बागेश्वर धाम -बागेश्वर धाम का इतिहास History Of Bageshwar Dham, Bageshwar Dham Sarkar MP Chhatarpur (All Queries Covered )
सामान्य जानकारी- बागेश्वर धाम मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के ग्राम गढ़ा के अंतर्गत आता है | यह धाम वर्तमान समय में एक प्रचलित और प्रसिद्ध तीर्थों में गिना जाता है | बागेश्वर धाम की विशेषता है कि यहां पर देश-विदेश के कोने से आने वाले श्रद्धालुओं की हर मनोकामना पूरी होती है | राजनगर तहसील के अंतर्गत छतरपुर जिले में आता है हनुमान जी का प्रसिद्ध तीर्थ स्थल बागेश्वर धाम
बागेश्वर धाम के प्रमुख संचालक-
बागेश्वर धाम के वर्तमान में वहां के पुजारी प्रमुख रूप से परम पूज्य आचार्य पंडित धीरेंद्र कृष्ण जी महाराज हैं | उनकी उपस्थिति में उनकी संपर्क के अन्य पुजारी बागेश्वर धाम की सेवा करते हैं | दोस्तों पंडित धीरेंद्र कृष्ण जी से पहले उनके दादाजी बागेश्वर धाम की सेवा किया करते थे | जिस प्रकार आज आचार्य धीरेंद्र कृष्ण जी महाराज दरबार चलाते हैं ठीक उसी प्रकार उनसे पहले उनके दादाजी बागेश्वर धाम पर दरबार चलाया करते थे |
बागेश्वर धाम में नि:शुल्क शादी समारोह-
बागेश्वर धाम में प्रति वर्ष अधिक से अधिक संख्या में कथावाचक परम पूज्य आचार्य पंडित श्री धीरेंद्र कृष्ण जी महाराज के द्वारा गरीब कन्याओं का विवाह संपन्न धाम पर किया जाता है | जो लोग शादी का खर्चा नहीं उठा पाते उनकी शादी की पूरी जिम्मेदारी बागेश्वर धाम सरकार के द्वारा पूरी की जाती है | बागेश्वर धाम में महाराज के द्वारा 2017 में गरीब कन्याओं का विवाह संपन्न हेतु संकल्प लिया गया था |तब से प्रतिवर्ष संभवतः महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर ज्यादा से ज्यादा संख्या में विवाह संपन्न कराने का प्रयास किया जाता है | बागेश्वर धाम में होने वाली गरीब कन्याओं के विवाह में जो भी शादी का खर्चा होता है भोजन आदि से लेकर पूरी व्यवस्था बागेश्वर धाम की तरफ से की जाती है |
दोस्तों वर्तमान में महाशिवरात्रि 2022 की शुभ अवसर पर बागेश्वर धाम सरकार की तरफ से 108 शादियों के संपन्न होने का संकल्प लिया गया है | जिसमें सबसे ज्यादा मात्रा में गरीब कन्याऐ शामिल होंगी |
बागेश्वर धाम कहां है?
दोस्तों बागेश्वर धाम मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के पन्ना रोड पर स्थित ग्राम गढ़ा गंज में स्थित है | बागेश्वर धाम छतरपुर से 35 किलोमीटर के आसपास की दूरी पर पड़ता है | दोस्तों छतरपुर से पन्ना जाते समय गंज से लगभग 5 किलोमीटर की दूरी पर स्थित ग्राम गढ़ा मैं बागेश्वर धाम स्थित है |
बागेश्वर धाम का दरबार-
दोस्तों बागेश्वर धाम में बालाजी सरकार का बहुत ही चमत्कारी दरबार आयोजित होता है इस दरबार के आयोजक स्वयं पूजनीय आचार्य पंडित श्री धीरेंद्र कृष्ण जी महाराज हैं |
बागेश्वर धाम सरकार की कृपा के लिए श्रद्धालुओं को अर्जी लगानी होती है इसके पश्चात ही बागेश्वर धाम सरकार के दरबार में आप महाराज के जो पूछना चाहेंगे महाराज आपके पूछने से पहले ही पर्ची पर आपके मन में उठने वाले प्रश्नों को लिख देते हैं | इस दरबार की सबसे खास बात यही है कि आप जो पूछना चाहेंगे वह आपके पूछने से पहले महाराज उसको पर्चे में लिख देते हैं |

वर्तमान समय में बागेश्वर धाम सरकार इतने श्रद्धालु जुड़ चुके हैं कि यदि अब कोई भी व्यक्ति अर्जी लगा देता है तो उसको दरबार तो सुनने को मिल जाएगा| परंतु अर्जी के साथ महाराज से वार्तालाप करने को कब मिलेगा इसके बारे में कुछ भी बताना उचित नहीं है | जहां तक मेरा मानना है कि बागेश्वर धाम से इतने व्यक्ति जुड़ चुके हैं कि वहां पर भीड़ के अलावा और कुछ भी दिखाई नहीं देता | वहीं दूसरी तरफ बागेश्वर धाम के प्रमुख पूजनीय आचार्य श्री पंडित धीरेंद्र कृष्ण जी महाराज कथा बांटने के साथ-साथ दरबार में इतने व्यस्त होते हैं कि उनसे मिल पाना बहुत ही मुश्किल होता है |
बागेश्वर धाम का प्रसिद्ध मंत्र-
- बागेश्वर धाम की जय! ,
- सन्यासी बाबा की जय! ,
- बालाजी महाराज की जय! ,
- सच्चे दरबार की जय!
बागेश्वर धाम का इतिहास History Of Bageshwar Dham
- दोस्तों आज से लगभग अगर हम बहुत साल पहले की बात करें लगभग 20 30 साल पहले की बात तो जहां तक 1986 के समय से इस मंदिर का जीर्णोद्धार कराया गया था तब से यह मंदिर अपने अस्तित्व में है |
- इसके बाद 1987 के आसपास वहां पर एक संत जी का आगमन हुआ जिनको बब्बा जी श्री सेतु लाल जी महाराज के नाम से जाना जाता था | इनको भगवान दास जी महाराज के नाम से भी जाना जाता था |
- इसके पश्चात 6989 के समय बाबा जी द्वारा बागेश्वर धाम में एक विशाल महायज्ञ का आयोजन किया गया|
- अब आते-आते 2012 में बागेश्वर धाम की सिद्ध पीठ पर श्रद्धालुओं की समस्याओं के निवारण हेतु दरबार का शुभारंभ हुआ |
- इसी प्रकार धीरे-धीरे आगे आते हुए 2016 में बागेश्वर धाम में भूमि पूजन किया गया इस प्रकार धीरे-धीरे बागेश्वर धाम के भक्त गण जुड़ने लगे |बागेश्वर धाम में लोगों की समस्याओं का निवारण किया जाने लगा |
Bageshwar Dham Sarkar MP Chhatarpur
- 16 अगस्त 2017 को सर्वप्रथम बागेश्वर धाम में गरीब कन्याओं के विवाह संपन्न करने हेतु संकल्प लिया गया | इस समय बागेश्वर धाम के संचालक यूथ पूजनीय आचार्य पंडित श्री धीरेंद्र कृष्ण जी महाराज द्वारा संचालन किया जाने लगा |
- आगे-आगे 2019 में बागेश्वर धाम में वृद्ध माता-पिता का निशुल्क निवास की व्यवस्था की गई |
- अब वर्तमान समय को देखते हुए बागेश्वर धाम सरकार द्वारा निशुल्क चिकित्सालय की व्यवस्था का संकल्प लिया गया है|
दोस्तों आपने बागेश्वर धाम की इतिहास को बहुत ही कम शब्दों में जाना कि बागेश्वर धाम कैसे अपने अस्तित्व में आया| दोस्तों बागेश्वर धाम में आने वाली हर भक्तों की मनोकामना पूरी होती है | ऐसा माना जाता है कि बागेश्वर धाम मंदिर चंदेल राजवंश कालीन की सिद्ध पीठ है | श्री बागेश्वर धाम के वर्तमान समय में यूथ प्रमुख पूज्य महाराज पंडित श्री आचार्य धीरेंद्र कृष्ण जी महाराज ने श्री बालाजी महाराज के आदेश के अनुसार सनातन धर्म के प्रचार के लिए और समाज की सेवा का संकल्प लिया हुआ है |
⚫️बागेश्वर धाम की महिमा : घर बैठे अर्जी कैसे लगाएं? टोकन कब मिलेगा? | क्लिक करें |
⚫️Bageshwar Dham के नाम पर Fraud धोखाधड़ी : बागेश्वर धाम गढ़ागंज | क्लिक करें |
⚫️Bageshwar Dham Contact No : Bageshwar Dham Toll free no | क्लिक करें |
⚫️बागेश्वर धाम कहाँ है? : Bageshwar Dham Kahan Hai? – जाने का रास्ता | क्लिक करें |
⚫️बागेश्वर धाम : कथा भजन – Bageshwar Dham Katha Bhajan Chhatarpur | क्लिक करें |
⚫️छतरपुर, पन्ना, दमोह एवं सागर से बागेश्वर धाम गढ़ा की दूरी | क्लिक करें |
⚫️छतरपुर से बागेश्वर धाम गढ़ा की दूरी | क्लिक करें |
⚫️बागेश्वर धाम मध्यप्रदेश प्रसिद्ध धार्मिक स्थल – Bageshwar Dham MP | क्लिक करें |
बागेश्वर धाम की क्या महिमा है?
दोस्तों बागेश्वर धाम के बारे में जितना कहे उतना कम है | दोस्तों बागेश्वर धाम में वर्तमान समय में इतनी भीड़ इकट्ठी होती है कि अगर आप पहली बार जाते हैं तो केवल भीड़ को ही देखते रहेंगे | बागेश्वर धाम में वर्तमान समय में बहुत ज्यादा भीड़ होने के कारण बालाजी के दर्शन कर पाना भी बहुत मुश्किल हो गया | बागेश्वर धाम में ज्यादा मात्रा में आने वाले रोगियों की संख्या भूत प्रेत से संबंधित होती है | ऐसा माना जाता है की बागेश्वर धाम मे जाने वाला अगर कोई व्यक्ति भूत प्रेत से ग्रसित है तो यदि वह व्यक्ति लगातार बालाजी सरकार की पेशी करता है तो पूर्ण रूप से वह ठीक हो जाता है |
बागेश्वर धाम में कई लोग विभिन्न प्रकार के रोगों से पीड़ित जोकि कई अस्पतालों से लौट कर वापस घर आ गए और वह ठीक नहीं हो रहे जिन लोगों ने ठीक होने की उम्मीद ही छोड़ दी वह लोग बागेश्वर धाम पर ठीक हुऐ हैं |
बागेश्वर धाम में आने वाले श्रद्धालुओं में किसी भी प्रकार से कोई भी परेशानी से ग्रसित है तो बागेश्वर धाम पर हर परेशानी दूर हो जाती है | बागेश्वर धाम की महिमा के बारे में पहले कोई नहीं जानता था लेकिन जब से सोशल मीडिया पर पूजनीय आचार्य पंडित श्री धीरेंद्र कृष्ण जी महाराज के दरबार के जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं उनकी वजह से पता चलता है कि बागेश्वर धाम की महिमा बहुत ही विचित्र है | बागेश्वर धाम की महिमा के बारे में जितना बताएं उतना ही कम है यहां पर आने वाले हर एक भक्तगण की मनोकामना पूरी होती है |
बागेश्वर धाम में लोगों की किन किन समस्याओं को ठीक किया जाता है-
दोस्तों बागेश्वर धाम में वैसे तो किसी एक बीमारी का निवारण नहीं होता बागेश्वर धाम में आने वाले किसी भी समस्या से पीड़ित व्यक्ति की समस्या का निवारण किया जाता है | बागेश्वर धाम में सबसे ज्यादा मात्रा में भूत प्रेत से ग्रसित लोगों की समस्या का निवारण बड़ी आसानी के साथ होता है | भूत प्रेत की बाधाओं के कारण जो लोग वर्षों से परेशान हैं उन लोगों के ठीक होने की पुष्टि हुई है | बालाजी सरकार के दरबार में भूत प्रेत जैसी बाधाओं को सबसे ज्यादा मात्रा में ठीक किया जाता है | बागेश्वर धाम में भूत प्रेत से संबंधित सबसे ज्यादा मात्रा में रोगी आते हैं | बागेश्वर धाम की विशेषता है वहां पर रोते हुए आने वाला कोई पीड़ित व्यक्ति लौटते वक्त मुस्कुराते हुए जाता है |
बागेश्वर धाम का नि:शुल्क भंडारा-
दोस्तों वर्तमान समय में बागेश्वर धाम पर नि:शुल्क भंडारा चलता ही रहता है | इस भंडारे की विशेषता है कि यह प्रति दिन चलता है कभी बंद नहीं होता | बागेश्वर धाम में आने वाले दूर-दूर से जो श्रद्धालु आते हैं उन लोगों के प्रसाद पाने की व्यवस्था प्रतिदिन होती है | बागेश्वर धाम सरकार की ऐसी कृपा है कि बागेश्वर धाम में आने वाला कोई भी व्यक्ति भूखा नहीं लौट सकता |
महाराज के बारे में कुछ रोचक तथ्य-
दोस्तों समय में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर आचार्य पंडित श्री धीरेंद्र कृष्ण जी महाराज के जीवन में बहुत ही उतार-चढ़ाव आए हैं | उन्होंने कई कथा के माध्यम से अपने जीवन के बारे में छोटी-छोटी बातों को उजागर किया है | ऐसा माना जाता है की ग्राम गढ़ा मैं जन्मे पंडित श्री धीरेंद्र कृष्ण जी महाराज का जीवन एक समय ऐसा था कि उनको मांग कर अपना गुजारा करना पड़ा था | धीरेंद्र कृष्ण जी महाराज अपने बचपन में इतने गरीब थे कि भोजन के लिए भी कभी-कभी घर में व्यवस्था नहीं हो पाती थी | ऐसी स्थिति में बचपन से धीरेंद्र कृष्ण जी महाराज सत्यनारायण की कथा सुना कर जो भी पैसे कमा लेते थे उससे अपना घर चलाने का प्रयास किया है |
☑️Hotels Near Bageshwar Dham – बागेश्वर धाम के पास होटल | Click Here |
☑️Bageshwar Dham Ki Mahima – Chhatarpur Gadha Ganj MP | Click Here |
☑️खजुराहो से बागेश्वर धाम की दूरी – Bageshwar Dham MP Chhatarpur | Click Here |
☑️बागेश्वर धाम एमपी (म.प्र) – Bageshwar Dham MP Chhatarpur | Click Here |
☑️बागेश्वर धाम महाराज का घर माता पिता, भाई | Click Here |
Some interesting facts about Maharaj - रोचक तथ्य-
धीरे-धीरे बड़े होते हुए उनकी प्रारंभिक शिक्षा गंज में पूरी हुई इसके बाद भी मथुरा चले गए वहां पर उन्होंने शिक्षा दीक्षा ली और 2014-2015 के आसपास वापस अपने गांव लौट आए | गांव लौट का सर्वप्रथम उन्होंने बागेश्वर धाम पर बाला जी सरकार की सेवा करने का प्रयास किया | इसके बाद धीरे-धीरे उन्होंने भागवत कथा को सुनाने का प्रयास किया जिसमें भी वे धीरे-धीरे सफल बने | भागवत पुराण सुनाने के साथ -साथ उन्होंने बागेश्वर धाम पर ही चमत्कारी दरबार लगाना शुरू कर दिया | दरबार के माध्यम से बाला जी सरकार की ऐसी कृपा हुईयकि बागेश्वर धाम में आने वाले समस्याओं से पीड़ित लोगों की समस्याओं का निवारण हुआ |
महाराज जी का दरबार धीरे-धीरे सोशल मीडिया के माध्यम से इतना ज्यादा प्रचलित और प्रसिद्ध हो गया कि धीरे-धीरे बागेश्वर धाम बहुत ज्यादा मात्रा में प्रसिद्ध हो गया | बागेश्वर धाम कितना प्रसिद्ध हो गया कि देश के कोने-कोने से श्रद्धालु तो आते ही हैं यहां तक कि विदेश से भी लोग बागेश्वर आते हैं और बालाजी सरकार के दर्शन करते हैं |
बुंदेली भाषा के कथावाचक-
दोस्तों बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित श्री धीरेंद्र कृष्ण जी महाराज अपनी बोली के लिए जाने जाते हैं जो कि एक प्रकार से शुद्ध बुंदेली बोलने के साथ-साथ कथा में रोचकता लाते हैं | बुंदेली भाषा के साथ-साथ भागवत कथा का आनंद लेते हैं और लोग बहुत अच्छे से सुनते हैं |
Website Home ( वेबसाइट की सभी पोस्ट ) – | Click Here |
——————————————— | ————- |
Telegram Channel Link – | Click Here |
1 thought on “बागेश्वर धाम का इतिहास History Of Bageshwar Dham Chhatarpur MP”