WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

कक्षा 12 हिंदी अर्धवार्षिक परीक्षा 2023-24 MP Board

अर्धवार्षिक परीक्षा – 2023-24
कक्षा – 12 वीं
विषय – हिंदी

समय -3 घण्टे

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

पूर्णांक 80

निर्देश – 1. सभी प्रश्न अनिवार्य हैं | प्रश्न क्रमांक 5 से प्रत्येक प्रश्न में आंतरिक विकल्प दिए गए हैं |

2. प्रश्न क्रमांक 1 से 4 तक प्रत्येक प्रश्न पर बहु विकल्पीय प्रश्न हैं |

3. प्रश्न क्रमांक 5 से 14 तक प्रत्येक प्रश्न पर 2 अंक आबंटित है | शब्द सीमा 30 शब्द

4. प्रश्न क्रमांक 15 से 18 तक प्रत्येक प्रश्न पर 3 अंक आबंटित है | शब्द सीमा 75 शब्द

5. प्रश्न क्रमांक 19 से अंत तक प्रत्येक प्रश्न पर 4 अंक आबंटित है | शब्द सीमा 120 शब्द

प्रश्न 1. सही विकल्प चुनकर लिखिए |

  1. रस कितने प्रकार के है-
    (अ) सात
    (ब) पांच
    (स) दस
    (द) नौ
    उत्तर- (स) दस
  2. हिंदी पद्द के इतिहास को कितने भागों में विभाजित किया गया है-
    (अ) दो
    (ब) चार
    (स) छ:
    (द) आठ
    उत्तर- (ब) चार
  3. चार कवि रघुवीर सहाय को सम्मानित किया गया-
    (अ) राहुल पुरूस्कार
    (ब) साहित्य अकादमी पुरस्कार
    (स) ज्ञानपीठ पुरूस्कार
    (द) पद्मभूषण पुरूस्कार
    उत्तर- (ब) साहित्य अकादमी पुरस्कार
  4. कुंवर नारायण की रचना आत्मजयी काव्य है-
    (अ) गीत काव्य
    (ब) खंडकाव्य
    (स) प्रबंध काव्य
    (द) मुक्तक काव्य
    उत्तर- (स) प्रबंध काव्य
  5. शब्द के पूर्व लगने वाले शब्दांश को कहते हैं-
    (अ) प्रत्यय
    (ब) उपसर्ग
    (स) तत्सम
    (द) तद्भव
    उत्तर- (ब) उपसर्ग
  6. अद्भुत रस का स्थायी भाव है-
    (अ) निर्वेद
    (ब) शांत
    (स) विस्मय
    (द) वीर
    उत्तर- (स) विस्मय
  7. हरिवंशराय बच्चन की प्रमुख रचना है-
    (अ) निशा निमंत्रण
    (ब) कामायनी
    (स) लोकायतन
    (द) प्रिय प्रवास
    उत्तर- (अ) निशा निमंत्रण

प्रश्न 2. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिये |

  1. अतीत के दबे पांव….. का सम्मिलित रूप है |
    उत्तर- यात्रा वृत्तांत एवं रिपोर्ताज
  2. भक्तिकाल का दूसरा……. नाम है |
    उत्तर- पूर्व मध्यकाल
  3. तुलसी दास का बचपन……. बीता |
    उत्तर – कष्टमय
  4. आत्म परिचय…… से लिया गया है |
    उत्तर- निशा निमंत्रण गीत संग्रह
  5. महावीर प्रसाद द्विवेदी लेखक…….. है |
    उत्तर- द्विवेदी युग
  6. आनंद यादव का पूरा नाम…….. था |
    उत्तर- आनंद रतन यादव

कक्षा 12 हिंदी

प्रश्न 3. एक वाक्य या एक शब्द में उत्तर लिखिए |

  1. एकांकी में कितने अंक होतें है |
    उत्तर- एक
  2. छायावाद के कवि का नाम लिखिए |
    उत्तर- सुमित्रानंदन पंत
  3. छंदों में वर्णों की संख्या कितनी होती है |
    उत्तर- आठ
  4. नौ दो ग्यारह होना मुहावरे का क्या अर्थ है?
    उत्तर- भाग जाना
  5. जो ईश्वर में विश्वास करता हो |
    उत्तर- आस्तिक
  6. दोहा का उल्टा क्या कहलाता है |
    उत्तर- सोरठा
  7. किये गए उपकार को मानने वाला |
    उत्तर- कृतज्ञ

प्रश्न 4. सत्य/ सत्य लिखिए |

  1. जूझ कहानी का प्रमुख पात्र आनंद है |
    उत्तर- सत्य
  2. मैला आँचल जगदीशचंद्र वसु का लेख हैं |
    उत्तर- असत्य
  3. वीभत्स रस का स्थायी भाव श्रृंगार है |
    उत्तर- असत्य
  4. मेरी कल्पना का आदर्श समाज के लेखक डॉ. भीमराव आंबेडकर है |
    उत्तर- सत्य
  5. तुलसी दास का प्रचलित महाकाव्य रामचरितमानस है |
    उत्तर- सत्य
  6. चौपाई के प्रत्येक चरण में 16 मात्राएँ होतीं हैं |
    उत्तर- सत्य

प्रश्न 5. सही जोड़ी बनाइये |

  1. जैनेंद्र कुमार – एक मनोवैज्ञानिक कथाकार
  2. भक्तिन का वास्तविक नाम – लक्ष्मी
  3. बाजार दर्शन गद्द की विधा है – निबंध
  4. डॉ. भीमराव आंबेडकर – भारतीय चिंतकों में से एक
  5. अर्थ के आधार पर वाक्य के भेद – आठ
  6. चौपाई के प्रत्येक चरण में मात्राएँ – 16

प्रश्न 6. जग किन्हे पूछता है और क्यों?
अथवा
उड़ने और खिलने का कविता से क्या संबंध बनता है?

प्रश्न 7. भक्तिकाल के प्रमुख चार कवियों के नाम लिखिए |
अथवा
शीतल वाणी में आग लिए फिरता हूँ – इस कथन से कवि का क्या आशय है ?

प्रश्न 8. ढोलक की आवाज का पूरे गाँव में क्या असर होता था ?
अथवा
विषय के आधार पर निबंध के प्रकार लिखिए |

प्रश्न 9. आत्मकथा और जीवनी में दो – दो अंतर लिखिए |
अथवा
रहस्यवाद और छायावाद के दो कवि और उनकी दो- दो रचनाएँ लिखिए |

प्रश्न 10. वात्सल्य रस का उदाहरण लिखिए |
अथवा
प्रगति वाद की दो कवियों के नाम लिखिए |

प्रश्न 11. छायावाद की दो विशेषताएं लिखिए |
अथवा
रूपक अलंकार किसे कहते हैं |

प्रश्न 12. सिंधु सभ्यता साधन- संपन्न थी, पर उसमें भव्यता का आडम्बर नहीं था | कैसे?
अथवा
स्थायी भाव और संचारी भाव में अंतर लिखिए |

प्रश्न 13. निम्नलिखित वाक्यांशों का एक शब्द में उतर दीजिये |

  1. जिसका कोई शत्रु नहीं जन्मा हो
  2. जो नष्ट न हो सके
    अथवा
    निपात शब्द किसे कहते हैं? उदाहरण देकर समझाइए |

प्रश्न 14. निम्नलिखित में से मुहावरों का अर्थ लिखकर वाक्य में प्रयोग कीजिए |

  1. कमर कसना
  2. ईट का जवाब पत्थर से देना |
    अथवा
    उपसर्ग किसे कहते हैं? कोई दो उदाहरण लिखिए |

प्रश्न 15. रसों के स्थायी भाव लिखिए |
अथवा
सोरठा छंद किसे कहते हैं? उदाहरण देकर समझाइए |

प्रश्न 16. कैमरे में बंद अपाहिज करुणा के मुखौटे में छिपी क्रूरता की कविता है- विचार कीजिए |
अथवा
अपने परिवेश के उपमानों का उपयोग करते हुए सूर्योदय और सूर्यास्त का शब्द चित्र खीचिंए |

प्रश्न 17. राजा साहब ने लुट्टन को क्यों सहारा दिया? अंत में उसकी दुर्गति होने का क्या कारण था?
अथवा
राज भाषा और राष्ट्र भाषा किसे कहते हैं?

प्रश्न 18. संक्षेपण किसे कहते हैं? संक्षेपण हेतु आवश्यक नियम लिखिए |
अथवा
मुहावरे एवं लोकोक्तियों में अंतर लिखिए |

प्रश्न 19. अपठित पद्दांश को पढ़कर नीचे दिए प्रश्नों के उत्तर लिखिए-
वह तोड़ती पत्थर
देखा उसे मैने इलाहाबाद के
पथ पर
वह तोड़ती पत्थर
कोई न छायादार पेड़
वह जिसके तले बैठी हुई
स्वीकार
श्याम तन, भर बंधा यौवन नत नयन प्रिय कर्मरत् मन
गुरु हथौड़ा हाथ
करती बार- बार प्रहार
सामने तरू मालिका
अट्टालिका प्राकार

प्रश्न 1. वह तोड़ती पत्थर से कवि किसका वर्णन कर रहा है?

  1. उस स्त्री का रूप कैसा है?
  2. कोई न छायादार पेड़ से कवि का क्या मतलब है?
  3. उस स्त्री की कार्य- शैली कैसी है?
  4. सामने तरु मालिका अट्टालिका प्राकार से क्या तात्पर्य है?

All Papers Class 12th

प्रश्न 20. लेखक ने शिरीष को कालजयी अवधूत की तरह क्यों माना है?
अथवा
जाति और श्रम विभाजन में बुनियादी अंतर क्या है? श्रम विभाजन और जाति प्रथा के आधार पर उत्तर दीजिये |

प्रश्न 21. किस्मत हमको रो लेवे है, हम किस्मत को रो ले, इस पंक्ति में शायर की किस्मत के साथ तना- तनी का रिश्ता अभिव्यक्त हुआ है | चर्चा कीजिए |
अथवा
पेट की आग का शमन ईश्वर भक्ति का मेघ ही कर सकता है – तुलसी का यह काव्य सत्य क्या इस समय का भी युग सत्य है? तर्कसंगत उत्तर दीजिये |

प्रश्न 22. विद्यालय में खेलकूद की सामग्री की समुचित व्यवस्था करने हेतु प्राचार्य को प्रार्थना पत्र लिखिए |
अथवा
समय के सदुपयोग और परिश्रम पर बल देते हुए छोटे भाई को पत्र लिखिए |

प्रश्न 23. किसी एक विषय पर निबंध लिखिए |

  1. प्रदूषण की समस्या
  2. जल ही जीवन
  3. साहित्य और समाज
  4. दहेज प्रथा
Class 12th Pasupaalan पशुपालनClick Here
Class 12th Krishi Vigyan कृषि विज्ञानClick Here
फसल उत्पादन कक्षा 12 एमपी बोर्ड Click Here
Class 12th English Click Here
कक्षा 12 हिंदी पेपरClick Here
Class 12th MathClick Here
कक्षा 12 फिजिक्सClick Here
कक्षा 12 बायोलॉजीClick Here
कक्षा 12 केमिस्ट्रीClick Here
Class 12th HistoryClick Here
Class 12th Political ScienceClick Here
Class 12th Geography भूगोलClick Here
Economics Paper Class12thClick Here
व्यवसाय अध्ययन कक्षा 12Click Here
लेखाशास्त्र कक्षा 12Click Here
कक्षा 12 समाजशास्त्रClick Here
कक्षा 12वी ब्यूटी एंड वेलनेसClick Here
Website Home ( वेबसाइट की सभी पोस्ट ) – Click Here
———————————————————-
Telegram Channel Link – Click Here

विद्यार्थियों की शिकायत : पढ़ाई में मन नहीं लगता, क्या करें?

आज हम बात करने वाले हैं, पढ़ाई में मन नहीं लगता है, इस विषय में बहुत से विद्यार्थी हैं जिन की परीक्षाएं कुछ ही दिनों में प्रारंभ होने वाली है। और अभी भी पढ़ नहीं पा रहे हैं, तो उन्हें आज हम कुछ ऐसी महत्वपूर्ण बातें बताने वाले हैं। जिसके बाद उनका मन स्वत: ही पढ़ाई में लगने लगेगा।

बहाने बनाना छोड़ दें?

बच्चे अभी भी बहुत से बहाने बनाकर कहते हैं कि हमारा पढ़ाई में मन नहीं लगता है,तो एक बता दूं हर बहाने का सॉल्यूशन होता है आप सभी को एक बार किसी कार्य को प्रारंभ करना तो पड़ेगा। उसके बाद ही आगे कुछ होने वाला है। अगर आप यह सोचते हैं कि आज नहीं कल हो जाएगा कल नहीं परसों हो जाएगा! तब ऐसे में आप प्रतिदिन समय की बर्बादी कर रहे हैं,और आप अपने मार्ग से भटकते जा रहे हैं। परीक्षा के तारीखों का ऐलान हो गया है,ऐसे में अब आपके पास बहुत ही कम समय बचा  है,तो आप अपनी पढ़ाई को प्रारंभ कर दे।

मानसिकता को बदलना होगा : बोर्ड परीक्षा 2023-24

मैं आपको कुछ महत्वपूर्ण तरीकों को बताऊ उससे पहले मैं एक बात बता देना चाहता हूं। कि जो भी विद्यार्थी अपने मन में यह मानसिकता लेकर बैठे हैं, कि हो सकता है कि पेपर ना हो,क्या पढ़े क्या ना पड़े जब होगा तब कर लेंगे। वे सभी विद्यार्थी पहले तो अपने मन को इन सब चीजों से हटाकर यह निश्चित कर ले कि अब हमें पढ़ना ही है, तभी आप कुछ कर पाएंगे नहीं आपको चाहे जितने भी टिप्स बता दी जाएं आपसे वो नहीं होंगी क्योंकि आपके मन में कुछ और ही चल रहा है। तो आप सबसे पहले अपने माइंड को सेट कीजिए कि हमें आज से ही पढ़ाई आरंभ करनी है।

पढ़ाई में मन लगाने का अचूक नियम

कुछ ऐसे महत्वपूर्ण बिंदु जो आपको पढ़ने में मदद करेंगे इन्हें आप ध्यान से पढ़िए और समझिए?
1. ऐसे सभी विद्यार्थी जिन्होंने अभी पढ़ना प्रारंभ ही नहीं किया है। 1 घंटे भी नहीं पढ़ पा रहे हैं, तो उन्हें हम बता दें कि वे विद्यार्थी 10 मिनट का नियम को फॉलो करें और पढ़ना प्रारंभ कर दें।
10 मिनट से तात्पर्य है की जिस व्यक्ति का पढ़ाई में बिल्कुल भी मन नहीं लग रहा है तो वह अपने माइंड को यह आदेश दें, कि बस 10 मिनट ही तो पढ़ना है उसके बाद फ्री हो जाएंगे तो जैसे ही आप पढ़ने बैठेंगे और पढ़ना प्रारंभ करेंगे तब आप 10 मिनट का सोच कर ही पड़ेंगे और जैसे ही आप किसी टॉपिक के अंदर जाएंगे वैसे ही आपका मन उस टॉपिक पर लगने लगेगा और आपको समय का पता भी नहीं चलेगा कि 10 मिनट हो गए हैं। और आप इसी तरह से  कई घंटों तक पढ़ाई कर सकते हैं।

बोर्ड परीक्षा 2023-24 : परीक्षा की तैयारी करने की जबरदस्त टिप्स

2. यह भी बिंदु  महत्वपूर्ण है, इसे आप ध्यान से पढ़ें सबसे पहले आप अपनी मित्र मंडली को समझें ।
क्या है कि बहुत से ऐसे आप सभी के दोस्त होंगे जो पढ़ाई से ज्यादा नहीं जुड़े हैं वह सभी आप के समय की बर्बादी ही करेंगे आपका यह समय बहुत ही अनमोल है इस समय में आपको जितना हो सके उतना समय पढ़ाई में ही देना है इसलिए आप ऐसे दोस्तों से जुड़े रहिए जो पढ़ाई से संबंधित आपको बताएं बाकी आप भी उसकी बातों को सुनकर  मोटिवेट हो और आपका मन अधिक समय तक पढ़ाई में लग सके।

मोबाइल फोन है विद्यार्थियों का सबसे बड़ा दुश्मन?

3. आप सभी सबसे पहले मोबाइल को चलाना कम कर दीजिए मैं यह नहीं कह रहा हूं,कि आप बंद कर दीजिए फालतू चीजों को मत देखिए उसमें आपके समय की बर्बादी होगी। आप ज्यादा से ज्यादा समय पढ़ाई से संबंधित चीजें ही देखें और हो सके तो मोबाइल को कम उपयोग में लाएं। अगर आप मोबाइल से भी पढ़ते हैं तब आपका माइंड थोड़े समय बाद पढ़ाई से हट जाता है, और लगता है कि कुछ देख ले और पता ही नहीं चलता टाइम कब निकल जाए। इसलिए आपको इन चीजों को ध्यान में रखना है,तभी आप इन कुछ ही दिनों में बहुत अच्छे से अपनी तैयारी को बेहतर कर सकते हैं।
मुझे जितना पता था,उस तरीके से मैंने आपको बता दिया बाकी आप जितना हो सके उतना मोटिवेट रहें और अपनी पढ़ाई को नियमित कर दें अगर अभी भी आपने पढ़ना प्रारंभ नहीं किया है, तो आज से ही प्रारंभ कर दें क्योंकि समय बहुत कम है बाद में सब चीजें नहीं हो पाएगी। धन्यवाद

Join telegram

Leave a Comment