हेलो दोस्तों आज मैं आपको रायसेन जिले की प्रमुख पर्यटक स्थल के बारे में जानकारी देने जा रहा हूं । भोपाल संभाग के अंतर्गत आने वाला रायसेन जिला यहां के राजा राज बसंती के द्वारा बसाया गया था। इन्हीं ने यहां रायसेन दुर्ग, बादल महल , राजा रोहित महल और इत्रदार महल का निर्माण करवाया था । रायसेन का किला 9 दरवाजा वाला किला है ।

रायसेन जिले के प्रमुख पर्यटन स्थल Major tourist places in Raisen district
रायसेन जिले के प्रमुख पर्यटक स्थल | |
देश | भारत |
राज्य | मध्य प्रदेश |
संभाग | भोपाल संभाग |
जिला | रायसेन |
रायसेन जिले का उद्योग केंद्र ⚫️ | मंडीदीप |
सांची बौद्ध विश्वविद्यालय ⚫️ | रायसेन |
सम्राट अशोक सागर परियोजना ⚫️ | बेतवा नदी पर रायसेन |
मध्य प्रदेश का पहला ऑप्टिकल फाइबर बनाने का कारखाना ⚫️ | रायसेन मध्य प्रदेश |
मृगेंद्र नाथ की गुफाएं ⚫️ | रायसेन |
सांची का बौद्ध स्तूप ⚫️ | रायसेन |
भीमबेटका की गुफाएं ✔️ | रायसेन |
रातापानी टाइगर रिजर्व ✔️ | रायसेन |
विश्व की दूसरी सबसे बड़ी दीवार | रायसेन |
तहसीलें | 9 |
विधानसभा | 4 |
☑️ रायसेन किले का इतिहास, अशोक सम्राट और सांची History of Raisen Fort, Ashoka Emperor and Sanchi
एक लंबे समय तक यहां किला राजा पूरणमल या पूरमाल के पास रहा है। बाद में शेरशाह सूरी ने पूरणमल की हत्या कर दी थी। और यह क़िला छीन लिया था । पूरणमल की हत्या को शेरशाह सूरी के इतिहास का काला धब्बा कहा जाता है। मध्य प्रदेश के रायसेन जिला के निकट कागखेड़ा नामक स्थान है जो मुगल काल में पूरे मध्य भारत के प्रशासन का केंद्र रहा है।
- ✔ रायसेन जिले में ही बेतवा नदी के किनारे सम्राट अशोक ने सांची के स्तूप का निर्माण करवाया था।
- ✔ मध्य प्रदेश की प्रसिद्ध मृगेन्द्र नाथ की गुफाएं और भीमबेटका की गुफाएं दोनों ही रायसेन जिले के अंतर्गत आती हैं।
- ✔ रायसेन जिले में मंडीदीप राज्य का सबसे प्रमुख उद्योग केंद्र है। यही प्रदेश का पहला ऑप्टिकल फाइबर बनाने का कारखाना लगाया गया है ।
- ✔ यहीं सबसे बड़ी ग्रेफाइट फैक्ट्री हिंदुस्तान ग्रेफाइट के नाम से प्रसिद्ध है ।
- ✔ मध्य प्रदेश की प्रसिद्ध पीर साहब की दरगाह रायसेन जिले में स्थित है ।
- ✔ सांची बौद्ध विश्वविद्यालय की स्थापना रायसेन जिले के अंतर्गत की है।

☑️ रायसेन जिला, रोचक तथ्य Raisen District, Interesting Facts
रायसेन जिले में बेतवा नदी पर सम्राट अशोक सागर परियोजना का निर्माण किया गया है। यहीं से मध्य प्रदेश की प्रसिद्ध हलाली नहर निकाली गई है । भगवान शिव का प्रसिद्ध भोजपुर मंदिर इसी जिले के अंतर्गत आता है । यहीं पर राज्य का पहला शिवलिंग संग्रहालय बनाया जा रहा है । रायसेन जिले का भोजपुर मंदिर भारत का सबसे बड़ा शिवलिंग है। प्रोजेक्ट टाइगर में शामिल होने के लिए प्रस्तावित रातापानी अभ्यारन रायसेन जिले के अंतर्गत ही आता है। रायसेन जिले के अंतर्गत 9 तहसीलें और 4 विधानसभा में आते हैं रायसेन जिले के जामगढ़ में खजुराहो शैली के बनी मंदिर स्थित है । राज्य का तितली पार्क रायसेन में ही स्थित है।
- ✔ रायसेन जिले में देवरी नामक स्थान से चैनपुर तक एक 80 किलोमीटर लंबी दीवार है इस दीवाल को विश्व की दूसरी सबसे बड़ी दीवार माना गया है।
- ✔ बेतवा नदी के किनारे स्थित ऐसा जिला जहां के किलो का निर्माण मराठा शासकों के द्वारा करवाया गया था ।
☑️ रायसेन जिले में प्रथम First in Raisen district
रायसेन में सांची के स्तूप स्थित हैं। जिन्हें यूनेस्को ने विश्व धरोहर के रूप में 1989 में शामिल किया है । रायसेन स्थित संसार की सबसे पुरानी गुफाएं या शैल चित्र भीमबेटका जिन्हें यूनेस्को ने विश्व धरोहर के रूप में 2003 में शामिल किया है। रायसेन में एशिया महाद्वीप की सबसे बड़ी ग्रेफाइट फैक्ट्री स्थापित की गई है। रायसेन में जैन विद्वान रजनीश का जन्म कुचवाड़ा में हुआ था। रायसेन में राजा रोहित महल और इत्रदार महल स्थापित किया गया है।

- ▶️ रायसेन का उद्योग केंद्र मंडीदीप है। जो ऑप्टिकल फाइबर कारखाने के लिए अत्यधिक प्रसिद्ध है ।
- ▶️ रायसेन पहला जिला जहां पर भारत का पहला प्लास्टिक पार्क स्थापित किया गया है।
- ▶️ रायसेन के कुमरा गांव से बेतवा नदी का उद्गम माना जाता है। इसे मध्यप्रदेश की गंगा कहते हैं।
- ▶️ बेतवा नदी को मध्यप्रदेश की गंगा प्रदूषण के आधार पर कहा जाता है।
रायसेन जिले के प्रमुख पर्यटक स्थल Tourist Places in Raisen District
रायसेन जिले के प्रमुख पर्यटक स्थल निम्न है
- 🔵 सांची का बौद्ध स्तूप
- 🔵 भीमबेटका की गुफाएं
- 🔵 जामगढ़
- 🔵 बरना बांध
- 🔵 भोजपुर मंदिर
- 🔵 रातापानी टाइगर रिजर्व
- 🔵 सतधारा स्तूप
- 🔵 सांची पुरातत्व संग्रहालय
- 🔵 रायसेन का किला
- 🔵 विश्व की दूसरी सबसे बड़ी दीवार
☑️जामगढ़
जामगढ़ रायसेन जिले की बरेली तहसील में जामगढ़ आदिमानव की आश्रय स्थली के रूप में जाना जाता है। पास ही में भदोही में खजुराहो शैली का शिव मंदिर स्थित है । इस मंदिर को गुर्जर , प्रतिहार वंश कालीन माना जाता है। कई विद्वानों का मानना है कि यह ऐतिहासिक शिव मंदिर पांचवी और आठवीं शताब्दी का हो सकता है।
☑️बरना बांध
बरना बांध मध्य प्रदेश के रायसेन जिले की बारी तहसील में बरना नदी पर बना है। यह एक गुरुत्वाकर्षण बाध है। यह बांध एक अच्छी जगह है । जहां पर आप पिकनिक मना सकते हैं । यहां पर वर्षा ऋतु में नजारा और ज्यादा अद्भुत होता है।

☑️भोजपुर मंदिर
भोजपुर रायसेन जिले में बेतवा नदी के किनारे बसा हुआ एक शहर है। प्राचीन काल का यह नगर उत्तर भारत का सोमनाथ कहा जाता था। गांव से लगी हुई पहाड़ी पर एक विशाल शिव मंदिर है। नगर तथा उसके शिवलिंग की स्थापना परमार राजा भोज ने की थी । अतः इस भोजपुर मंदिर को भोजेश्वर मंदिर भी कहा जाता है । इसका चबूतरा बहुत ऊंचा है जिसके गर्भग्रह में एक बड़ा सा पत्थर के टुकड़े का पोलिस किया गया शिवलिंग है। जिसकी ऊंचाई 3.58 मीटर है। इसे भारत के मंदिरों में पाए जाने वाले सबसे बड़े लिंगों में से एक माना जाता है। यहा शिवरात्रि के पर्व पर करीब 100000 श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं।
☑️सांची शहर तथा सांची स्तूप Sanchi City and Sanchi Stupa
सांची भारत के मध्य प्रदेश राज्य के रायसेन जिले में बेतवा नदी के तट पर स्थित एक छोटा सा गांव है। यह भोपाल शहर से 46 किलोमीटर की दूरी पर पूर्वोत्तर में स्थित है। यहां कई बौद्ध स्मारक हैं । जो तीसरी शताब्दी के ईसा पूर्व से 12वीं शताब्दी के ईसा पूर्व के बीच के काल के हैं । सांची रायसेन जिले की एक नगर पंचायत है। यहां छोटे-बड़े अनेक स्तूप हैं । इनमें स्तूप संख्या दो सबसे बड़ा स्तूप है। चारों ओर की हरियाली अद्भुत है। इस स्तूप को घेरे हुए कई स्तूप भी बने हैं। स्तूप संख्या 9 के पास कई लघु स्तूप भी हैं । उन्हीं के समीप एक पाषाण स्तूप भी है ।

- ✔ यह प्रेम शांति विश्वास और साहस के प्रतीक हैं। सांची एक महान मुख्य स्तूप मूलता सम्राट अशोक महान ने तीसरी सदी ईसा पूर्व बनवाया था।
- ✔ इसके केंद्र में एक अर्ध गोलाकार ढांचा था । जिसमें भगवान बौद्ध के कुछ अवशेष रखे थे। इसकी शिखर पर स्मारक को दिए गए सम्मान का एक प्रतीक रूपी छत्र था।
☑️भीमबेटिका रॉक आश्रय या भीमबेटिका की गुफाएं Bhimbetika Rock Shelter or Caves of Bhimbetika
भीमबेटका रॉक आश्रय मध्य भारत में एक पुरातात्विक स्थल है । मध्य भारत में रायसेन जिले में भोपाल से 45 किलोमीटर दूर दक्षिण पूर्व में स्थित है। इसे यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में 2003 में शामिल किया गया था। जिसमें 7 पहाड़ियां है। जो 10 किलोमीटर से अधिक के क्षेत्रफल में फैली हुई है । कम से कम कुछ आश्रय 100000 साल पहले बसे थे । यहां 750 शैल आश्रय हैं जिनमें 500 शैल आश्रय चित्रों द्वारा सुसज्जित हैं। पूर्व पाषाण काल से मध्य इतिहासिक काल तक यह स्थान मानव गतिविधियों का केंद्र रहा है ।

- ✔ यह बहुमूल्य धरोहर पुरातात्विक विभाग भीमबेटका क्षेत्र में प्रवेश करते ही शिलाओ में लिखी हुई जानकारी मिलती है ।
- ✔ यहां के शैल चित्रों के विषय में सामूहिक नृत्य , रेखाकित मानव आकृतियां, शिकार , पशु पक्षी, युद्ध प्राचीन मानव जीवन की दैनिक क्रियाकलाप से जुड़े हैं ।
- ✔ चित्रों में प्रयोग किए गए खनिज रंगो में मुख्य रूप से गेरुआ , लाल और सफेद हैं और कहीं-कहीं पीला और हरा रंग का भी प्रयोग हुआ है।
☑️विश्व की दूसरी सबसे बड़ी दीवार Second largest wall in the world
मध्य प्रदेश के रायसेन जिला मुख्यालय से 40 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम गोरखपुर देवरी से इस प्राचीन दीवार की शुरुआत हुई है। जो सैकड़ों गांव के बीच से होकर पाडी की चौकी गढ़ किले तक पहुंची है । यह दीवार करीब 80 किलोमीटर लंबी और 14 से 15 फीट चौड़ी है। विंध्याचल पर्वत के ऊपर से निकली यह दीवार आज भी लोगों के लिए रहस्य बनी हुई है। दीवार के बारे में बताया जाता है कि इसका निर्माण परमार कालीन राजाओं ने करवाया था । दीवार को बनाने का उद्देश्य परमार राजाओं द्वारा अपने राज्य की सीमा को सुरक्षित रखना माना जा रहा है।

☑️रातापानी टाइगर रिजर्व ️Ratapani Tiger Reserve
रातापानी टाइगर रिजर्व मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में स्थित है । रातापानी टाइगर रिजर्व की स्थापना 1976 में हुई थी । रातापानी टाइगर रिजर्व लगभग 823 दशमलव 84 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में फैला हुआ है । यहां पर सागौन के पेड़ बताया से पाए जाते हैं । यहां पर जंगली जानवरों को आप देख सकते हैं।

☑️रायसेन का किला Raisen Fort
रायसेन का किला रायसेन जिले में स्थित है । यह किला 1200 ईस्वी में बना था। इस किले की भोपाल से दूरी 40 किलोमीटर है। यह किला पहाड़ की चोटी पर स्थित है। यह किला बलुआ पत्थर से बनाया गया था । रायसेन किले में 40 कुएं हैं जो यहां जल प्रबंधन एवं संरक्षण को बताते हैं। आसपास के क्षेत्र में भी कई प्राचीन गुफाएं और दीवार चित्र हैं जो देश के प्राचीन इतिहास और संस्कृति के बारे में बोलते हैं।

☑️सांची पुरातत्व संग्रहालय
सांची पुरातत्व संग्रहालय सांची की पुरातात्विक स्थल के पास एक संग्रहालय है। इसमें विभिन्न कलाकृतियां हैं जो पास के बौद्ध परिसर में पाई गई थी।
☑️सतधारा स्तूप Satdhara Stupa
सतधारा स्तूप मध्य प्रदेश के सांची से 9 किलोमीटर की दूरी पर पश्चिम में स्थित है। इसके अलावा रायसेन में हजरत पीर फतेहउल्ला शाह बाबा की दरगाह स्थित है।
रायसेन जिले से कर्क रेखा गुजरती है। मध्यप्रदेश में कर्क रेखा 14 जिलों से होकर गुजरती है। रायसेन जिले में प्रसिद्ध भोजेश्वर मंदिर संग्रहालय स्थित है।

☑️रायसेन जिले के प्रमुख पर्यटक स्थल, Raisen District Tourism, History And Competitive GK FAQ’S
⬇️⚫ रातापानी टाइगर रिजर्व किस जिले में स्थित है?
उत्तर- रायसेन।

⬇️⚫ सांची का स्तूप किस जिले में स्थित है?
उत्तर- रायसेन।

⬇️⚫ भीमबेटका की गुफाएं मध्य प्रदेश के किस जिले में स्थित है?
उत्तर- रायसेन।
⬇️⚫ भीमबेटका की गुफाओं को विश्व धरोहर सूची में कब शामिल किया गया था?
उत्तर- सन 2003

⬇️⚫ सांची के स्तूप को विश्व धरोहर सूची में कब शामिल किया गया था?
उत्तर- सन 1989
⬇️⚫ विश्व की दूसरी सबसे बड़ी दीवार किस जिले में स्थित है?
उत्तर- रायसेन।
⬇️⚫ रायसेन जिले में कितनी तहसीलें हैं?
उत्तर- 9
⬇️⚫ रायसेन जिले में कितनी विधानसभा है?
उत्तर- 4

Website Home ( वेबसाइट की सभी पोस्ट ) – | Click Here |
——————————————— | ————- |
Telegram Channel Link – | Click Here |