बागेश्वर धाम। बागेश्वर धाम में टोकन की व्यवस्था,
बुद्धिहीन तनु जान के , सुमिरो पवन कुमार | बल, बुद्धि , विद्या देव मोहि, हरहु कलेश विकार | …
बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण गर्ग जी महाराज के ऊपर हनुमान जी की असीम कृपा है। दूर-दूर से आने वाले श्रद्धालुओं की मन की बात छोटे से कागज के एक पर्चे पर लिख देते हैं। और श्रद्धालु हनुमान जी की ऐसी चमत्कारी कृपा देखकर दंग रह जाता है। एवं श्रद्धालु अपनी समस्या एवं व्यथा को हल होते देख धाम का एवं महाराज जी का मुरीद हो जाता है। यही चमत्कारी बागेश्वर धाम की प्रसिद्धि आज देश-विदेश में व्याप्त है। बागेश्वर धाम आज देश के एवं संसार के हर कोने में एक अलग ही पहचान बना चुके हैं।
पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी के दिव्य शक्तियों एवं चमत्कारो का वर्णन करने के लिए मेरे पास शब्द सीमा नहीं है ।
बागेश्वर धाम सरकार का अनुभव एवं वहां की कृपा और चमत्कार देखने के लिए श्रद्धालुओं से मैं यही बात कहना चाहूंगा। कि एक बार धाम पधारें एवं सन्यासी बाबा के दर्शन करें।और महाराज जी के चमत्कारी दरबार में सम्मिलित होकर अपने दुखों को साझा करें एवं अपनी चिंताओं को बताए और उनसे मुक्ति पाएं।
Table of Contents
बागेश्वर धाम का सच
यह धाम एक प्रसिद्ध धाम होने के साथ-साथ एक नियम व संस्था के रूप में भी कार्य करता है।जिसके माध्यम से दीन दुखियों असहाय लोगों को विशेष सहायता प्रदान की जाती है।एवं जनकल्याण को दृष्टिगत रखते हुए गरीब कन्याओं की विवाह का भी आयोजन एक निश्चित समय अंतराल पर किया जाता है। जिससे क्षेत्र के कई गरीबों को लाभान्वित भी किया गया है। वैसे तो कहा जाए तो प्रसिद्ध पीठ बागेश्वर धाम का क्षेत्र कोई अति विशाल परिसर नहीं है। लेकिन फिर भी सत्य सन्यासी बाबा की कृपा है। कि धाम अति विशाल ना होते हुए अनेकों श्रद्धालुओं का आस्था का केंद्र बन चुका है।एवं धाम में क्षेत्रीय लोग तन मन धन से समर्पित भाव से सेवा करते हैं।
⚫️बागेश्वर धाम की महिमा : घर बैठे अर्जी कैसे लगाएं? टोकन कब मिलेगा? | क्लिक करें |
⚫️Bageshwar Dham के नाम पर Fraud धोखाधड़ी : बागेश्वर धाम गढ़ागंज | क्लिक करें |
⚫️Bageshwar Dham Contact No : Bageshwar Dham Toll free no | क्लिक करें |
⚫️बागेश्वर धाम कहाँ है? : Bageshwar Dham Kahan Hai? – जाने का रास्ता | क्लिक करें |
⚫️बागेश्वर धाम : कथा भजन – Bageshwar Dham Katha Bhajan Chhatarpur | क्लिक करें |
⚫️छतरपुर, पन्ना, दमोह एवं सागर से बागेश्वर धाम गढ़ा की दूरी | क्लिक करें |
⚫️छतरपुर से बागेश्वर धाम गढ़ा की दूरी | क्लिक करें |
⚫️बागेश्वर धाम मध्यप्रदेश प्रसिद्ध धार्मिक स्थल – Bageshwar Dham MP | क्लिक करें |
एवं इस धाम की एक अनोखी विशेषता यह भी है कि यहां पर जो भी श्रद्धालु अपने मन भाव से धाम पर जाता है। तो उसकी सारी इच्छा स्वत: ही पूरी हो जाती हैं। और उसे अपने दुखों से छुटकारा मिल जाता है। धाम पर जाने से ही श्री बालाजी हनुमान की कृपा श्रद्धालु के ऊपर तत्काल ही प्रारंभ हो जाती है। और उसे उसी दिन से जिस किसी के लिए भी वहां पर जाता है।उसमें उसे तत्काल ही आराम लगने लगता है। कई लोग कैंसर के इलाज के लिए जाते हैं तो उन्हें उसी दिन से ठीक होने का अनुभव प्रारंभ होने लगता है।
बागेश्वर धाम में टोकन की व्यवस्था
अपार जनसमूह एकत्रित होने के कारण जैसे कि श्रद्धालुओं को असुविधा का सामना न करना पड़े।इसके लिए महाराज जी से एक निश्चित समय पर मिलने के लिए टोकन वितरण की व्यवस्था की गई है। जिससे श्रद्धालु अपने एक निश्चित क्रम में अपना नंबर आने पर महाराज जी से एक निश्चित समय के लिए भेट कर सकता है।एवं अपनी समस्या व्यथा महाराज जी के समक्ष प्रस्तुत कर सकता है। जिससे महाराज जी के समय का सही उपयोग होता है। ऐसे में न अपना समय गंवाना पड़ता है। इस व्यवस्था से महाराज जी तथा दूर-दूर से आने वाले श्रद्धालुओं दोनों ही लोगों को सुविधा है। एवं एक अनुशासन भी बना रहता है।
टोकन प्राप्त कैसे करें! – Bageshwar Dham Sarkar
अगर श्रद्धालु महाराज जी से मिलना चाहते हैं, या अपने किसी समस्या से छुटकारा पाने के लिए धाम पर आते हैं। तब उन्हें टोकन प्राप्त करना होता है।
टोकन क्या होता है?
इसके लिए हम आपको बता दें टोकन का मतलब एक पर्चा बनाया जाता है।जिसमें आपका नाम पता और आप कहां से आए हैं। इस तरह से आपकी जानकारी रहती हैं और आपको एक निश्चित समय दिया जाता है कि आप इतने समय में अपनी समस्या को महाराज जी के सामने रख सकें।
टोकन प्राप्त करने के लिए बागेश्वर धाम स्थित कार्यालय में जाकर श्रद्धालु को संपर्क करना होता है।तत्पश्चात संबंधित व्यक्ति उसको टोकन के सारे नियम एवं शर्तें बताता है। उसके पश्चात श्रद्धालु को टोकन प्राप्त होता है, जिसके माध्यम से वह महाराज जी से मिलने का पात्र हो जाता है।
बागेश्वर धाम का गाना
प्राचीन संस्कृति का मंदिर आज पूरे विश्व में प्रसिद्ध हो गया है।जिसके चलते कई सारे गाने जो बागेश्वर धाम पर बनाए गए हैं।जिनमें से जो बहुत ही महत्वपूर्ण गाना है। वह मैं आपको बता देता हूं।
(बागेश्वर गड़ा के हनुमान खबर मोरी लेय रईओ।)
इस गाने का अर्थ यह है कि श्रद्धालु भगवान श्री बालाजी महाराज से कह रहे हैं श्री बालाजी सरकार आप अपनी कृपा सदैव हमारे और हमारे परिवार के ऊपर बनाए रखें। सभी को दुखों से मुक्त करें।
क्षेत्रीय लोगों की मान्यता अनुसार श्री बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण गर्ग जी एक गरीब परिवार से ताल्लुक रखते हैं। उनके परिवार की आर्थिक स्थिति कुछ खास सही नहीं थी। छोटा मोटा काम जैसे पूजा पाठ इत्यादि करके अपने परिवार का सारा खर्चा निकालते थे। इस तरह से शुरुआत में उनका जीवन बहुत ही कठिनाइयों के साथ गुजरा। परंतु फिर वे बालाजी की कृपा प्राप्त करके उनके शरण में जाकर के आज देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी उनकी ख्याति गाई जा रही है।
महत्वपूर्ण बिंदु
- बागेश्वर धाम के गुरु का क्या नाम है?
उनके दादाजीही उनके गुरु है। - बागेश्वर धाम किस राज्य में पड़ता है?
मध्यप्रदेश - मध्य प्रदेश बागेश्वर धाम किस जिले में है?
छतरपुर - बागेश्वर धाम महाराज का नाम क्या है?
पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी महाराज - बागेश्वर धाम किस गांव में पड़ता है?
गड़ा (गंज)
🙏🙏जय श्री बागेश्वर धाम 🙏🙏
Website Home ( वेबसाइट की सभी पोस्ट ) – | Click Here |
——————————————— | ————- |
Telegram Channel Link – | Click Here |