करके एक नया जिला बनाया गया है। चाचौड़ा जिला मध्य प्रदेश का 55 वा जिला है। चाचौड़ा जिला मध्य प्रदेश का एक छोटा सा जिला है। चाचौड़ा जिले को सन 2020 में नया जिला बनाने की घोषणा की गई थी। पहले चाचौड़ा गुना जिले की एक तहसील हुआ करती थीं। चाचौड़ा जिले में चंपावती का किला हैं। चंपावती के किले को 17वी और 18वी शताब्दी में बनाया गया था। चाचौड़ा जिले का जिला मुख्यालय चाचौड़ा में ही है। चाचौड़ा विभाजन से पहले गुना जिले के अंतर्गत ही आता था।
चाचौड़ा जिले के प्रमुख पर्यटक स्थल | |
देश | भारत |
राज्य | मध्य प्रदेश |
संभाग | ग्वालियर |
जिला | चाचौड़ा |
जिला मुख्यालय | चाचौड़ा |
तहसील | – |
विधानसभा | – |
चाचौड़ा जिला को नया जिला बनने की स्वीकृति कब प्रदान की गई थी | 18 मार्च 2020 |
चाचौड़ा जिला मध्य प्रदेश का कितने नंबर का जिला है | 55 वा |
चंपावती किला | चाचौड़ा |
चंपावती किला कितनी शताब्दी में बनाया गया | 17वीं और 18वीं शताब्दी में |
चाचौड़ा जिला किस जिले से अलग करके एक नया जिला बनाया जाएगा | गुना |
प्रसिद्ध चाचौड़ा घाटी | चाचौड़ा |
जिला चाचौड़ा एमपी के प्रमुख पर्यटक स्थल निम्न है
🟣 चाचौड़ा का किला या चंपावती का किला
🟣 चाचौड़ा घाटी
🟣 चाचौड़ा बीनागंज
🛑चाचौड़ा का किला या चंपावती का किला
हेलो दोस्तों आज हम आपको मध्य प्रदेश के एक ऐसे किले के बारे में बताएंगे। जो एक रानी के नाम पर बना है। चाचौड़ा में रानी चंपावती का किला एक बहुत ही प्राचीन किला है। रानी के हाथों में आज भी वह निशान है जो लोग दूर-दूर से यहां देखने के लिए आते हैं। आखिर रानी के हाथों के दीवार पर छपे निशानों की क्या कुछ कहानी है आइए हम आपको बताते हैं। चाचौड़ा का किला अंग्रेजों के शासनकाल के दौरान भी यह किला रहा है।
Chachoda Fort or Champavati Fort
✔️यहां के स्थानीय लोगों का दावा है कि रानी ने जब जोहर किया तो अपने स्तन काटने के बाद हाथ लगाए इसके बाद उन्होंने जोहर किया है
✔️प्राचीन काल की मान्यता है कि जब अंग्रेजी शासक जॉनसन ने इस किले पर आक्रमण किया तो इस किले के अंतिम महाराज शेर सिंह जी वीरगति को प्राप्त हो गए तो उनकी रानी ने अपने स्तन काट के अपने हाथ के निशान यहां पर लगाए हुए हैं। एक ही हाथ के दोनों निशान है । इसके बाद रानी किले के अंदर पहुंची ।
✔️ जहां आज भी किले के अंदर मौजूद कुआं है जहां पर रानी ने जौहर किया। इसके बाद रानी ने यहीं पर जोहर कर लिया था । यह किला खींची राजवंश की वीर गाथा का साक्षी है ।

यह किला करीब 60 हजार वर्ग फीट में बना है। इस किले पर मराठाओ ने भी कई बार आक्रमण किया है। और अंग्रेजों ने भी कई बार आक्रमण किया है । उस समय महाराज शेर सिंह जी यहां पर राज करते थे। उस समय जब महाराज शेर सिंह जी वीरगति को प्राप्त हुए तो उनकी रानी ने इस कुएं में जोहर किया है। रानी चंपावती का किला बहुत ही प्राचीन किला है । जिसका इतिहास बहुत ही प्राचीन है। यह किला पूर्ण रूप से ढह गया था। लेकिन पिछले वर्ष से इस किले का पुनर्निर्माण किया जा रहा है। पुरातत्व विभाग द्वारा रानी चंपावती के किले का पुनः निर्माण किया जा रहा है।
🛑चाचौड़ा घाटी
चाचौड़ा घाटी हरे-भरे जंगलों से अच्छादित है । चाचौड़ा घाटी देखने में बहुत ही सुंदर लगती है । चाचौड़ा घाटी मध्य प्रदेश के चाचौड़ा जिले में स्थित है। चाचौड़ा घाटी से गुजरना आप को रोमांचित कर देगा। चाचौड़ा जिले को 18 मार्च 2020 को स्वीकृति प्रदान की गई थी। चाचौड़ा मध्यप्रदेश के राजगढ़ , अशोक नगर , विदिशा, गुना, राजस्थान में झालावाड़ जिले से घिरा हुआ है।

🛑चाचौड़ा बीनागंज
चाचौड़ा में बीनागंज एक रेलवे स्टेशन है यह मध्य प्रदेश के गुना जिले में स्थित एक नगर हुआ करता था।
चाचौड़ा जिले के पर्यटक स्थल FAQ’S [ Tourist Places in Chachoda District FAQ’S ]
▶️चंपावती का किला मध्य प्रदेश के किस जिले में स्थित है?
उत्तर- चाचौड़ा
▶️चाचौड़ा जिले को किस जिले से अलग करके एक नया जिला बनाया जायेगा?
उत्तर- गुना
▶️चाचौड़ा जिला कितने नंबर का जिला होगा?
उत्तर- 55 वा
▶️चाचौड़ा जिला बनने की स्वीकृति कब दी गई थी?
उत्तर- 18 मार्च 2020 को
▶️चंपावती के किले को कब बनाया गया था?
उत्तर- 17वी और 18 वीं शताब्दी में
▶️चंपावती के किले के अंतिम राजा कौन थे?
उत्तर- महाराज शेर सिंह
▶️चंपावती का किला कितने वर्ग फिट में बना है?
उत्तर- 60 हजार वर्ग फीट
▶️चाचौड़ा जिले का जिला मुख्यालय कहां बनाया गया है?
उत्तर- चाचौड़ा
▶️चाचौड़ा जिले में मध्य प्रदेश का प्रमुख किला कौन सा है?
उत्तर- चंपावती का किला

Website Home ( वेबसाइट की सभी पोस्ट ) – | Click Here |
——————————————— | ————- |
Telegram Channel Link – | Click Here |