WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

नागदा जिले के प्रमुख पर्यटन History GK Tourism

नागदा जिले के प्रमुख पर्यटक स्थल-

दोस्तों आज हम बात करते हैं मध्य प्रदेश के नागदा जिले के बारे में जोकि उज्जैन जिले की एकमात्र तहसील है अभी इसे वर्तमान में जिला घोषित नहीं किया गया है | आने वाले समय में नागदा तहसील को जिला में परिवर्तित होने की पूरी संभावना है | उज्जैन जिले के अंतर्गत आने वाला नागदा शहर यहां का प्रमुख शहर है किस शहर में कई प्रकार के पर्यटक स्थल पाए जाते हैं जो घूमने योग्य हैं | आज हम नागदा जिले के बारे में संपूर्ण विस्तार से चर्चा करेंगे आखिर इस जिले का क्या इतिहास रहा है? इस जिले के बारे में आज हम आपको संपूर्ण जानकारी देंगे | दोस्तों नागदा जिला प्राचीन काल के उज्जैन रियासत के अंतर्गत ही आता था इस कारण से यहां पर बहुत सी ऐतिहासिक और प्राचीन इमारतों को देखा जा सकता है |

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
बांधनयन बांध
नदीचंबल नदी
पर्यटक स्थलबिरला मंदिर, अटल गार्डन, मुक्तेश्वर महादेव मंदिर 
तालाबबन बना तालाब
स्थितिवर्तमान में यह एक तहसील है आगामी भविष्य में 53 वा जिला घोषित हो सकता है
उद्यानबिरला हाउस उद्यान
चर्चकैथोलिक चर्च
संस्कृतिप्राचीन मालवा संस्कृति
खेलकूद प्रतियोगितापहलवानी
कंपनीग्रेसिंग कंपनी
कारखानाकृत्रिम रेशा कारखाना
जिले के प्रसिद्ध मार्गमहात्मा गांधी मार्ग , जवाहर मार्ग, नागदा बाईपास मार्ग

🌗 नागदा शब्द का अर्थ-

आगामी भविष्य में नागदा तहसील जिले के रूप में परिवर्तित हो सकती है नागदा का अर्थ होता है-” नाग को जलाना” क्योंकि यह दो शब्दों से मिलकर बना है ‘नाग और दाह’ |

🌗 नागदा शहर की स्थिति-

नागदा शहर मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले की एक तहसील है और जैसा कि आपको पता है कि नागदा जिला चंबल नदी के तट पर बसा हुआ जिला है | इस जिले का विस्तार लगभग 120 वर्ग किलोमीटर के आसपास है | दोस्तो वर्तमान में इस शहर का विकास काफी तेजी से हो रहा है नागदा तहसील को मध्य प्रदेश का 53 वां जिला घोषित किया जा सकता है | नागदा तहसील को जिला बनाने के पीछे बहुत तेजी से कार्य चल रहा है |

🌗 नागदा शहर का विकास-

दोस्तों प्राचीन समय में नागदा शहर का विकास पांडव वंश के राजा जगमेजय के द्वारा हुआ है | दोस्तों नागदा एक औद्योगिक शहर है यहां पर तरह-तरह के कारखाने विकसित किए गए हैं जिनमें शक्कर का कारखाना प्रमुख है | दोस्तों नागदा शहर का विकास हो जाने के बाद यहां पर पर्यटन के लिए भी बहुत ही सुंदर और उपयुक्त व्यवस्थाएं की जाएंगी | नागदा शहर में पर्यटकों के लिए रोकने के लिए उपयुक्त व्यवस्था का बंदोबस्त किया जाएगा | शहर के अंतर्गत आने वाले सभी पर्यटक स्थलों को घूमने के लिए उपयुक्त रास्ते को भी निर्मित किया जाएगा |

वर्तमान समय की स्थिति के बारे में अगर कहा जाए तो इस जिले का विकास बहुत तेजी से हो रहा है | नागदा तहसील के अंतर्गत आने वाले सभी शासकीय कार्यालय नागदा तहसील को जिला बनाने के लिए भरपूर प्रयास कर रही है |

🌗 बिरला मंदिर-

दोस्तों बिरला मंदिर यहां का प्रमुख मंदिर है जो कि अपनी कला और नक्काशी के लिए जाना जाता है | किसी मंदिर के ठीक बिल्कुल पास में एक हवाई पट्टी का निर्माण किया गया है जो बिरला ग्रुप ऑफ इंडस्ट्री के अंतर्गत आती है | दोस्तों यहां का खूबसूरत नजारा देखने के लिए आप अपने पर्सनल वाहन के माध्यम से भी जा सकते हैं और यदि आप ज्यादा दूर से हैं तो बस, कार, ट्रेन आदि परिवहन के माध्यम से यहां पर पहुंच सकते हैं | दोस्तों नागदा शहर के अंतर्गत आने वाले छोटे से गांव बिरलाग्राम में ही इस मंदिर का निर्माण किया गया है | यह मंदिर बिरला परिवार की ओर से बनवाया गया है जो भगवान विष्णु के लिए समर्पित है |

मंदिर की दीवारों पर आपको बहुत ही सुंदर आकृतियां देखने को मिलती हैं जो कि हमें प्राचीन काल की बहुत ही ऐतिहासिक जानकारी देती हैं | इन दीवारों पर आपको बहुत ही प्राचीन समय की मूर्तियां और आकृतियां नजर आती हैं | प्राचीन काल में बहुत से युद्ध और आक्रमण होने के कारण इन मूर्तियों में आप बहुत सी मूर्तियां टूटी हुई देखेंगे | कई मूर्तियां ऐसी मिलेंगी जो किसी ना किसी अंग से भांग हैं अर्थात अपने आप में कोई भी मूर्ति पूर्ण नहीं मिलेगी | आक्रमणकारियों ने कई जगह पर भगवान शिव की शिवलिंग को भी तोड़ने की कोशिश की है |

दोस्तों यह मंदिर यहां के निवासियों के लिए बहुत ही प्रेरणा देने वाला मंदिर है और यहां पर प्रमुख रूप से इन लोगों के लिए धार्मिक त्योहारों को मनाने के लिए यह प्रमुख केंद्र है |

🌗 अटल गार्डन-

दोस्तों नागदा जिले का यह गार्डन बहुत ही खूबसूरत और सुंदर गार्डन है | दोस्तों अटल गार्डन को” अटल उद्यान” के नाम से भी जाना जाता है इस उद्यान के अंदर आपको स्विमिंग पूल भी देखने को मिलता है जो कि यहां के करीबी निवासियों के लिए बहुत ही उपयुक्त और शानदार व्यवस्था है | यहां पर घूमने के लिए प्रतिदिन सैकड़ों लोग किसी उद्यान में आते रहते हैं |

दोस्तों यह छोटा सा उद्यान नागदा नगर पालिका के माध्यम से संचालित है यहां पर घूमने के लिए और आनंद के लिए आपको ज्यादा फीस नहीं देनी होती है | इसकी सुविधाओं को बढ़ाने के लिए यहां पर बहुत कम मात्रा में फीस ली जाती है | यहां पर फीस को इसलिए रखा गया है ताकि यहां पर किसी भी प्रकार की भीड़ ना होना ही इसका दुरुपयोग हो |

दोस्तों यहां का अटल गार्डन घूमने के लिए सबसे उपयुक्त है और समय बिताने के लिए उपयुक्त स्थान है | यदि आपको तनाव है और आप तनाव मुक्त होना चाहते हैं तो आप अटल गार्डन में घूमने के लिए जा सकते हैं यहां पर आपको स्वच्छता ,शांति और सुंदरता देखने को मिलती है | यह गार्डन बहुत ही सुंदर और आकर्षक गार्डन है यहां पर बहुत सुंदर -सुंदर पक्षी इस गार्डन में निवास करते हैं |

अटल गार्डन- Nagda

🌗 मुक्तेश्वर महादेव मंदिर-

मुक्तेश्वर महादेव मंदिर नागदा जिले का प्रमुख शिव मंदिर है यहां पर भगवान शिव के भक्तों की भीड़ हमेशा लगी रहती है | मुक्तेश्वर महादेव मंदिर बहुत ही प्राचीन मंदिर है ऐसा कहा जाता है कि यह मंदिर महाकालेश्वर मंदिर की समकालीन मंदिर है इस मंदिर में भगवान शिव की शिवलिंग को प्रमुख रूप से देखा जा सकता है|

भगवान शिव के शिवलिंग के अलावा यहां पर आपको भगवान श्री गणेश की मूर्ति देखने को मिलती है और भगवान शिव के प्रिय भक्त नंदी की पत्थर के अंदर प्रतिमा देखने को मिलती है |

महाशिवरात्रि के अवसर पर यहां पर भगवान शिव के विवाह का आयोजन भी किया जाता है जिसमें भगवान शिव के बहुत दूर-दूर से भक्त उनके विवाह में सम्मिलित होते हैं | ऐसा माना जाता है कि भगवान शिव की शादी में सम्मिलित होने वाले प्रत्येक भक्तों की हर मनोकामना पूरी होती है | भगवान भोलेनाथ को यहां पर मुक्तेश्वर महादेव के नाम से इसलिए जाना जाता है क्योंकि भगवान भोलेनाथ अपने भक्तों को परेशानियों से हमेशा के लिए मुक्त कर देते हैं | भगवान शिव के दरबार में आने वाले प्रत्येक श्रद्धालु की हर मनोकामना पूरी होती है |

प्रतिवर्ष श्रावण मास के महीने में प्रत्येक सोमवार को भगवान शिव को जल चढ़ाने से प्रत्येक व्यक्ति की हर मनोकामना पूरी की जाती है|

🌗 बन बना तालाब –

जिले का बन बना तालाब यहां का प्रमुख पर्यटक स्थल है इस तालाब के चारों ओर हरे भरे पेड़ पौधे देखने को मिलते हैं | दोस्तों इस तालाब की गहराई ज्यादा नहीं है परंतु यहां पर आवश्यकता अनुसार जलापूर्ति के लिए यह तालाब बहुत ही उपयुक्त है | यह तालाब नहाने ,सिंचाई के लिए प्रमुख रूप से उपयोग में लाया जाता है | दोस्तों वर्तमान में यह सब तालाब का निर्माण कुछ इस तरीके से किया गया है कि यहां पर ठहरने की और समय बिताने की संपूर्ण व्यवस्था है |

इस तालाब के पास में ही है छोटा सा शिव मंदिर है जहां पर कई श्रद्धालु तालाब में नहाने के बाद भगवान शिव को जल चढ़ाते हैं और उनके दर्शन करते | तालाब के पास में है यह गार्डन है जहां पर आप बैठ सकते हैं और घूम सकते हैं | इस तालाब का पानी कभी भी खत्म नहीं होता है |

बन बना तालाब - Nagda

🌗 बिरला हाउस उद्यान-

बिरला हाउस की तरफ से निर्मित किया गया यह उद्यान केवल बिरला कॉलोनी के लोगों के लिए उपयोग में लाया जाता है| बिरला कॉलोनी के अलावा यहां पर अन्य किसी क्षेत्र से आने वाले व्यक्तियों के लिए यह उद्यान एलाऊ नहीं होता है | यह उद्यान देखने में काफी खूबसूरत और सुंदर है यहां पर कई प्रकार की सुंदर पुष्प देखने को मिलते हैं |

उद्यान के अंदर छोटे-छोटे झूला भी लगाए गए हैं जिनको बच्चों के साथ-साथ बड़े भी झूल सकते हैं | गार्डन के अंतर्गत स्विमिंग पूल की व्यवस्था है जहां पर नहाने का भी आनंद उठाया जा सकता है | इस अभियान की सबसे खास बात यह है कि इस कॉलोनी के अलावा इसका उपयोग और कोई भी नहीं कर सकता |

🌗 नयन बांध-

नागदा जिले के अंतर्गत आने वाला नयन बांध यहां का प्रमुख बांध है इस बांध से एकत्रित किया गया जल यहां पर होने वाली खेती के लिए प्रयोग में लाया जाता है | इस जिले की मुख्य जल आवश्यकता की पूर्ति के लिए नयन बांध को प्रयोग में लाया जाता है | नयन बांध के चारों तरफ सुंदर पेड़ पौधे और इस बांध की एक तरफ सुंदर जल निकास पुल बनाया गया है | बांध के तीन तरफ सुंदर पहाड़ देखने को मिलते हैं जो की बहुत ही हरे-भरे और सुंदर लगते हैं यहां पर प्रकृति की सुंदरता को प्रमुख रूप से देखा जा सकता है |

इस बांध को देखने के लिए आप अपने पूरे परिवार के साथ भी जा सकते हैं और पर्यटन का आनंद उठा सकते हैं | इस बांध को देखने का सही समय बरसात के समय का होता है क्योंकि बरसात के समय में इस बांध के फाटक खोल दिए जाते हैं | दोस्तों इस बांध के फाटक खोले जाने के कारण गिरता हुआ पानी ठीक उसी तरीके से दिखाई देता है जिस तरीके से हम एक झरना में देखते हैं | बांध के पुल से गिरता हुआ पानी बहुत ही सुंदर लगता है |

नयन बांध- Nagda

🌗 विष्णु मंदिर अथवा बिरला मंदिर-

बिरला समुदाय के द्वारा बनवाया गया यह मंदिर भगवान विष्णु के लिए समर्पित है यहां पर भगवान विष्णु की सुंदर प्रतिमा को स्थापित किया गया | हिंदू धर्म से जुड़ा हुआ यह मंदिर बहुत ही प्राचीन और सुंदर मंदिर है | इस मंदिर के बारे में कई प्राचीन कथाएं सुनने को मिलती हैं क्योंकि नागदा जिले की धरती पर भगवान श्री कृष्ण और उनके भाई बलदाऊ तथा भगवान श्रीकृष्ण के परम मित्र सुदामा जी उज्जैन तथा नागदा जिले की धरती पर कई बार भ्रमण कर चुके थे|

दोस्तों इस धार्मिक मंदिर को देखने के लिए प्रतिदिन कई लोग मंदिर में आते हैं और श्रद्धालु लोग भगवान को पुष्प अर्पित करते हैं और दर्शन करते हैं | मंदिर में हिंदू धर्म से जुड़े हुए सभी लोग भगवान विष्णु के दर्शन करने के लिए आते हैं | समय-समय पर यहां पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन भी होता है जिसमें आसपास की ग्रामीणों के सभी लोग इस आयोजन में हिस्सा लेते हैं |

🌗 अय्यप्पा मंदिर-

अय्यप्पा मंदिर यहां का बहुत ही प्राचीन मंदिर है इसे देखने के लिए सैकड़ों की संख्या में लोग 1 दिन में एकत्रित होते हैं | यह मंदिर बहुत ही पुराना और ऐतिहासिक मंदिर है इस मंदिर में विराजमान मूर्तियां बहुत ही सुंदर और आकर्षक हैं |

🌗 कैथोलिक चर्च-

नागदा जिले के अंतर्गत प्रमुख रूप से हिंदू धर्म से जुड़े हुए लोगों का निवास ज्यादा मात्रा में हैं परंतु यहां पर अन्य धर्मों के लोग ही निवास करते हैं | नागदा प्राचीन काल से ही सभी धर्मों के लोगों का निवास स्थल रहा है उसी तरीके से यहां पर हिंदू धर्म के साथ साथ मुस्लिम धर्म की मस्जिद और ईसाई धर्म के कई चर्च देखने को मिलते हैं जिनमें से कैथोलिक चर्च एक प्रमुख चर्च हैं |

नागदा जिले की कुछ महत्वपूर्ण जानकारी-

✭ नागदा शहर जाने का रास्ता-

दोस्तों नागदा शहर जाने के लिए आप एरोप्लेन के माध्यम से भी आ सकते हैं जिसके लिए आप इंदौर के प्रसिद्ध देवी अहिल्याबाई होल्कर इंदौर हवाई अड्डा के माध्यम से नागदा पहुंच सकते हैं | यदि आप ट्रेन के माध्यम से नागदा पहुंचना चाहते हैं तो आप नागदा के नजदीकी नागदा रेलवे जंक्शन के माध्यम से जा सकते हैं | नागदा रेलवे जंक्शन पहुंचने के बाद आपको यहां से बस कार टैक्सी आदि सभी प्रकार की सुविधा उपलब्ध मिलेगी |

✭ नागदा घूमने का सही समय क्या है?

दोस्तों नागदा घूमने का सही समय अक्टूबर से मार्च तक का समय होता है बरसात के मौसम में यहां पर घूमना ज्यादा कंफर्टेबल नहीं होता है |

✭ नागदा जिले की संस्कृति-

दोस्तों वैसे तो इस जिले में मालवा संस्कृति को आज भी प्रमुख रूप से देखा जा सकता है परंतु वर्तमान समय की संस्कृति को भी यहां पर अच्छे से देख सकते हैं | दिवाली ,नवरात्रि, होली के समय यहां पर यह त्यौहार बड़ी धूमधाम से मनाए जाते हैं | दोस्तों यह शहर महाकालेश्वर नगरी के अधीन आता है इस कारण से यहां पर महाशिवरात्रि के पर्व को बहुत ही शानदार तरीके से मनाया जाता है| महावीर जयंती ,हनुमान जयंती, रामनवमी, शरद पूर्णिमा ,जन्माष्टमी
आदि सभी त्योहारों को बड़े हर्ष के साथ मनाया जाता है |

हनुमान जयंती के समय यहां पर भगवान श्री हनुमान जी महाराज की मूर्ति को सजाकर यहां पर भव्य रैली का आयोजन किया जाता है जिसमें हजारों लोग इस रैली के साक्षी होते हैं और हनुमान जयंती के त्यौहार को सफल पूर्वक मनाते हैं|

रामनवमी के शुभ अवसर पर तो यहां पर हजारों की संख्या में भीड़ इकट्ठी हो जाती है क्योंकि कहा जाता है कि भगवान से भी भी भगवान राम के अनन्य भक्त थे | भगवान शिव की प्रसिद्ध नगरी उज्जैन संभाग के अंतर्गत ही यह नागदा जिला आता है उसी प्रकार से यहां पर सभी निवासी रामनवमी के यह बड़े हिंदू त्यौहार को बड़ी ही धूमधाम से मनाते हैं |

रामनवमी के समय यहां पर बड़ी संख्या में ढोल ,नगाड़े और डीजे के साथ भगवान श्री राम की रैली को पूरे शहर में निकाला जाता है |

✭ नागदा शहर की पहलवानी-

दोस्तों शायद ही इस जिले के बारे में किसी को ज्यादा गहराई से जानकारी हो परंतु यहां पर बहुत ही प्रसिद्ध और कई महान पहलवान आज भी पहलवानी के लिए जाने जाते हैं | यहां पर कई प्रतियोगिताएं होती हैं जिनमें पहलवानों को प्रतियोगिता का सहभागी बनाया जाता है | इस पहलवानी प्रतियोगिता में आसपास के सभी जिलों की पहलवान इकट्ठे होते हैं जैसे इंदौर उज्जैन नागदा आदि जिलों की लोग यहां पर आते हैं | इन पहलवानों को जत्था अंचल मंदिरों के सामने देखा जा सकता है क्योंकि इन्हीं मंदिरों के सामने इस प्रतियोगिता का आयोजन होता है |

⚫️ नागदा जिले के प्रमुख मार्ग-

✭ महात्मा गांधी मार्ग-

दोस्तों नागदा शहर का मुख्य बाजार गांधी मार्ग पर ही लगता है और यह मार्ग नागदा जिले की रेलवे जंक्शन से शुरू होकर नागदा पुलिस थाने तक जाता है | इस मार्ग पर ट्रैफिक की समस्या कभी कबार बनी रहती है |

✭ जवाहर मार्ग-

यह मार्ग यहां का प्रमुख रूप से नागदा जिले के विकास के रूप में जाना जाता है क्योंकि जिस तरीके से यहां पर जिले का विकास शुरू हो रहा है यह मार्ग भी उसी विकास के लिए जाना जाता है | इस मार्ग पर आपको नागदा जिले का विकास स्वरूप देखने को मिलता है | नागदा जिले का जवाहर मार्ग जिले की रेलवे जंक्शन से शुरू होकर जिले की मुख्य बस स्टैंड तक जाता है | इस मार्ग पर आपको काफी विस्तार देखने को मिलता है इसे देखने के बाद आपको एहसास हो जाएगा कि नागदा प्रगति के मार्ग पर चल रहा है |

✭ नागदा बाईपास मार्ग-

दोस्त वर्तमान में नागदा बाईपास के निर्माण होने से इंदौर से लेकर राजस्थान तक का सफर बहुत ही सुगमता पूर्वक हो गया है | यह बहुत ही व्यस्त है और ट्रैफिक वाला मार्ग है | इस मार्ग के निर्माण होने से यहां पर होने वाली कई समस्याओं से छुटकारा मिल गया है| आने वाले समय में नागदा बाईपास नागदा जिले के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेगा |

नागदा जिले में किसी भी प्रकार की यात्रा में कोई बाधा ना आए इस कारण से मुक्त बाईपास के अलावा भी यहां पर एक दूसरे मार्ग के साथ-साथ दूसरी बस स्टैंड का भी निर्माण किया जा रहा है |

▶️ ग्रेसिंग कंपनी-

मध्य प्रदेश के नागदा जिले में ग्रेसिंग कंपनी ने यहां पर एक हवाई पट्टी स्थापित की है |

▶️ कृत्रिम रेशा कारखाना-

मध्य प्रदेश सरकार के द्वारा नागदा जिले में कृत्रिम रेशा बनाने का कारखाना स्थापित किया जा रहा है |

Website Home ( वेबसाइट की सभी पोस्ट ) – Click Here
———————————————————-
Telegram Channel Link – Click Here
Join telegram

Leave a Comment