🔲 मंडला जिले के प्रमुख दर्शनीय स्थल एवं मंडला जिले में पाए जाने वाले प्रमुख पर्यटकों का वर्णन l
❂ दोस्तों आज मैं आपको मंडला जिले में पाए जाने वाले प्रमुख दर्शनीय स्थलों का वर्णन करूंगा।एवं इन स्थलों का महत्व एवं विशेषताओं का भी विवेचन करूंगा। की मंडला जिले में कौन-कौन से दर्शनीय स्थल हैं,और घूमने लायक हैं,और दर्शनीय हैं मैं आपको इन सभी दर्शनों के बारे में बताऊंगा। ❂ दोस्तों आज मैं आपको मंडला जिले के 20 ऐसे दर्शनीय स्थलों के बारे में बताऊंगा जोकि विशेष रूप से देखने लायक हैं, और बहुत ही दर्शनीय दिखाई देते हैं।
नदी | नर्मदा नदी |
अभ्यारण्य | फेन |
राष्ट्रीय उद्यान | कान्हा किसली |
जनजाति | गोड, बेगा, अगरिया |
दर्शनीय स्थल | मंडला किला, राधा कृष्ण मंदिर ,सीता रपटन इत्यादि |
समाधि | अवंतिबाई गिरधारी बाई |
हिस्सा | सतपुड़ा श्रेणी |
जलप्रपात | घूघरा , जोगन |
सूर्यास्त प्वाइंट | बामनी दादर |
संरक्षण | बारहसिंगा |
बांध | थानेदार बांध |
डेम | मटियारी डेम |
⬇️ सहस्त्रधारा
मंडला से 6 से 7 किलोमीटर दूरी पर स्थित है। यहां पर आपको सहस्त्रधारा एवं सहस्त्रधारा अर्जुन मंदिर देखने को मिलेगा। इसके अलावा यहां का नजारा देखने को मिलेगा जोकि बहुत ही शानदार है।
⬇️मंडला किला
मंडला किला जो कि मंडला में बना हुआ है। यह नर्मदा नदी के किनारे बना हुआ है। और खंडन में तकदीर हो चुका है। किले के आसपास बहुत से बंदर हैं जो आपको देखने को मिलेंगे।
⬇️रपटा घाट
यह मुख्य शहर में स्थित है।और यहां से नर्मदा नदी के नजारे को बहुत ही खूबसूरती से देखा जा सकता है। और यहां पर बहुत सारे मंदिर भी बने हैं। गणेश जी का मंदिर, नर्मदा माई का मंदिर, शंकर जी का मंदिर और भी कई सारे मंदिर बनाए गए हैं। जोकि आपको दर्शनीय रूप से देखने को मिलेंगे।
⬇️मोती महल मंडला
यह रामनगर में स्थित है। और मंडला जिले से लगभग 20 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यही एक ऐतिहासिक इमारत है। मोती महल का निर्माण गोंड राजा द्वारा 17 वी शताब्दी के अंत में करवाया गया था जो कि गोंड राजा का निवास स्थान था।

⬇️ बघेलिन महल
मोती महल से 3 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। और यह महल बहुत खूबसूरत है। यह बेगम के सम्मान में निर्मित किया गया था और फिर राजा की मौत हो गई।
⬇️ राय भगत की कोठी
यह भी रामनगर में स्थित है। जोकि मोती महल से कुछ ही दूरी पर स्थित है, और यह बहुत सुंदर है और अभी भी अच्छी हालत में बनी हुई है।
⬇️ काला पहाड़
मंडला जिले के बेगम महल से 4 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। और देखने में बहुत ही खूबसूरत दिखाई देता है। इस पहाड़ को मंडला जिले में काली पहाड़ के नाम से जाना जाता है,जो कि यहां की खासियत अष्ट महक है।
⬇️ सूरजकुंड
मंडला जिले से 8 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।यह मंदिर ग्राम पुरवा में स्थित है, जोकि बहुत ही खूबसूरत मंदिर का निर्माण करवाया गया है। और देखने में बहुत ही दर्शनीय लगता है। इस मंदिर में हनुमान जी की प्रतिमा स्थापित की गई है। और यह प्रतिमा अपना स्वरूप बदलती रहती है, यह प्रतिमा सुबह के समय बाल रूप में एवं दोपहर के समय एवं शांत रूप में शाम के समय वृद्ध रूप में दिखाई देती है।
⬇️गरम पानी कुंड
यह मंडला जिले से 20 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। गरम पानी कुंड में इस गर्म पानी से त्वचा संबंधी रोगों को ठीक किया जा सकता है। और यहां पर जाकर गरम पानी कुंड या कुआं देखने को मिलता है।
⬇️ कान्हा राष्ट्रीय उद्यान मंडला
मंडला जिले से 70 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यह मंडला जिले एवं बालाघाट जिले के बीच में स्थित है। कान्हा राष्ट्रीय उद्यान मैं हमें बाघ देखने को मिल सकते हैं।और इसके अलावा और कई जानवर भी मिल सकते हैं और यह राष्ट्रीय उद्यान बहुत ही खूबसूरत है और लोगों के मन को भाता भी है।

⬇️ नर्मदा संगम घाट मंडला
इसमें नर्मदा और बंजन नदी इन दोनों घाटों का मिलन हुआ है।यह घाट बहुत ही प्राचीन समय से स्थित हैं और इस घाट में राधा और कृष्ण के मंदिर के पवित्र दर्शन किए जा सकते हैं। इस घाट में हमें मछली पकड़ने वाले मिलेंगे और इसके साथ ही इस मंदिर के अलावा बूढ़ी माई का मंदिर भी इस घाट पर बहुत ही खूबसूरती के साथ बनाया गया है।

⬇️ सीता रपटन
मंडला शहर से 20 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यहां पर माना जाता है कि लव और कुश का जन्म हुआ था। और ऋषि बाल्मीकि जी यहीं पर निवास करते थे। और कहा जाता है कि बाल्मीकि ने रामायण की रचना भी यहीं पर की थी। और यहां पर कुछ अद्भुत पत्थरों के दर्शन भी किए जा सकते हैं। जोकि इस बात के प्रमाण हैं की यहां पर पहले ऋषि वाल्मीकि निवास करते रहे हैं। इस जगह का नाम सीता रपटन इसलिए पड़ा क्योंकि यहां पर सीता का पैर फिसल गया था।
⬇️जोगन झाड़ली जलप्रपात मंडला
मंडला जिले के वीजा गांधी शहर में स्थित है। यह मंडला जबलपुर के हाईवे पर स्थित है। यहां पर जलप्रपात आपको बरसात के मौसम में देखने को मिलेगा। जो बहुत ही सुंदर दिखाई देता है। यहां का जलप्रपात 40 से 50 किलोमीटर की ऊंचाई पर देखने को मिलता है।
⬇️ घूघरा जलप्रपात मंडला
यह भी मंडला जिले के जबलपुर हाईवे पर स्थित है। यह जलप्रपात काली गांव में स्थित है, जो 15 से 20 किलोमीटर की ऊंचाई से गिरता है। यह भी आपको बरसात में देखने को मिलेगा।
⬇️ मटियारी डैम
यह डेम मंडला जिले से 40 से 50 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।यह डेम मंडला के बिछिया विकासखंड के ग्राम सिमरिया के पास स्थित है। यहां से आपको खूबसूरत नजारा देखने को मिलेगा यह बांध मटियारी नदी पर बना हुआ है।
⬇️ थानेदार बांध
मंडला जिले से 40 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यह बांध नैनपुर तहसील के डीजे गांव में बना हुआ है। यह बांध धनबाद नदी के किनारे बना हुआ है।
⬇️ पवित्र अरंडी संगम
यह संगम मंडला से रामनगर रोड पर पड़ता है। यहां का नजारा देखने में बहुत ही सुंदर अनुभूति देता है। और यहां पर शिवलिंग मंदिर भी बनाया गया है, जोकि दर्शनीय रूप से बहुत ही प्रसिद्ध है।
⬇️ दादा धनीराम की समाधि मंडला
यह समाधि मंडला जिले की नर्मदा नदी के किनारे स्थित है। नर्मदा नदी के वृक्ष के नीचे यह समाधि स्थित है। जोकि यहां पर आकर हम सभी को शांति की अनुभूति होती है।
⬇️ राधा कृष्ण मंदिर
यह मंदिर मंडला से संगम में मिलता है। जो पुरवा गांव में बना हुआ है। इस मंदिर तक पहुंचने के लिए आपको नाव से जाना पड़ता है। और इस मंदिर का निर्माण बहुत ही तकनीकी के साथ किया गया है। और यह मंदिर देखने में बहुत ही खूबसूरत दिखाई देता है।
⬇️ देवगांव संगम स्थल
यह स्थल मंडला जिला से लगभग 20 से 50 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। ऐसे स्थल पर नर्मदा नदी का अन्य नदियों के साथ संगम हुआ है। जो कि देखने में बहुत ही खूबसूरत दिखाई देता है इस साल बहुत सारे मंदिरों का निर्माण करवाया गया है। जो कि देखने में बहुत ही दर्शनीय दिखाई देते हैं।
☛इसी के साथ दोस्तों आज मैंने आपको मंडला जिले के संपूर्ण प्रसिद्ध मंदिरों के बारे में जो जानकारी प्रकट की है अगर यह सब आपको अच्छी लगे को तो कमेंट करके जरूर बताएं
👇मंडला जिले के पर्यटन महत्पूर्ण तथ्य
🌗मंडला जिला सतपुड़ा श्रेणी देश का एक हिस्सा है।
🌗मंडला शहर नर्मदा नदी के किनारे बसा हुआ है।
🌗 मंडला जिला न्यूनतम सिंचित जिले के अंतर्गत आता है।
🌗 हालोन मंडला जिले की प्रमुख जल विद्युत परियोजना है।
🌗 सर्वाधिक बड़ा वन मंडल मंडला जिले में स्थित है।
🌗 मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा राष्ट्रीय उद्यान मंडला जिले में स्थित है।
🌗 फेन मंडला जिले का प्रमुख अभ्यारण है।
🌗मंडला जिले का लिंगानुपात 1000 से अधिक है।
🌗 मंडला जिला एसटी आरक्षित क्षेत्र के अंतर्गत आता है।
🌗 मंडला के किले में राजराजेश्वरी भवन की स्थापना निजाम शाह ने कराई थी।
🌗 मोती महल और बघेलिन महल मंडला जिले की प्रमुख दर्शनीय स्थल हैं।
🌗 रानी अवंती बाई की समाधि और उनकी अंगरक्षिका गिरधारी बाई की समाधि मंडला जिले में स्थित है।
मंडला जिले के पर्यटन FAQ,S
- मंडला जिले की जल विद्युत परियोजना कौन सी है।
थावर परियोजना - मंडला जिले में सर्वाधिक वृक्ष कौन से पाए जाते हैं।
साल - मंडला जिले में कौन सा राष्ट्रीय उद्यान स्थित है।
कान्हा किसली - मंडला जिले में कौन सा सूर्यास्त प्वाइंट स्थित है।
बामनी दादर - मंडला जिले में मुख्यतया कौन सी जनजाति पाई जाती है।
बेगा, अगरिया - मंडला का दुर्ग किस शासक ने बनवाया था।
राजा नरेंद्र शाह

Website Home ( वेबसाइट की सभी पोस्ट ) – | Click Here |
——————————————— | ————- |
Telegram Channel Link – | Click Here |